फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Janmashtami fervor grips the city... temples adorned with colorful lights and natural flowers.

Ambala News: शहर में जन्माष्टमी की धूम... रंग-बिरंगी लाइटों और प्राकृतिक फूलों से सजे मंदिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami fervor grips the city... temples adorned with colorful lights and natural flowers.
लाइट से जगमग अंबाला छावनी के रेसकोर्स ​स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए अंबाला छावनी के मंदिरों में तैयारियां चरम पर पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को मनाए जाने वाले जन्मोत्सव को लेकर छावनी के प्रमुख देवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों और प्राकृतिक फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। भक्तों के स्वागत के लिए मंदिरों में इलेक्ट्रिक झांकियों से लेकर बर्फ की गुफाएं और 56 भोग के विशेष स्टॉल लगाए जा रहे हैं।
हिल रोड स्थित प्राचीन श्री सनातन धर्म मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को 10 क्विंटल गेंदा, गुलाब व अन्य सुगंधित फूलों से सजाया जा रहा है। सभा के प्रधान प्रमोद गर्ग व महासचिव सुधीर बिंदलस की देखरेख में मंदिर में इत्र सेवा और सात भव्य इलेक्ट्रिक झांकियां तैयार की गई हैं।
विज्ञापन

पुजारी पंडित बुद्धि वल्लभ शास्त्री व प्रवेश उनियाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5:30 बजे कपाट खुलने के बाद भगवान का गंगाजल स्नान व भव्य शृंगार होगा। शाम 6 बजे हनुमान चालीसा पाठ के बाद श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। मध्यरात्रि 12 बजे गाय के दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, गंगाजल व इत्र सहित 16 द्रव्यों से महापूजन किया जाएगा। इसके बाद 56 भोग अर्पित कर महाप्रसाद वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
श्री राधाकृष्ण मंदिर रेसकोर्स में बनेगी अमरनाथ गुफा
पंडित सतीश थपलियाल ने बताया कि रेसकोर्स स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में 75 बर्फ की सिल्लियों से अमरनाथ गुफा बनाई जा रही है, जहां श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे। जयपुर से मंगवाई गईं गुलाब की 31 विशेष मालाओं से बाबा खाटू श्याम व भगवान अर्धनारीश्वर का शृंगार होगा। शाम 7 से रात 12 बजे तक 25 कलाकार रासलीला, अघोरी नृत्य, काली रूप व हनुमान लीला की प्रस्तुतियां देंगे। जन्मोत्सव पर लड्डू गोपाल को 56 भोग व माखन-मिश्री अर्पित की जाएगी।

-----------
रामबाग गोशाला में 80 स्टॉलों पर बिना लहसुन-प्याज के 56 व्यंजन
रामबाग गोशाला कमेटी की ओर से शुक्रवार शाम 7 बजे से मेरा जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित होगा। प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश कंसल व अध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री अनिल विज कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। मथुरा, भरतपुर व अलीगढ़ के कलाकार निधिवन रासलीला, शिव तांडव, राम दरबार व जगन्नाथ जी की सजीव झांकियां प्रस्तुत करेंगे। परिसर में बिना लहसुन-प्याज के 56 व्यंजनों के 75 से 80 स्टॉल लगेंगे, जिनमें दिल्ली का चाट कार्निवल, सीताराम बाजार की स्टफ्ड कुल्फी, जयपुर का बर्फ गोला, गोहाना की जलेबी व कैथल का रबड़ी फालूदा मुख्य आकर्षण होंगे। संपूर्ण आयोजन सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त रहेगा।

लाइट से जगमग अंबाला छावनी के रेसकोर्स स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर। संवाद

लाइट से जगमग अंबाला छावनी के रेसकोर्स स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर। संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed