फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Five accused arrested in murder case of youth who went missing after Ganesh immersion

अनूपपुर अपराध: गणेश विसर्जन के बाद लापता युवक की हत्या के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, 48 घंटे में खुलासा

Sun, 27 Sep 2026 09:57 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sun, 27 Sep 2026 09:57 PM IST
सार

अनूपपुर के जैतहरी थाना क्षेत्र में गोवर्धन कोल हत्याकांड का पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा किया। पुलिस के अनुसार शराब पीने के दौरान विवाद के बाद पांच आरोपियों ने युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार, वाहन, कपड़े और मृतक का पर्स जब्त किया गया। 

विज्ञापन
Five accused arrested in murder case of youth who went missing after Ganesh immersion
पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी

विस्तार

अनूपपुर जिले के जैतहरी पुलिस ने सिवनी डोंगरी निवासी 22 वर्षीय गोवर्धन कोल की हत्या का 48 घंटे में खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार घटना वाले दिन मृतक और आरोपी एक ही स्थान पर गए थे। इसी दौरान पेट्रोल खत्म होने के बाद पेट्रोल लेने गए और वापस लौटकर साथियों के साथ बैठकर शराब पी। शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गोवर्धन की हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 24 सितंबर को गोवर्धन के पिता प्रेमलाल कोल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 सितंबर की रात गणेश विसर्जन के लिए जाने के बाद गोवर्धन लापता है। तलाश के दौरान मंडल के बगीचा के पास उसकी मोटरसाइकिल का टूटा क्लच केबल और चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन गोवर्धन और आरोपी साथ गए थे। उनकी गाड़ी का पेट्रोल खत्म होने पर आरोपी पेट्रोल लेने गए। बाद में सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी दौरान किसी बात को लेकर गोवर्धन और आरोपियों के बीच विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार, विवाद के दौरान गोवर्धन ने आरोपियों के परिवार से जुड़ी एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए कहा कि उनके परिवार का एक युवक आरोपी के परिवार की किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था, तब उन्होंने क्या कर लिया, अब क्या बिगाड़ लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंदौर: शादी के चार माह बाद युवक ने दे दी जान, सुसाइड नोट में बताई पत्नी के अफेयर की वजह


पुलिस के मुताबिक इस बात से आरोपी आक्रोशित हो गए और गोवर्धन के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को चार पहिया वाहन में रखकर सिवनी डोंगरी के जंगल में झाड़ियों के बीच फेंक दिया गया। लगातार तलाश के दौरान गोवर्धन का शव जंगल में मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल की जांच की तथा शव का पोस्टमार्टम कराया।

विवेचना के दौरान पुलिस ने सूरज राठौर, राहुल सिंह राठौर, तेजराज राठौर, दिनेश गोड और राहुल राठौर, सभी निवासी सिवनी, को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार, घटना के समय पहने कपड़े, मोटरसाइकिल, ईको कार और मृतक का पर्स जब्त किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 140(3), 103(1), 238 तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं 3(1)(द), 3(1)(ध) और 3(2)(v) के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय अनूपपुर में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed