Priyanka Gandhi Himachal Visit Live : प्रियंका बोलीं- मोदी ने धनबल की ताकत से सरकार गिराने का प्रयास किया
Priyanka Gandhi in himachal Today Live Updates : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चंबा में जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर खूब निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर राज्य की सरकार को धनबल पर गिराने का प्रयास करने के आरोप लगाए।
लाइव अपडेट
लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि 2022 में हिमाचल प्रदेश की जनता ने सच्ची और ईमानदार सरकार चुनी है। उसी तरह उन्हें केंद्र में भी ईमानदार सरकार लानी चाहिए।
#WATCH | Chamba, Himachal Pradesh: On Lok Sabha elections, Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra says, "In 2022, the people of Himachal Pradesh chose a truthful and honest government. Similarly, they should bring an honest government to power at the Centre." pic.twitter.com/gPNRrRt1nU
— ANI (@ANI) May 27, 2024
प्रियंका ने कहा कि सेब के दाम अदाणी तय कर रहे हैं। अमेरिका के सेब पर टैक्स कम हो रहा, यहां बढ़ाया जा रहा है। कहा कि 10 सालों से धर्म का नाम लेकर भाजपा सरकार सिर्फ सत्ता में रहना चाहती है। सत्ता में रहने के लिए धनबल का खूब इस्तेमाल कर रही है। हर तरफ से जनता की मुसीबतों को बढ़ाया गया। माफिया फल-फूल रहा है। इन पर सिर्फ कांग्रेस पार्टी रोक लगा सकती है।
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आपको टीवी पर बताया जा रहा है कि देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है लेकिन आप महंगाई से जूझ रहे हैं...हर चीज का दाम इतना बढ़ गया है कि सामना करना मुश्किल है...आज तमाम शिक्षित नौजवान… pic.twitter.com/I6vo6qEBjX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 27, 2024
चंबा के बाद शाहपुर के चंबी पहुंचीं प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर फिर जुबानी हमला किया। इस चुनाव में हिमाचल में देश की दो सबसे बड़ी पाटियों कांग्रेस-भाजपा में टक्कर है। हाल ही में हुई दो घटनाओं से इन दोनों पार्टियों की सच्चाई जनता के सामने आई है। आपदा में कांग्रेस का एक-एक नेता, एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच रहे। पूरी कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर जनता की मदद में लगी रही। पीएम मोदी हिमाचल का अपना दूसरा घर कहते हैं, लेकिन आपदा में एक बार भी यहां नहीं आए। हिमाचल के भाजपा के बड़े नेताओं ने भी सुध नहीं ली। प्रियंका ने कहा कि भाजपा ने अपने धनबल से जनता की चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। विधायकों को 100-100 करोड़ का लालच दिया। देश के प्रधानमंत्री पर लोकतंत्र को बनाए रखने, नाैतिकता को बनाने की जिम्मेदारी होती है, लेकिन वे यहां कांग्रेस के विधायकों को खरीदने का काम करवाते हैं। पीएम मोदी भगवान के नाम से वोट मांगते हैं, लेकिन भगवान का काम कोई नहीं कर रहा।
शाहपुर के चंबी में आयोजित जनसभा में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू न कहा कि आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही महिलाओं के खाते में 1500 रुपये डाले जाएंगे। कहा कि भाजपा ने नोट के दम पर कांग्रेस के छह विधायकों को राजनीति की मंडी में नोट के दम पर खरीदा गया। जो जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करते हैं, उन्हें सबक सिखाना होगा। इस चुनाव में धनबल हारेगा, जनबल जीतेगा।
प्रियंका ने कहा कि भाजपा सरकार ने जीतने वादे किए, सारे तोड़े। इनकी बातें न गहरी हैं न इन पर भरोसा कर सकते हैं। हल्की बाते हैं। मोदी जी देश में घूम-घूम कर कह रहे हैं कि कांग्रेस पार्टी आपकी भैंस चुरा लेगी और मंगलसूत्र चुरा लेगी, ये कैसी बातें हैं। कांग्रेस 55 सालों तक सत्ता में रही लेकिन अमीर पार्टी नहीं बन पाई। लेकिन भाजपा 10 सालों में दुनिया की सबसे अमीर पार्टी बन गई और भ्रष्ट कांग्रेस को कहते हैं। कांग्रेस पार्टी ने विधायकों को खरीदकर कभी सरकारें नहीं गिराईं।
प्रियंका गांधी ने कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 8500 रुपये हर महीने देंगे, महिलाओं को सरकारी नाैकरियों में 50 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। किसानों की कर्ज माफी के लिए स्थायी आयोग बनेगा। श्रमिकों के लिए 400 रुपये न्यूनतम दिहाड़ी का कानून लाएंगे। मनरेगा को मजबूत किया जाएगा। शहरों में भी इसे लागू किया जाएगा। 25 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा। नाैजवानों के लिए पांच हजार करोड़ कास्टार्टअप फंड बनाएंगे। अग्निवीर योजना को रद्द किया जाएगा। खेती के उपकरणों से जीएसटी हटाया जाएगा। किसानों को एमएसपी दिया जाएगा।
प्रियंका ने कहा कि मोदी जी हिमाचल आकर पर्यटक की तरह भ्रमण करते हैं और कैमरे से फोटो खींचते हैं। इसके बाद पोस्ट डालते हैं। मोदी जी कट गए पूरी जनता से, चंबा से। उन्हें आपके संघर्षों के बारे में कुछ मालूम नहीं। कहा कि हिमाचल में कितनी बड़ी आपदा हुई। मोदी जी कहते हैं कि हिमाचल उनका दूसरा घर है, लेकिन आपदा में एक बार मुह नहीं दिखाया। आपदा में आने की बात तो छोड़िए, एक पैसा केंद्र से नहीं भेजा। राज्य सरकार को सारी स्कीमें रोकनी पड़ीं, क्योंकि सरकार के सारे पैसे, संपत्ति आपदा में लोगों की मदद के लिए लगा दी। उन्होंने पूछा कि आपदा के समय भाजपा के नेता कहां थे? उल्टा जो केंद्र से राहत राशि आनी थी उसे भी रोक दिया। आज राज्य सरकार अपनी गारंटियों को पूरा करने की कोशिश कर रही है। आपदा से हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर बहुत बोझ बढ़ा है। भाजपा की नीयत साफ नहीं है।
प्रियंका ने कहा कि आज हिमाचल के सेब किसानों का हाल देखिए। तमाम कोल्ड स्टोर बड़े-बड़े खरबपतियों को दिए हैं। सेब के दाम ये खरबपति तय करते हैं। सेब कब बिकेगा और कब बिकेगा, खरबपति तय करते हैं। किसानों को अपनी उपज का सही दाम नहीं मिलता। जनता महंगाई से जूझ रही है, किसान जूझ रहा है। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है। 10 सालों में इतनी बेरोजगारी बढ़ गई। देश में 70 करोड़ युवा आज बेरोजगार हैं, 30 लाख सरकारी पद खाली हैं।
प्रियंका ने मोदी सरकार ने 10 वर्षों में सिर्फ बड़े-बड़े खरबपतियों के लिए नीतिया बनाईं। कहा कि जब ओपीएस की बात होती है तो मोदी की सरकार कहती है कि पैसे नहीं है, लेकिन जब बड़े-बड़े खरबपतियों के कर्ज माफ करने होते हैं तो अचानक 16 लाख करोड़ रुपये जनता के पैसे, सरकारी बैंकों से उपलब्ध हो जाते हैं। यह भी उसी राजनीति का नतीजा है जो सिर्फ सत्ता व बड़े-बड़े खरबपतियों के चलती है।
प्रियंका गांधी ने अपना संबोधन मां दुर्गा, लक्ष्मीनारायण भगवान व भोलेनाथ के जयकारे के साथ शुरू किया। कहा कि मेरा दिल हमेशा हिमाचल में रहता है। जब भी हिमाचल आती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है। कहा कि आपका प्रदेश बहुत सुंदर है। पूरा देश हिमाचल की ओर देखता है। यहां की सादगी, ईमानदारी पूरे देश में सबसे अधिक है। इससे पूरे देश को सीखना चाहिए। हिमाचल देवभूमि के साथ वीरभूमि भी है। हिमाचल के सैकड़ों जवानों ने देश की रक्षा, अखंडता के लिए अपनी जान गंवाई। कहा कि प्रदेश की जनता ने बदलाव के लिए सरकार चुनी। लेकिन मोदी जी ने धनबल की ताकत से हिमाचल की सरकार को गिराने का प्रयास किया। मोदी जी ने पैसे देकर, भ्रष्टाचार कर प्रदेश की सरकार को गिराने की कोशिश की। क्या यह ईमानदारी की बात है, क्या इसे सच्ची राजनीति कहते है। भाजपा का एक ही मकसद सत्ता को अपने हाथ में रखना है। चाहे सरकारों को गिराना पड़े, चाहे भ्रष्टाचार करना पड़े, विधायकों को घूस खिलानी पड़े या धनबल का इस्तेमाल करना पड़े।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.