फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gift of projects worth 1,051 crore presented to the people of Braj

Mathura News: ब्रजवासियों को दिया 1051 करोड़ की योजनाओं का तोहफा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gift of projects worth 1,051 crore presented to the people of Braj
वृंदावन। जन्माष्टमी से एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रजवासियों को 1051 करोड़ रुपये की 229 विकास परियोजनाओं की सौगात देकर खुशियों की ‘मटकी’ भर दी। स्वामी श्रीहरिदास प्रेक्षागृह के लोकार्पण के साथ मुख्यमंत्री ने संतों को सम्मानित किया और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता राशि, स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, चेक और चाबियां प्रदान कीं। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 (शहरी) और मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 7240 लाभार्थियों को सहायता राशि का वितरण किया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर में 42.15 करोड़ रुपये की लागत से बने स्वामी श्री हरिदास प्रेक्षागृह का बटन दबाकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक, स्वीकृति पत्र, प्रमाणपत्र और चाबियां साैंपने के साथ ही संतों का सम्मान किया। वहींं, तीन बच्चों का अन्नप्राशन और दो महिलाओं की गोदभराई कराकर ब्रजवासियों के सीधे दिल में उतरने का काम किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी परिसर में पारिजात का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में संतों को शॉल, माला, फलों की टोकरी और प्रसाद भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

महंत विजय कौशल दास, फूलडोल दास, सुतीक्ष्णदास महाराज, बलरामदास, रामदेवानंद, गोविंद नंद तीर्थ, अनंतवीर महाराज, सनत जी महाराज, स्वामी महेशानंद गिरी, किशोर दास देवजू, सुंदर दास, राम स्वरूप ब्रह्मचारी, लाडली शरण महाराज और हरिशंकर नागा को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हनुमान प्रसाद धानुका स्कूल की 15 छात्राओं ने ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। इसके बाद ‘कलर्स ऑफ कृष्णा’ के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। शिवोअहं प्रोडक्शन के 51 कलाकारों ने देश की विभिन्न नृत्य शैलियों के जरिए श्रीकृष्ण के अलग-अलग स्वरूप और भाव प्रस्तुत किए। इस प्रस्तुति की कोरियोग्राफी बीएचयू वाराणसी की कथक नृत्यांगना शिवानी मिश्रा ने की। वहीं पूर्व आईएएस आराधना जौहरी की पुस्तक का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------

540.60 करोड़ के काम पूरे, 437.64 करोड़ की परियोजनाओं की नींव
मुख्यमंत्री ने कुल 540.60 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 437.64 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें सड़क, पुल, पेयजल, सीवर, प्रकाश व्यवस्था, पर्यटन सुविधाएं, परिक्रमा मार्ग, प्रवेश द्वार, सौंदर्यीकरण और यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं। परियोजनाओं में यमुना एक्सप्रेसवे से वृंदावन के पागल बाबा मंदिर तक 7.278 किलोमीटर लंबे चार लेन मार्ग और यमुना नदी पर दो लेन सेतु का निर्माण प्रमुख है। इस परियोजना पर 251.55 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पुलिस लाइन में जी प्लस 12 के चार ब्लॉक वाले ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण मथुरा-वृंदावन नगर निगम और मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की परियोजनाओं में पेयजल पाइपलाइन, सीवर लाइन, नलकूप, स्ट्रीट लाइट, फसाड लाइटिंग, परिक्रमा मार्ग का विकास, प्रवेश द्वार, पर्यटक सुविधाएं और धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण शामिल है।
------

आने वाले समय में फ्लाईओवर, पर्यटन केंद्र और बेहतर सुविधाएं

शिलान्यास की परियोजनाओं में यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड के पास पागल बाबा मंदिर तिराहे पर दो लेन फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है। इसके अलावा गोवर्धन में पर्यटन सुविधा केंद्र, बरसाना में पार्किंग व होल्डिंग एरिया, कोकिलावन परिक्रमा मार्ग पर रिटेनिंग वॉल, विभिन्न मार्गों का सौंदर्यीकरण, सीसीटीवी, पीए सिस्टम और आईटीएमएस जैसी सुविधाओं से जुड़े कार्य किए जाएंगे। वहीं नगर निगम की ओर से बड़ी संख्या में सड़क, नाली, सीसी सड़क और इंटरलॉकिंग के कार्य भी प्रस्तावित हैं। इनसे शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर सड़क व जल निकासी की सुविधाओं में सुधार होगा।
------------

7060 शहरी परिवारों को एक-एक लाख, 180 सपेरा परिवारों को 1.20 लाख
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र के 7,060 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता दी गई। मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत सपेरा समुदाय के 180 लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये की सहायता मिली। मंच पर श्यामवती और ममता को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और आवास की चाबी दी गई। आवास की चाबी हाथ में आते ही लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना के तहत मुख्यमंत्री ने सुनहरी लाल और अजय कुमार को ट्रैक्टर की सांकेतिक चाबी सौंपी। जिले में इस योजना के तहत नौ लाभार्थियों को चार लाख रुपये प्रति लाभार्थी की दर से कुल 36 लाख रुपये का अनुदान दिया गया है।
----------

गोद में लेकर दुलारा, बच्चों को खिलाई खीर
कार्यक्रम का सबसे भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को गोद में उठाकर दुलारा। युवान, कान्हा और चेष्टा का अन्नप्राशन संस्कार कराया। बच्चों के माथे पर चंदन लगाया और अपने हाथों से खीर खिलाई। बच्चों को पोषण किट, हिमालया किट, खिलौने और मिष्ठान दिए गए। मुख्यमंत्री ने पार्वती और मनसा की गोदभराई भी की। दोनों महिलाओं को पोषण किट, मिष्ठान और साड़ी भेंट की गई।

-------

प्रदर्शनी में गोबर से बने उत्पाद से लेकर ठाकुरजी की पोशाक तक देखी
मुख्यमंत्री ने गीता शोध संस्थान परिसर में लगी प्रो-पुअर प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने तुलसी की माला, ठाकुरजी की पोशाक, फूलों से तैयार उत्पाद, गोबर से बने उत्पाद, खाद्य सामग्री और नर्सरी से जुड़े उत्पाद प्रदर्शित किए। उन्होंने एकीकृत पुष्प प्रबंधन केंद्र, तुलसी फसल भंडार एवं उत्पादन केंद्र जैत, सेंटर फॉर लिविंग ट्रेडिशन्स और राधाकृष्ण पोशाक सेंटर के प्रतिरूप भी देखे। स्टॉलों पर मौजूद महिलाओं और उद्यमियों ने मुख्यमंत्री को अपने उत्पाद और काम की जानकारी दी। ‘

---------
मंच से इनको किया सम्मानित
मनोज कुमार को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पांच लाख रुपये का सांकेतिक चेक।

अर्चना को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी ट्रेड की टूल किट।
तोरन सिंह को मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 3.20 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र।

शैलेंद्र सिंह को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत 11.80 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र।
पुष्पेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री स्वदेशी गोसंवर्धन योजना के तहत 80 हजार रुपये का स्वीकृति पत्र।

डॉ. प्रिंसेज चक्रवर्ती और डॉ. रजत द्विवेदी को नियुक्ति पत्र।
मुरारी लाल को कन्या विवाह सहायता योजना के तहत 65 हजार रुपये का चेक।

राजवीर सिंह को दुग्ध प्रसंस्करण के लिए 8.75 लाख रुपये का चेक।
सौरभ कुमार वर्मा को मसाला प्रसंस्करण के लिए 4.12 लाख रुपये से अधिक का चेक।

अजय को डिजिटल लाइब्रेरी और पुलिस विभाग में उप निरीक्षक पद पर चयन के लिए प्रशस्ति पत्र।
पायल को लाड़ली वन और वृहद पौधरोपण के लिए प्रशस्ति पत्र।
श्यामवती और ममता को मुख्यमंत्री आवास योजना के स्वीकृति पत्र और चाबी।
सुखदेई को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पांच लाख रुपये का चेक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed