फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Budget Session Live: सियासी हलचल के बीच विक्रमादित्य का सुबह मंत्री पद से इस्तीफा, शाम को पड़े नरम

Wed, 28 Feb 2024 11:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Feb 2024 11:17 PM IST
खास बातें

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुबह मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया, लेकिन शाम को वापस ले लिया। भाजपा के 15 विधायक सदन ने निलंबित कर दिए गए। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स

विज्ञापन
HP Budget Session Live updates today, Political turmoil intensified after Rajya Sabha elections, vikramaditya
कांग्रेस में सियासी घमासान थामने के लिए शिमला पहुंचे पर्यवेक्षक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

08:41 PM, 28-Feb-2024
सुक्खू सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार सुबह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और देर शाम को अपने तेवर नरम कर लिए। विक्रमादित्य ने पार्टी पर्यवेक्षकों से मिलने के बाद कहा कि मुख्यमंत्री और पार्टी हाईकमान से मुद्दों पर हुई है आैर उन्होंने फैसला लिया है कि जब तक मेरे मुद्दों का हल नहीं किया जाता, तब तक मैं अपना इस्तीफा मंजूर करने के लिए दबाव नहीं बनाऊंगा। इस्तीफा वापस नहीं लिया है। पार्टी सर्वोपरि होती है। जिन मुद्दों को लेकर मेरी नाराजगी थी, उनके बारे में मुख्यमंत्री और हाईकमान को अवगत करवा दिया है।
08:17 PM, 28-Feb-2024
पर्यवेक्षकों के साथ बैठक के बाद सीएम बोले- हमारी सरकार सुरक्षित
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पर्यवेक्षकों के साथ बैठक संपन्न होने के बाद कहा कि हमारी सरकार सुरक्षित है। कहा कि बैठक में चुनाव से संबंधित चर्चा हुई।

उधर, शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला में बीजेपी विधायक दल की बैठक चल रही है। पार्टी विधायक रीना कश्यप ने कहा कि जो सरकार व्यवस्था परिवर्तन की बात कर रही है, अब उनके जाने का समय आ गया है।
विज्ञापन
08:10 PM, 28-Feb-2024
छह विधायकों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन
 दल-बदल कानून में राज्य सरकार की ओर से की दायर याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा गया। बागी छह कांग्रेस विधायकों राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, चैतन्य शर्मा, देवेंद्र कुमार भुट्टो, इंद्र दत्त लखनपाल और रवि ठाकुर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सतपाल जैन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के समक्ष पेश हुए। सरकार के अधिवक्ता भी उनके समक्ष उपस्थित हुए। वहीं, सुनवाई के बाद प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि दोनों पक्षों को विस्तृत रूप से सुना है। उसके बाद उन्होंने अपने फैसले को अपने पास सुरक्षित रखा है। भाजपा की ओर से पेश हुए वकील सतपाल जैन ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने सुबह छह विधायकों को दल-बदल कानून के तहत कारण बताओ नोटिस दिया था। डेढ़ बजे उन्होंने पेश होना था तो उस वक्त छहों विधायकों की ओर से वह पेश हुए। उन्होंने लिखकर उनसे निवेदन किया कि याचिका की प्रति नहीं मिली है। केवल नोटिस मिला है। सात दिन का वक्त दिया जाए, जिससे कि वे जवाब दायर कर सकें। विधानसभा की ओर से बनाए गए एंटी डिफेक्शन रूल-7 के तहत जिसके खिलाफ याचिका आती है, उसे जवाब देने के लिए सात दिन का वक्त देने का प्रावधान है। उन्होंने डेढ़ बजे लिखकर दरख्वास्त दी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कोई भी ऐसा व्यवहार नहीं किया, जो इस नियम के तहत आता हो। डेढ़ बजे सुनवाई शुरू हुई। चार बजे रिकॉर्ड का निरीक्षण करने को कहा। याचिका की प्रति बहस खत्म होने के बाद दी गई है। उन्हें कहा गया है कि याचिकाकर्ताओं को बात करने का अधिकार है। उन्होंने अपनी याचिका को रिजर्व किया है। उन्हें पूरा विश्वास है कि स्पीकर पद की गरिमा का ध्यान रखेंगे। राज्यसभा चुनाव में कौन कहां वोट डालता है, इसके आधार पर डिस्कवालिफिकेशन नहीं किया जा सकता है।
06:46 PM, 28-Feb-2024
विक्रमादित्य सिंह की नाराजगी दूर करेंगे: सुक्खू
 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह उनके छोटे भाई हैं। सीएम ने कहा कि उनकी जो नाराजगी है, उसे दूर किया जाएगा।  मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक भी बुलाई है।  पत्रकारों से बातचीत में सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्य के इस्तीफा देने से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह से बात हुई है। ऐसी कोई बात नहीं है। वह मेरे छोटे भाई हैं। निश्चित रूप से किसी को गुस्सा आता है तो वह इस्तीफा दे देता है। उनका इस्तीफा स्वीकार करने का कोई औचित्य ही नहीं है। बजट सत्र के दौरान उनसे आज हमारी बात हुई लेकिन इस बीच सदन में स्पीकर आ गए। उनकी जो भी नाराजगी है उसे दूर किया जाएगा। 
05:50 PM, 28-Feb-2024
कांग्रेस में सियासी घमासान थामने के लिए शिमला पहुंचे पर्यवेक्षक
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में मची सियासी घमासान को थामने के लिए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा शिमला पहुंच गए हैं। राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित होटल में पार्टी पर्यवेक्षकों ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ सबसे पहले बैठक की। इसके बाद विक्रमादित्य सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी पर्यवेक्षकों से मिले। कांग्रेस हाईकमान की ओर से हिमाचल में भेजे गए दोनों पर्यवेक्षक सभी कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों से एक-एककर उनकी राय जान रहे हैं।
05:37 PM, 28-Feb-2024
इस्तीफा स्वीकार नहीं होने पर विक्रमादित्य सिंह ने ये कहा
इस्तीफा स्वीकार नहीं होने पर कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है। मैं दबाव नहीं लेता बल्कि दबाव देता हूं। सीएम को बदलना चाहिए या नहीं, पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनका अधिकार क्षेत्र नहीं है, यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:15 PM, 28-Feb-2024
व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता देने वालों को पार्टी से बाहर निकालना जरूरी: सिद्धू 
नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर लिखा- हिमाचल की विफलता देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए संपत्तियों और उत्तरदायित्व के आकलन की मांग करती है। बड़े पदों पर बैठे छद्मवेशी गुप्त रूप से सीबीआई, ईडी और आईटी जैसी एजेंसियों की धुनों पर नाच रहे हैं जो कई बार हमारे लिए विनाशकारी दिन लेकर आए हैं। पार्टी में मौजूद ऐसे लोगों को बाहर निकालना जरूरी है जो सामूहिक भलाई के ऊपर अपने व्यक्तिगत हित को प्राथमिकता देते हैं। उनके कृत्यों से पार्टी के अस्तित्व पर गहरी चोट लगी है। घाव ठीक हो सकते हैं लेकिन मानसिक आघात बरकरार रहेंगे। उनका लाभ ही कांग्रेस कार्यकर्ता का सबसे बड़ा दर्द है। 
04:52 PM, 28-Feb-2024
फिर पंचकूला पहुंचे कांग्रेस के बागी विधायक
क्रॉस वोटिंग करने वाले कांग्रेस के छह विधायक फिर से हरियाणा के पंचकूला पहुंच गए हैं। हरियाणा पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले के साथ कड़ी सुरक्षा में लाया गया। इनमें राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, देवेंद्र भुट्टो, आईडी लखनपाल, रवि ठाकुर और चैतन्य शर्मा शामिल हैं।
 
04:32 PM, 28-Feb-2024
सरकार बचाने के लिए भाजपा विधायकों को निलंबित किया: जयराम
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा, बीजेपी के पास 25 विधायक हैं। राज्यसभा में वोटिंग के बाद यह संख्या बढ़कर 34 हो गई। इससे सरकार के ऊपर बहुत बड़ा संकट आ गया है...उन्हें किसी तरह बजट पास कराना था, वरना सरकार गिर जाती। इसके लिए उनके पास एक ही तरीका था कि बीजेपी विधायकों का नंबर वो कैसे कम कर सके। आज बिना किसी कारण के 15 विधायकों को निलंबित कर दिया गया है। उन विधायकों में मैं भी शामिल हूं। कांग्रेस की सरकार बचाई जा सके इसलिए 15 विधायकों को निलंबित किया गया है। हमारे निलंबन के बाद उन्होंने बजट पारित किया। 
04:12 PM, 28-Feb-2024
सीएम सहित सभी मंत्री व विधायक ओकओवर रवाना
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित सभी मंत्री और विधायक ओकओवर रवाना हो गए हैं। इससे पहले सीएम कई मंत्रियों और विधायकों के साथ तारा देवी मंदिर गए। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हम उनके (कांग्रेस विधायक जिन्होंने राज्यसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था) खिलाफ अयोग्यता प्रस्ताव लाए हैं और उस पर सुनवाई चल रही है। आज बजट पारित हो गया और हमारी सरकार को गिराने की जो साजिश की गई हम उसका भंडाफोड़ करेंगे। हमारी सरकार 5 साल पूरे करेगी। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed