फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MC Shimla Budget Live: भवनों में चल रहे दुकानों-ढाबों से वसूला जाएगा व्यावसायिक शुल्क, जानें बड़ी घोषणाएं

Thu, 27 Feb 2025 02:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Feb 2025 02:19 PM IST
खास बातें

कांग्रेस शासित नगर निगम शिमला का दूसरा वार्षिक बजट आज पेश किया जा रहा है।महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल बजट पेश कर रहे हैं।  बजट में  निगम शहरवासियों को किस तरह राहत देता है, इसके लिए सबकी नजरें बजट पर हैं। पढ़ें अपडेट्स...

विज्ञापन
MC Shimla Budget 2025 live updates today: Many gifts including 24 hour water and parking
नगर निगम शिमला का बजट। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:19 PM, 27-Feb-2025
आपदा के लिए शहर में अर्ली वार्निंग सेंटर बनेंगे
नगर निगम शिमला के बजट में आपदा के लिए शहर में अर्ली वार्निंग सेंटर बनाने की घोषणा की गई है। कृष्णानगर से इसकी शुरुआत होगी। 
01:26 PM, 27-Feb-2025
रिवोली मार्केट के पास बनेगा वंडर पार्क
सीएनजी सुविधा वाला निगम का पेट्रोल पंप संजौली में आईजीएमसी के पास लगेगा
रिवोली मार्केट के पास 60 करोड़ से बनेगा वंडर पार्क
2.50 करोड़ से सुंदर बनेगा रिज पार्क
शहर में बनेंगे साइकिल ट्रैक
विज्ञापन
01:11 PM, 27-Feb-2025
  •  शहर में 1000 सोलर लाइट लगेंगी
  • दिव्यांग, एकल महिला को दुकानें देगा निगम
  • शहर में तीन और आरआरआर सेंटर खोलेंगे
  • इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदेंगे
  • संजौली में 15 करोड़ से बनेगी तहबाजारी मार्केट
  • कमला नेहरू अस्पताल के पास बनेगा गेस्ट हाऊस
  • सब्जी मंडी में 500 करोड़ रुपये से बनेगा बहुउद्देश्यीय परिसर
12:58 PM, 27-Feb-2025
 ये घोषणाएं भी कीं
  • शहर में हजारों रिहायशी भवनो में चल रहे दुकानों ढाबों से लेंगे व्यावसायिक शुल्क
  • नशे के खिलाफ शहर में चलेगा अभियान
  • महिलाओं के लिए शहर में 25 पिंक टॉयलेट बनेंगे.
  • 5000 पौधे शहर में लगाए जाएंगे
  • स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को मिलेगा रोजगार, पौधे लगाने का देंगे पैसा
  • महिलाओं के तैयार उत्पाद बेचेने को निगम मुहैया करवाएगा बाजार
12:56 PM, 27-Feb-2025
शहर में चलेगी ई-कार्ट, पाइप से देंगे रसोई गैस 
कांग्रेस शासित नगर निगम का दूसरा बजट पेश करते हुए महापौर सुरेंद्र चौहान ने  सबसे पहले उपलब्धियां गिनाईं।  हर वार्ड में एक समान का दावा किया। कहा कि  3 करोड़ से ठोस कचरा प्रबंधन होगा। कुत्तों की गणना होगी। 1.25  से रेन शेल्टर बनेंगे। लोगों को पाइप से रसोई गैस देंगे। दड़नी के बगीचा में गैस स्टेशन बनेगा। शहर में ई-कार्ट चलेगी, सैलानियों को हेरिटेज स्थानों की सैर करवाएगी। इसमें गाइड भी साथ रहेगा। 
12:51 PM, 27-Feb-2025
महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल बचत भवन में नगर निगम का वार्षिक बजट पेश कर रहे हैं। बजट में बड़ी घोषणाओं की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:19 PM, 27-Feb-2025
 महापौर सुरेंद्र चौहान  पेश कर रहे बजट
कांग्रेस शासित नगर निगम शिमला का दूसरा वार्षिक बजट आज पेश किया जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल बचत भवन में नगर निगम का वार्षिक बजट पेश कर रहे हैं। अप्रैल से शिमला शहर में प्रॉपर्टी टैक्स चार फीसदी और कूड़ा शुल्क में दस फीसदी की बढ़ोतरी होना तय है। इसके अलावा पानी की दरें भी 10 फीसदी बढ़ जाएंगी। इन सब के बीच निगम शहरवासियों को किस तरह राहत देता है, इसके लिए सबकी नजरें बजट पर हैं।
11:58 AM, 27-Feb-2025
बुजुर्गों के लिए खोले जाएं सिटीजन क्लब
कनलोग निवासी एवं पेंशनर सुभाष वर्मा के अनुसार निगम बजट में बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन क्लब खोलने की घोषणा करें। शहर में हजारों बुजुर्गों के लिए रिज या मॉल पर कोई बैठने की जगह नहीं है। इसकी सुविधा होनी चाहिए। शिमला व्यापार मंडल के सह सचिव तरुण राणा ने कहा कि बाजारों में बिजली तार भूमिगत किए जाएं। नालियों की सफाई नियमित होनी चाहिए। निगम को पार्किंग का निर्माण होना चाहिए।
11:43 AM, 27-Feb-2025
महिलाओं को लिए दें रोजगार, नालियां करें पक्की
नगर निगम के बजट से शहरवासियों को कई उम्मीदें हैं। लोगों का कहना है कि निगम ऐसी बजट घोषणाएं करें जो एक साल के भीतर पूरी भी हो सकें। न्यू शिमला निवासी प्रेमलता ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए नई योजनाएं लानी चाहिए। शहर की महिलाएं कैसे रोजगार हासिल करें, इस बारे में बजट में प्रावधान होना चाहिए। पंथाघाटी निवासी नितेश के अनुसार शहर में नशे के मामले बढ़ रहे हैं। निगम को खेल सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। समरहिल निवासी सोम सिंह के अनुसार पानी, बिजली सड़कें जैसी मूलभूत सुविधाओं के अलावा नगर निगम को अब रास्ते, नालियां पक्के करने, सामुदायिक भवन बनाने जैसे काम भी करने चाहिए। रामनगर के बुजुर्ग निवासी देवदत्त के अनुसार लावारिस कुत्तों और बंदरों से राहत के प्रावधान होने चाहिए।
11:36 AM, 27-Feb-2025
लोगों ने नगर निगम को भेजे हैं यह 7 सुझाव
  • हर वार्ड में हो पार्किंग-पार्क की सुविधा, हर वार्ड से चले एचआरटीसी टैक्सियां
  • लावारिस कुत्तों और बंदरों से मिले राहत, एक छत के नीचे मिले निगम की सेवाएं
  • बुजुर्गों के लिए वार्डों में रीडिंग रूम, सीनियर सिटीजन क्लब खोलें जाएं
  • सामुदायिक भवन, फुटपाथ और एंबुलेंस रोड हों तैयार
  • शहर में तारों का जंजाल हटे, पक्के हों नाले-नालियां
  • पीने के पानी की हो नियमित आपूर्ति, सीवरेज लाइन से जुड़े हर घर
  • युवाओं के लिए खुले लाइब्रेरी, खेल मैदान बने,ओपन जिम खोले जाएं
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed