Live
आगरा में अखिलेश यादव: 'इस बार पलट देंगे अखिलेश', सपा मुखिया ने पीडीए की बताई नई परिभाषा
{"_id":"6af95b57abd0be3bb50ecc18","slug":"agra-live-akhilesh-yadav-to-attend-dalit-conference-sp-prepares-for-2027-elections-2026-11-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा में अखिलेश यादव: 'इस बार पलट देंगे अखिलेश', सपा मुखिया ने पीडीए की बताई नई परिभाषा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 15 Nov 2026 03:06 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:06 PM IST
खास बातें
आगरा के जीआईसी मैदान में समाजवादी पार्टी का दलित सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने 'पीडीए' का नया अर्थ बताते हुए कहा, "पीडीए यानी पलट देंगे अखिलेश, पलट देंगे आगरा वाले।
विज्ञापन
अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:01 PM, 15-Nov-2026
आगरा मेट्रो से इनर रिंग रोड तक... अखिलेश बोले- ये सब सपा सरकार की देन
अखिलेश यादव ने आगरा के विकास कार्यों का जिक्र करते हुए मेट्रो, रफ्तार वाले एक्सप्रेसवे, आगरा से नोएडा तक के एक्सप्रेसवे और इनर रिंग रोड को सपा सरकार की देन बताया। उन्होंने 100 और 108 एंबुलेंस सेवाओं का भी उल्लेख किया और कहा कि आज भी लोगों के घरों में लैपटॉप चल रहे होंगे। उन्होंने दोहराया कि इस बार लाठी हारेगी और लैपटॉप जीतेगा। इसके साथ ही, उन्होंने अलीगढ़ में बिजली का कारखाना लगाने का दावा करते हुए भाजपा सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया और कहा कि हर सामान महंगा हो गया है।02:33 PM, 15-Nov-2026
'पेपर लीक भाजपा खुद करा रही', अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, बोले- नौकरी देनी पड़ेगी इसलिए हो रहा ऐसा
अखिलेश यादव ने कहा कि मूर्तियां तोड़ने तक ये सरकार सीमित नहीं है, दिल्ली का आंदोलन आप लोगों ने देखा है, जेन-जी, जेन-अल्फा इनके खिलाफ हैं। सरकार को झुका दिया, नौजवानों की मांगों को स्वीकार करना पड़ा। मंत्री को हटाना पड़ा। पेपर लीक हो रहे हैं। परीक्षाएं रद्द हो रहीं हैं। पेपर लीक कराने का काम भारतीय जनता पार्टी खुद कर रही है, वह इसलिए कर रही है क्योंकि पेपर होगा तो नौकरी देनी पड़ेगी। आरक्षण देना पड़ेगा। नीट और उसके साथ और भी परीक्षाएं रद्द हुईं।
विज्ञापन
02:22 PM, 15-Nov-2026
आगरा के दलित सम्मेलन में अखिलेश की हुंकार, बोले- अंगद का पैर रखने के लिए जमीन भी चाहिए
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ लोग कह रहे थे कि अंगद का पैर है, आगरा के इस दलित सम्मेलन के बाद उनकी जमीन खिसक जाएगी। जमीन नहीं होगी तो अंगद का पैर कहां रखोगे?02:02 PM, 15-Nov-2026
'यूपी में भाजपा 50 सीट भी नहीं पाएगी', आगरा में सांसद अवधेश प्रसाद ने अखिलेश यादव के मंच से किया बड़ा दावा
अयोध्या (फैजाबाद) लोकसभा सीट से वर्तमान सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि आगरा में जो भी सम्मेलन होता है, वो हमारी पार्टी के लिए शुभ होता है। जब जब नेता जी ने सम्मेलन किया सपा सत्ता में आई है। आज ये सम्मेलन ऐसे वक्त हो रहा है, जब दलितों का उत्पीड़न हो रहा है। ऐसे समय में सम्मेलन हो रहा है, जब आगरा में भाजपा बहुत बुरी तरह से एमएलसी चुनाव में हारी है। हमें खुशी है कि प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को हटाने में किसी की ताकत है, तो वो सपा में है। मैं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की जमीन से हूं। अखिलेश यादव ने भाजपा का घमंड चूर कर दिया मुझे अयोध्या से टिकट देकर। वहां से जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि अब इनकी विदाई का समय आ गया है। ये बदलाव की आंधी है। यूपी में भाजपा 50 सीट भी नहीं पाएगी।01:52 PM, 15-Nov-2026
बाल योगी ने थामा सपा का दामन
दलित सम्मेलन में बड़ा सियासी पलटफेर देखने को मिला। यहां से बाल योगी को सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बाल योगी ने कहा कि अब नेता जी के बेटे पर विश्वास करो कि 85 साल का अनुभव पिता का है और 50 साल का बेटे का है। उन्होंने कहा कि 70 हजार कार्यकर्ता गरीब सेना का है, जो पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगा। बाल योगी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद रामजीलाल सुमन और दलित सम्मेलन में आए सभी लोगों को साक्षी मानकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहा हूं। उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में शिक्षा मंत्री के जिले से भाजपा शिक्षक एमएलसी की सीट हार गई।01:46 PM, 15-Nov-2026
पीडीए की कामयाबी से कांपने लगे बड़े-बड़े धुरंधर
दलित सम्मेलन को संबोधित करते हुए रामपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय का नारा लगाया है। वो प्रदेश के हर व्यक्ति की आवाज है। आज प्रदेश में दूसरे प्रदेश से लोग आकर पतंगे उड़ाना चाहते हैं। उनकी डोर कहीं ओर है। ऐसे ही लोग दलित और मुस्लिम समाज को गुमराह करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता गुमराह होने वाली है। आज प्रदेश की सरकार है, उसने स्कूलों को बंद कराया। वोट चोरी में पूरा सहयोग किया। मंदिरों के दान को भी नहीं छोड़ा। ऐसी सरकार को क्या फिर आना चाहिए। अब ये प्रदेश सामाजिक न्याय से चलेगा, किसी की दादागीरी से नहीं चलेगा। समाजवादी लोग सबका सम्मान करते हैं, सबको साथ लेकर चलते हैं। आज पीडीए की कामयाबी से बड़े-बड़े धुरंधर कांपने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:29 PM, 15-Nov-2026
विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भाजपा को घेरा
मछली शहर से सपा विधायक डॉ. रागिनी सोनकर ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश महिला अपराध में सबसे आगे है। वो दलितों का सम्मान नहीं कर सकते हैं। यदि वो सम्मान नहीं कर सकते हैं, तो उनको हम कुर्सी से उठा देंगे और अखिलेश यादव को उस कुर्सी पर बैठाने का काम करेंगे।01:05 PM, 15-Nov-2026
भाजपा ने अखिलेश यादव के पीडीए पर उठाए सवाल, 2027 में सच्चाई सामने आने का किया दावा
भाजपा जिलाध्यक्ष का पोस्ट हुआ वायरल
- फोटो : फेसबुक ग्रेब
12:52 PM, 15-Nov-2026
दलित सम्मेलन के मंच पर पहुंचे रामगोपाल यादव
समाजवादी पार्टी के अब तक के सबसे बड़े दलित सम्मेलन का आयोजन आगरा में हो रहा है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव भी दलित सम्मेलन के मंच पर पहुंच गए हैं।12:44 PM, 15-Nov-2026
