फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Political Crisis: प्रतिभा सिंह ने किया बागी विधायकों का समर्थन, भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बात को संभाला

Fri, 01 Mar 2024 04:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 01 Mar 2024 04:56 PM IST
खास बातें

Himachal Pradesh Crisis Live Updates News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में सियासी संकट पर बड़ी खबर है। शुक्रवार की सुबह पंचकूला में कांग्रेस विधायक और मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बागी विधायकों से मुलाकात की है। उन्होंने बागी विधायकों के साथ मीटिंग की है। 

विज्ञापन
Himachal Pradesh Political Crisis Live Updates Vikramditya Singh Meets Six Disqualified MLAs News in Hindi
Hp Political Crisis - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:55 PM, 01-Mar-2024
मुख्यमंत्री का बड़ा बयान
विक्रमादित्य सिंह की छह बागी नेताओं से मुलाकात पर सीएम ने कहा विक्रमादित्य सिंह ने कल मुझसे बात की थी। मैं चंडीगढ़ बागी नेताओं से मिलने जा रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा विक्रमादित्य सिंह को कुछ नेताओं के फोन आए होंगे। ये वापसी करना चाहते हैं। मैंने विक्रमादित्य से कहा आप हाई कमान से भी बात कर लीजिए। 

सीएम सुक्खू ने कहा बागी नेताओं को मनाने के लिए मैंने किसी मंत्री की ड्यूटी नहीं लगाई। उनके परिवार के सदस्यों से कई लोग बात कर रहे हैं। सभी नेता अभी हरियाणा में ही हैं। जब हिमाचल वापिस आएंगे तो बात करेंगे।
02:25 PM, 01-Mar-2024

पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रतिभा सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रया

हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पर्यवेक्षक भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "प्रतिभा सिंह हमारी वरिष्ठ नेता हैं, पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष हैं...ये व्यक्तिगत बातें हैं...सब ठीक है, छोटे-मोटे मतभेद होते रहते हैं। सब मिलकर मज़बूती से चुनाव लड़ेंगे...।"
 
विज्ञापन
01:48 PM, 01-Mar-2024

विक्रमादित्य सिंह दिल्ली के लिए रवाना

मंत्री विक्रमादित्य सिंह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उनके कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल में दिल्ली में कुछ बैठकों का हवाला दिया गया है। हालांकि सूत्र बताते हैं कि विक्रमादित्य सिंह वीरवार रात को ही शिमला से चंडीगढ़ पहुंच गए थे। चर्चा है कि उन्होंने चंडीगढ़ में कांग्रेस के 6 बागी विधायकों से बैठक भी की है हालांकि इसको लेकर अभी किसी भी पक्ष से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
 
01:30 PM, 01-Mar-2024

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह कहा, निष्कासित विधायक कोर्ट का रुख करेंगे

विक्रमादित्य सिंह के चंडीगढ़ में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पर उन्होंने कहा कि इस बारे में विक्रमादित्य सिंह के कार्यालय की ओर से जारी शेड्यूल को देखा जाए। अन्य बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। हो सकता है विक्रमादित्य सिंह को दिल्ली में हाई कमान ने चर्चा के लिए बुलाया हो। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पार्टी के बागी विधायक कड़ी सुरक्षा में है, ऐसे में उनसे संपर्क कैसे किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अपने निष्कासन को बचाने के लिए विधायक जरूर कोर्ट जाएंगे। हर व्यक्ति अपने बचाव के लिए कुछ प्रयास करता है।
 
01:26 PM, 01-Mar-2024

'मेरा भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है मैं कांग्रेस की सिपाही हूं'

'क्या भाजपा उन्हें मंडी से चुनाव लड़ाना चाहती है' सवाल के जवाब में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि हमने ऐसा कभी नहीं सोचा, हम भाजपा के संपर्क में भी नहीं हैं। भगवान जानें, आगे क्या स्थिति बनती है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व किसे टिकट देना चाहता है, इसपर भी अब विचार होगा। उनके आदेश के मुताबिक हम क्या कदम उठाएंगे उसपर हम आगे बढ़ेंगे। प्रतिभा सिंह ने कहा है कि मेरा भाजपा में जाने का कोई विचार नहीं है मैं कांग्रेस की सिपाही हूं और पार्टी की मजबूती के लिए काम कर रही हूं।
01:22 PM, 01-Mar-2024

उनका परेशान होना स्वाभाविक है: प्रतिभा सिंह

हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले छह बागी विधायकों का समर्थन करते हुए कहा कि विधायकों का नाराज होना स्वाभाविक है। प्रतिभा सिंह ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि हो भी क्यों नहीं, जब एक वर्ष से अधिक समय हो गया है और आपने कोई संज्ञान नहीं लिया या उनकी बात नहीं सुनी, तो उनका परेशान होना स्वाभाविक है। क्या आपने उन्हें बैठाया, उनसे बात की और कोई समाधान निकाला, यह स्थिति ऐसी ही नहीं हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 01-Mar-2024

हम वहां कमजोर स्थिति में हैं: प्रतिभा

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हम जमीन पर बहुत सारी कठिनाइयां देख सकते हैं, जैसा कि पीएम मोदी के निर्देश पर बीजेपी बहुत कुछ करने जा रही है। कांग्रेस प्रमुख ने आगे कहा कि हम कमजोर स्थिति में हैं। मैंने उनसे बार-बार आग्रह किया कि हमें मजबूत होने की जरूरत है और पार्टी को संगठित करने की जरूरत है। मैं कह सकती हूं कि यह एक कठिन समय है। इससे पहले गुरुवार को राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और उनके विधायक बेटे विक्रमादित्य सिंह ने सीएम सुक्खू पर दबाव बनाना जारी रखा और कहा कि उन्होंने उन मुद्दों को उजागर किया है जो उन्हें लगता है कि सही नहीं थे।
01:08 PM, 01-Mar-2024

'यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है'

एएनआई से प्रतिभा सिंह ने आगे कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू तक अपनी बात पहुंचा दी है और उनसे संगठन को मजबूत करने को कहा है। पहले दिन से मैं सीएम से कह रही थी कि हम आगामी चुनाव का सामना तभी कर पाएंगे जब वह संगठन को मजबूत करेंगे। यह हमारे लिए बहुत कठिन स्थिति है। 
12:51 PM, 01-Mar-2024

भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है: प्रतिभा

हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक संकट के बीच प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का काम कांग्रेस पार्टी से बेहतर है। उन्होंने कहा कि "कांग्रेस में बहुत सी चीजें की जानी बाकी हैं। सांसद के तौर पर मैंने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा बार-बार किया और लोगों की समस्याओं को जानने की कोशिश की है। यह सच है कि भाजपा की कार्यप्रणाली हमसे बेहतर है।
12:14 PM, 01-Mar-2024

'मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया'

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का कहना है कि मैंने अपना पूरा जीवन कांग्रेस पार्टी में बिताया है। हमारी शुरुआत कांग्रेस पार्टी से हुई है। हम कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े हैं। कल क्या होगा, मैं नहीं कह सकती। 
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed