फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Department to verify eligibility of 72,000 ration beneficiaries; responsibility assigned on the 14th

Charkhi Dadri News: 72 हजार राशन लाभार्थियों की पात्रता परखेगा विभाग, 14 को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 04 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Department to verify eligibility of 72,000 ration beneficiaries; responsibility assigned on the 14th
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग का गोदाम।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। केंद्र सरकार की निशुल्क राशन योजना का लाभ ले रहे परिवारों के लिए अब अपनी पात्रता साबित करने की बारी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने जिले में राशन कार्ड धारकों की जमीनी स्तर पर जांच कराने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसके तहत 14 खाद्य निरीक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर लाभार्थी परिवारों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाएंगे। जांच में परिवार की आर्थिक स्थिति, आय के साधन, सदस्यों की संख्या और राशन लेने की स्थिति समेत कई बिंदुओं को खंगाला जाएगा।
विज्ञापन

जिले में करीब 72 हजार लोग केंद्र सरकार की योजना के तहत हर माह निशुल्क राशन का लाभ उठा रहे हैं। पात्र परिवारों को योजना के तहत गेहूं, चावल सहित निर्धारित खाद्यान्न उपलब्ध करवाया जाता है। अब विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि सरकारी योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों तक पहुंचे, जो वास्तव में इसके हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई माह बाद राशन लेने वालों पर रहेगी नजर : विभाग की जांच में उन राशन कार्ड धारकों पर विशेष नजर रहेगी, जो कई-कई माह के अंतराल के बाद राशन लेने पहुंचते हैं। ऐसे परिवारों से पूछा जाएगा कि वे नियमित रूप से राशन क्यों नहीं ले रहे हैं और उनकी मौजूदा आर्थिक स्थिति क्या है। राशन कार्ड में दर्ज सदस्यों की संख्या के साथ परिवार के आय के साधनों की भी पड़ताल की जाएगी।

आयकर देने वाले भी ले रहे राशन : विभागीय स्तर पर सामने आया है कि कुछ स्थानों पर आयकरदाता भी सरकारी राशन योजना का लाभ ले रहे हैं।
इतना ही नहीं, कंपनियों में निदेशक स्तर पर जिम्मेदारी संभालने वाले लोग भी योजना का लाभ उठाते पाए जाने की शिकायतें सामने आई हैं। ऐसे मामलों ने विभाग की चिंता बढ़ा दी है। अब घर-घर सर्वे के दौरान इस तरह के मामलों की वास्तविकता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed