फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aligarh Weather: तीन घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, बिजली गिरने की चेतावनी

Sun, 31 May 2026 04:01 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Sun, 31 May 2026 04:01 PM IST
खास बातें

Aligarh- Hathras Weather Update: अलीगढ़ और हाथरस में मौसम को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मोबाइल पर भी चेतावनी संदेश भेजे गए हैं। दोनों जनपदों के मौसम को लेकर यहां देखें अपडेट...

विज्ञापन
Aligarh Weather storm and rain Live Update
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लाइव अपडेट

06:31 PM, 31-May-2026

भीषण आंधी से कोल्ड स्टोर को लाखों का नुकसान, सोलर प्लांट क्षतिग्रस्त

क्षतिग्रस्त सोलर पैनल - फोटो : संवाद
31 मई शाम सादाबाद क्षेत्र में आए भीषण आंधी-तूफान ने बढ़ार स्थित राघव आइस एंड कोल्ड स्टोरेज को भारी नुकसान पहुंचाया। शाम को तेज हवाओं और खराब मौसम के चलते कोल्ड स्टोरेज परिसर में लगे सोलर प्लांट के अधिकांश पैनल क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि आंधी काफी तेज थी, जिसके कारण कई सोलर पैनल अपनी जगह से उखड़कर दूर-दूर तक जा गिरे। कुछ पैनल आसपास के कृषि खेतों में भी पहुंच गए, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है।
06:24 PM, 31-May-2026

आंधी से नीम का पेड़ परचूनी के दुकान पर गिरा, लोग बाल-बाल बचे

परचूनी की दुकान पर गिरा नीम का पेड़ - फोटो : संवाद

सादाबाद के कजरौठी गांव में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज धूल भरी आंधी शुरू हो गई। इसी दौरान एक नीम का पेड़ भरभराकर गिर गया। यह पेड़ जगवीर सिंह की परचूनी दुकान पर गिरा। दुकान पर बैठे लोग बाल-बाल बच गए।

विज्ञापन
05:46 PM, 31-May-2026

सहपऊ में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

सहपऊ में हुई तेज बारिश - फोटो : संवाद

सहपऊ में रविवार शाम करीब 4:35 बजे तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हुई। इससे बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचा है। मूंग, तोरही, लौकी, बैंगन, टमाटर, हरी मिर्च जैसी सब्जियां प्रभावित हुईं हैं। आम के कच्चे फल भी काफी मात्रा में गिर गए। किसानों को इससे भारी नुकसान हुआ है।

05:26 PM, 31-May-2026

बारिश से गोंडा के मुख्य बाजार में हुआ पानी-पानी

बारिश से गोंडा के बाजार में जलभराव - फोटो : संवाद

गोंडा कस्बे में आधा घंटे की बारिश भी मुख्य बाजार झेल नहीं सका। मुख्य बाजार में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भर गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि नालियों की सफाई न होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई।

05:09 PM, 31-May-2026

चंदपा में गिरे ओले, आंधी-बारिश और ओलों से फसल को हुआ नुकसान

चंदपा में ओलावृष्टि - फोटो : संवाद

चंदपा क्षेत्र में करीब 40 मिनट तक तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है। इससे खरबूज, तरबूज, मक्का और बाजरे की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार और प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

04:56 PM, 31-May-2026

अतरौली में बारिश से मौसम हुआ सुहाना

अतरौली में बारिश - फोटो : संवाद

बारिश से अतरौली में मौसम सुहावना हो गया। बारिश से मक्का, बाजरा, ज्वार और धान की फसलों को लाभ होगा। बाग स्वामी रनवीर सिंह के अनुसार, बारिश से आम के फल धुल गए। आम का फल मोटा होगा। किसान रोहतास कुमार ने बताया कि धान की पौध बुआई करने वालों को भी फायदा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
04:39 PM, 31-May-2026

बरेली-मथुरा हाईवे पर ओलावृष्टि

बरेली-मथुरा हाईवे पर ओलावृष्टि - फोटो : संवाद
हाथरस में भी दोपहर बाद मौसम खराब हो गया। बरेली मथुरा हाईवे पर तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सड़क पर ओले-ओले ही नजर आए। ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट आई है।
 
04:06 PM, 31-May-2026

अलीगढ़ वासियों के लिए अच्छी खबर

4 दिन अलीगढ़ में मौसम रहेगा सुहाना - फोटो : एआई
अलीगढ़ वालों के लिए अच्छी खबर, अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम?
मई की तपिश झेल रहे अलीगढ़वासियों के लिए अगले चार दिन राहत भरे रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 3 जून तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इस दौरान आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक होने की संभावना है। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 31 मई से 3 जून तक अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बादलों और संभावित बारिश के कारण लू चलने की संभावना नहीं है। हालांकि दोपहर के समय उमस का असर महसूस हो सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 31 मई, 1 जून, 2 जून और 3 जून को आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ एक या दो दौर की बारिश अथवा गरज-चमक हो सकती है। किसानों के लिए यह मौसम फायदेमंद माना जा रहा है, जबकि खुले में काम करने वाले लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिलेगी।

हालांकि यह राहत ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जून से आसमान साफ होने लगेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। 4 जून से 6 जून के बीच अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय मौसमी गतिविधियों के कारण फिलहाल राहत बनी हुई है। लेकिन जून के पहले सप्ताह के अंत तक गर्मी एक बार फिर अपने तेवर दिखा सकती है।
03:51 PM, 31-May-2026

Aligarh Weather: तीन घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, बिजली गिरने की चेतावनी

मौसम विभाग ने अलीगढ़ समेत आसपास के कई इलाकों के लिए अगले तीन घंटे का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अलीगढ़, खैर, अतरौली, गभाना, जट्टारी सहित बुलंदशहर जिले के कई क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं आने की संभावना है।

अलर्ट के अनुसार सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, डिबाई, नरौरा, गभाना, जट्टारी, अतरौली, खैर और अलीगढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं। इस दौरान बिजली गिरने का भी खतरा जताया गया है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed