फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan 2026 latest news alwar nagar nigam result update today

अलवर नगर निगम का परिणाम आज: 65.72 प्रतिशत मतदान के बाद प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला, जानें अपडेट

Mon, 14 Sep 2026 08:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 14 Sep 2026 08:36 AM IST
सार

नगर निगम चुनाव के 65 वार्डों में आज मतगणना के साथ प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। 65.72 प्रतिशत मतदान के बाद 344 प्रत्याशियों के परिणाम पर सभी की नजरें टिकी हैं। मतगणना के लिए कॉलेज परिसर में पांच कमरों में 30 टेबल लगाई गई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan  2026 latest news alwar nagar nigam result update today
अलवर नगर निगम चुनाव परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर नगर निगम चुनाव का परिणाम आज आएगा। नगर निगम क्षेत्र में कुल 65.72 प्रतिशत मतदान हुआ है। अलवर नगर निगम में कुल 65 वार्ड हैं। इन वार्डों के लिए 344 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा और कांग्रेस के 65-65 प्रत्याशी शामिल हैं, जबकि निर्दलीय एवं अन्य प्रत्याशियों की संख्या 215 है। नगर निगम क्षेत्र में कुल 2 लाख 68 हजार 292 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 1 लाख 76 हजार 402 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

विज्ञापन


जिले में नगर निकाय चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए हैं। पहले चरण में अलवर जिले के पांच निकायों के कुल 165 वार्डों के लिए मतदान कराया गया था। वहीं दूसरे चरण में सात निकायों के 183 वार्डों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


पांच कमरों में होगी मतगणना
अलवर नगर निगम चुनाव की मतगणना के लिए कॉलेज परिसर में कुल पांच कमरों की व्यवस्था की गई है। सभी पांच कमरों में एक साथ मतगणना चल रही है। प्रत्येक कमरे में छह टेबल लगाई गई हैं। इस तरह अलग-अलग टेबलों पर एक साथ मतों की गिनती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मतगणना के बाद तस्वीर साफ होगी कि 65 वार्डों में किस प्रत्याशी को जीत मिली और किसे हार का सामना करना पड़ा। परिणाम को लेकर भाजपा, कांग्रेस के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों की भी निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed