फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather Live: हिमाचल में बाढ़-बारिश का कहर, कुल्लू में कई मकान धराशायी, आज भारी बरसात का येलो अलर्ट

Thu, 24 Aug 2023 06:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Aug 2023 06:18 PM IST
खास बातें

Himachal Weather Latest News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच बारिश ने तबाही मचा रखी है। खराब मौसम के चलते प्रदेश में बुधवार को एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। छह लोग लापता भी हैं। गुरुवार की सुबह कुल्लू में कई मकान धराशायी हो गए। पहाड़ी धंसने कई मकान ढह गए। मकानों को एक हफ्ते पहले ही खाली करा लिया गया था। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Himachal Weather News Live Updates Landslide in Kullu Building Collapsed Predict Orange Alert
कुल्लू में कई मकान धराशायी - फोटो : एएनआई

लाइव अपडेट

02:56 PM, 24-Aug-2023

शिमला जिले में आपदा से अब तक 55 की मौत

शिमला जिले में लगातार हो रही बारिश कहर बरपा रही है। जिला शिमला में 22 जून से लेकर अब तक भूस्खलन के कारण करीब 55 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। इसके अलावा 7 लोग लापता चल रहे हैं। इनकी तलाश जा रही है। वहीं भूस्खलन एवं प्राकृतिक आपदा के कारण 60 के करीब लोग घायल हुए हैं।
01:53 PM, 24-Aug-2023

भारी बारिश ने शहरवासियों को डराया

बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दोबारा से हुई भारी बारिश ने शहरवासियों को फिर डरा दिया। बीते कई वर्षों बाद बरसात से इतना अधिक नुकसान प्रदेश में हुआ है। बुधवार को राजधानी शिमला के अधिकांश मुख्य और संपर्क मार्ग आवाजाही के लिए ठप रहे। लोगों को पैदल सफर कर ही अपने गंतव्यों तक पहुंचना पड़ा। उधर, बुधवार को नाहन में 92, सोलन में 45, मंडी में 42, धौलाकुआं में 48, भुंतर में 28, धर्मशाला में 18 और कांगड़ा में 7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
01:21 PM, 24-Aug-2023

बिलासपुर के काहू में 213 मिलीमीटर बारिश

बुधवार सुबह 8:00 से रात 8:00 बजे तक 69 मिलीमीटर बारिश हुई। मंगलवार रात को मंडी के कटौला में 210 और बिलासपुर के काहू में 213 मिलीमीटर बारिश हुई। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में रातभर बादल झमाझम बरसे। 
12:50 PM, 24-Aug-2023

पेड़ गिरने और भूस्खलन का डर

मंगलवार रात करीब 2:00 बजे शहर के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। इस दौरान कई क्षेत्रों में लोग घरों से बाहर तक आ गए। पेड़ गिरने और भूस्खलन के डर के बीच कई लोगों ने मंगलवार की रात जाग कर काटी। मंगलवार रात 8:00 से बुधवार सुबह 8:00 बजे तक शहर में 132 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगर 24 घंटे में 64 मिलीलीटर बारिश दर्ज की जाए तो उसे भारी बारिश माना जाता है,  जबकि शिमला में सुबह 10:15 से 11:50 के बीच 1 घंटे के भीतर ही 62.4 मिलीलीटर बारिश हुई है। 
12:36 PM, 24-Aug-2023

122 साल बाद शिमला में रिकॉर्ड बारिश

राजधानी शिमला में 122 साल बाद 24 घंटों में बादल फिर झमाझम बरसे। मंगलवार रात 8:00 बजे से बुधवार रात 8:00 बजे तक शहर में 201 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।
इससे पूर्व अगस्त 1901 में 24 घंटों के दौरान 227 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वर्ष 2019 में 153 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई थी। मंगलवार आधी रात को गर्जन के बीच हुई भारी बारिश ने शहरवासी को डरा दिया।
12:07 PM, 24-Aug-2023
पश्चिमी विक्षोभ और मानसून सक्रिय 
बीते 24 घंटे के दौरान कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। पश्चिमी विक्षोभ और मानसून के साथ होने से भारी बारिश देखने को मिल रही है। एक घंटे में ही 62.4 मिलीलीटर बारिश होना बड़ी बात है। आगामी 12 घंटों तक रेड अलर्ट और इसके बाद येलो अलर्ट है। -सुरेंद्र पॉल, निदेशक, मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
11:53 AM, 24-Aug-2023

ठप रहीं विमान सेवाएं

बुधवार को भारी बारिश के चलते प्रदेश में विमान सेवाएं ठप रहीं। गगल एयरपोर्ट पर तीन विमान सेवाएं रद्द हो गई हैं। बुधवार सुबह स्पाइसजेट, इंडिगो और एलाइंस एयर की फ्लाइट गगल नहीं पहुंची। शिमला के जुब्बड़हटटी और भुंतर एयरपोर्ट से भी हवाई सेवाएं नहीं हो सकीं।
11:19 AM, 24-Aug-2023

आनी में आठ भवन हुए धराशायी

कुल्लू के आनी में एक हफ्ते पूर्व नए बस स्टैंड के साथ बने करीब चार भवन और उसके पीछे तीन चार रिहायशी मकान में दरारें आने से इन्हें प्रशासन द्वारा अनसेफ घोषित किया गया था। प्रशासन ने सभी को मकान खाली करने  के निर्देश दिए थे। जानकारी के अनुसार, सभी भवन खाली करवा दिए थे, आज सुबह करीब साढ़े नौ बजे ये सभी भवन धराशायी हो गए। देखते ही देखते सभी मकान ताश के पत्तों की तरह ढह गए। उल्लेखनीय है कि दो भवनों में दो बैंक शाखाएं एसबीआई और कांगड़ा बैंक की चल रही थी। जबकि करीब तीस दुकानें भी थीं। प्रशासन की पूरी टीम मौके पर तैनात रही। प्रशासन की सूझबूझ से सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
11:11 AM, 24-Aug-2023

कुल्लू से सामने आया तबाही का वीडियो

10:52 AM, 24-Aug-2023

आज भी भारी बारिश का येलो अलर्ट

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में वीरवार को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। शुक्रवार से बारिश में कुछ राहत मिलने के आसार हैं। बुधवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा।

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed