MSME For Bharat: आगरा में उद्योगों के विकास और चुनौतियों पर हुआ मंथन, जानें किसने क्या कहा
{"_id":"68ce2f2d1f4383d0da0092ad","slug":"msme-for-bharat-live-updates-manthan-organized-in-agra-union-minister-prof-sp-singh-baghel-news-in-hindi-2025-09-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MSME For Bharat: आगरा में उद्योगों के विकास और चुनौतियों पर हुआ मंथन, जानें किसने क्या कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 20 Sep 2025 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Sep 2025 02:32 PM IST
खास बातें
MSME For Bharat Live News in Hindi: एमएसएमई कॉन्क्लेव का आगरा में आयोजन किया गया। आयोजन में मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञों ने उद्योगों की चुनौतियों व अवसरों पर मंथन किया। इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य रोजगार सृजन और एमएसएमई सेक्टर को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
काॅन्क्लेव में विचार रखते वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशसन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाइव अपडेट
02:21 PM, 20-Sep-2025
काॅन्क्लेव में अतिथियों ने कहा कि योजनाएं बहुत हैं, जिनका कारोबारी लाभ उठा सकते हैं, लेकिन सभी योजनाएं एक ही जगह आकर ठहर जाती हैं और वह है टीटीजेड की पाबंदियां। समय रहते टीटीजेड का हटना जरूरी है। जिससे यहां की इंडस्ट्री को बचाया जा सके।
02:04 PM, 20-Sep-2025
एसजीएसटी ज्वाइंट कमिश्नर ग्रेड-1 पंकज गांधी ने बताया कि आने वाले समय में जीएसटी के कई बदलाव लागू होने वाले हैं। इसमें कई एमएसएमई के प्रोडक्ट भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि एमएसएमई इसी तरह से बढ़ेगा, क्योंकि वह रेवेन्यू से जुड़ा हुआ है। जितनी इंडस्ट्री बढ़ेगी, उतना ही रेवेन्य भी मिलेगा।
विज्ञापन
01:48 PM, 20-Sep-2025
एमएसएमई का दायरा बढ़े
द आगरा शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष विजय सामा ने बताया कि आगरा के साढ़े तीन लाख परिवार फुटवियर व्यापार से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिस रूप में एमएसएमई को पहुंचना चाहिए, वह अब तक नहीं पहुंचा है। इसके पीछे कारणों के बारे में एमएसएमई को सोचना चाहिए।
01:33 PM, 20-Sep-2025
'उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश के रूप में कर रहे प्रमोट'
वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशसन के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को हम एक अलग तरीके से प्रमोट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शादियों के लिए उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश है, इस तरह प्रमोट करने का कई राज्यों में प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि हाल ही में राजस्थान, हिमाचल और कश्मीर में भी कुछ वेडिंग एक्सपो में उत्तर प्रदेश को लगातार डेस्टिनेशन वेडिंग का हब बनाने के लिए प्रमोट करने का प्रयास किया।
01:19 PM, 20-Sep-2025
राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि एमएसएमई की स्थापना हुई, लेकिन उस वक्त काम नहीं हुआ। सही काम अगर शुरू हुआ तो वर्ष 2014 के बाद जब नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही विजन है कि एमएसएमई के जरिए छोटे उद्योगों को बढ़ावा दे सकते हैं। आज देश में एमएसएमई की पहचान बन चुकी है।
01:06 PM, 20-Sep-2025
'नाैकरी देने वाले बनें'
विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने कहा कि अब देश बदल रहा है। वर्ष 2014 के बाद से देश में संपन्नता की स्थिति बनी है। देश और राज्य में कारोबार करने का माहाैल बना है। उन्होंने कहा कि अब छात्र अपने दिमाग में नाैकरी करने वाले नहीं, बल्कि एमएसएमई योजनाओं का लाभ उठाते हुए नाैकरी देने वाले बनें। ये लेकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए आगे बढ़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:51 PM, 20-Sep-2025
'खुद को कमजोर न समझें युवा'
विशिष्ट अतिथि कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह कभी खुद को कमजोर न समझें। कॅरियर के लिए बहुत सारी फील्ड हैं। वह किसी भी फील्ड को चुन सकते हैं।
12:35 PM, 20-Sep-2025
आजादी के बाद सबसे बड़े काम
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आजादी के बाद हुए कुछ सबसे बड़े काम भी बताए। उन्होंने कहा कि घर में नल, नल में जल, आयुष्मान कार्ड, गैर-राजपत्रित नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त करना सबसे बड़ी उपलब्धि मानता हूं।
12:31 PM, 20-Sep-2025
टीटीजेड सिर्फ आगरा के लिए, एनजीटी में कर रहे पैरवी
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि टीटीजेड सिर्फ आगरा के लिए है। एनजीटी ने नुकसान किया है, लेकिन पैरवी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगरा के कारोबारी सजग हैं, जो जन प्रतिनिधियों से अर्जी लगाते रहते हैं।
12:29 PM, 20-Sep-2025
केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि रिश्वतखोरी न हो तो सरकारी नौकरी वाले तो सिर्फ बिटिया की शादी कर पाएंगे। कोई बड़ा परिवर्तन आ सकता है तो व्यापार से आ सकता है।