Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Udaipur Thai Woman YouTuber Harassment Auto Driver Arrested

विदेशी सैलानी से अभद्रता: थाईलैंड की यूट्यूबर से 'किस' मांगना पड़ा भारी, ऑटो चालक गिरफ्तार

Mon, 16 Nov 2026 08:34 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Mon, 16 Nov 2026 08:34 PM IST
सार

राजस्थान के उदयपुर में थाईलैंड की महिला यूट्यूबर से अभद्रता करने के आरोप में पुलिस ने ऑटो चालक आफताब उर्फ गबरू को गिरफ्तार किया है। युवती नगर निगम के मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, तभी चालक ने उसके पास पहुंचकर बार-बार 'किस' की मांग की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की।

विज्ञापन
Udaipur Thai Woman YouTuber Harassment Auto Driver Arrested
आरोपी चालक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर में घूमने आई थाईलैंड की महिला यूट्यूबर से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती नगर निगम के मेले की मोबाइल से लाइव स्ट्रीमिंग कर रही थी, उसी दौरान आरोपी चालक ने उसके पास पहुंचकर अनुचित मांग करते हुए अभद्र व्यवहार किया। पुलिस ने सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो प्रसारित होने के बाद मामले का स्वतः संज्ञान लेकर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन


मेले में लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अभद्रता
थाईलैंड की यूट्यूबर इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं और उनके इंस्टाग्राम पेज पर 70 हजार फॉलोवर हैं। उन्होंने उदयपुर शहर में घूमने के लिए आरोपी का ऑटो किराए पर लिया था। तीन दिन पहले यानी 13 नवंबर को वह टाउनहॉल स्थित नगर निगम के मेले में गई थीं। वहां वह अपने मोबाइल से सांस्कृतिक कार्यक्रम को रिकॉर्ड कर रही थीं। उसी दौरान चालक युवती के पास गया और बार-बार 'लिप किस' के लिए बोलने लगा। चालक द्वारा अभद्रता करने का यह वीडियो युवती के मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया। युवती ने 14 नवंबर को यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करते हुए एक संदेश भी लिखा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राजस्थान: खैरथल में फर्जी मतदान के आरोप पर दो पक्षों में खूनी झड़प, बुजुर्ग गंभीर घायल; अलवर रेफर
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी
यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद सूरजपोल थाना पुलिस ने खुद संज्ञान लिया और आरोपी का पता लगाकर उसे पकड़ा। थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान सेक्टर-11 महाराज का अखाड़ा निवासी आफताब उर्फ गबरू पुत्र अबरार खान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी टैंपो चलाता है। इसने ही दो दिन तक युवती को अपने टैंपो में शहर की अलग-अलग जगहों पर घुमाया था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed