PM Modi Himachal Visit Live : पीएम मोदी बोले- आपदा के दाैरान भेजे सैकड़ों करोड़ की प्रदेश में हुई बंदरबांट
{"_id":"6650080e105dd612780cb3f9","slug":"himachal-lok-sabha-election-2024-live-pm-narendra-modi-public-rally-in-mandi-and-nahan-hp-news-in-hindi-2024-05-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"PM Modi Himachal Visit Live : पीएम मोदी बोले- आपदा के दाैरान भेजे सैकड़ों करोड़ की प्रदेश में हुई बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 24 May 2024 04:05 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 May 2024 04:05 PM IST
खास बातें
PM Modi in Mandi Today Live Updates :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के नाहन व मंडी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दाैरान उन्होंने इंडी गठबंधन, राज्य की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें पल-पल के अपडेट्स...
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
03:11 PM, 24-May-2024
हिमाचल में बौद्ध धर्म के बहुत महत्वपूर्ण स्थान, पर्यटन को होगा लाभ: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि हिमाचल में बौद्ध धर्म के बहुत महत्वपूर्ण स्थान हैं। कांग्रेस की सरकार तो इतनी डरपोक थी कि दलाई लामा जी का नाम लेने से डरती थी। मेरी दलाई लामा से अक्सर बात होती है। वह हमारी समृद्ध विरासत के प्रणेता है। भारत बुद्ध का देश है और मोदी सरकार ने जोर-शोर से अपनी इस विरासत का प्रचार-प्रसार किया है। इसका लाभ हिमाचल के पर्यटन को भी होगा।
02:41 PM, 24-May-2024
पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ धोखा देना व ताला लगाना ही आता है। कहां हिमाचल में लाखों नाैकरियां देने की बात की थी, कहां सर्विस कमीशन पर ताला लगा दिया। इन्होंने कमीशन पर ताला नहीं लगाया, हिमाचल के बेटे, बेटी, नौजवानों के भविष्य पर ताला लगाया है। जयराम ठाकुर ने सैकड़ों संस्थान खोले, उनपर ताला लगा दिया। देश धोखेबाजों को कभी माफ नहीं करता है। हिमाचल के जीवन में कर्मचारी ही बहुत बड़ी जिंदगी है। पूरा परिवार उसके भरोसे चलता है। उस कर्मचारी के साथ कितना बड़ा धोखा हुआ। कर्मचारी महंगाई भत्ते का आज भी इंतजार कर रहा है। आपदा के दाैरान केंद्र से सैकड़ों करोड़ भेजे गए, उसकी भी यहां बंदरबांट हुई। कहा कि इस सरकार का कोई भविष्य नहीं, इसका जाना तय है। पीएम ने कहा कि वे पहला काम यह करेंगे कि आपदा के समय जो पैसे भेजे थे, उस पैसे में कहां-कहां बंदरबांट हुई और किस-किस ने उसकी चोरी की है, सारा खोजकर निकालेंगे और मंडी के लोगों के हाथों में साैंपेंगे। कांग्रेस सरकार इस राज्य को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जा रही है, इसे रोकना होगा।

02:30 PM, 24-May-2024
कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती: मोदी
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस को गरीबी, नागरिक समस्याओं से घिरा हुआ भारत पसंद है। कांग्रेस देश के विकास में रिवर्स गियर लगाना चाहती थी। इसलिए कांग्रेस सीएए को खत्म करने, अनुच्छेद 370 को फिर से लगाने की बात कर रही है। मोदी ने समान नागरिकता संहिता का संकल्प लिया है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। कांग्रेस मुस्लिम पर्सनल लॉ के बहाने शरिया कानून को समर्थन देती है। कहा कि कंगना रणाैत देश की बेटियों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। कांग्रेस ने मंदिरों का नाम लेकर कंगना के लिए जो बातें कहीं, वह मंडी, हिमाचल की हर बेटी का अपमान है। कांग्रेस का शाही परिवार बेटी विरोधी व महिला विरोधी है। लोग आगे बढ़ते हैं, कांग्रेस उल्टी चलती है। मोदी ने कहा कि बेटियों को खूब पढ़ाएं। उन्हें खुला सुरक्षित माहाैल देने और नई बुलंदियां देना मोदी की गारंटी है। सेना में बेटियों के लिए पहले जो दरवाजे बंद थे, वो हमने खोले दिए। आने वाले पांच साल बेटियों के लिए बुलंद उड़ान के होने वाले हैं।

02:23 PM, 24-May-2024
भाजपा ने पालमपुर में लिया था अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प
पीएम ने मंडी में अपने भाषण की शुरुआत में सभी देवी-देवताओं को नमन किया। पीएम ने कहा कि हिमाचल के पालमपुर में भाजपा वर्किंग कमेटी में जो निर्णय हुआ था, उसने इतिहास रच दिया। इसी अधिवेशन में भाजपा ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण का संकल्प लिया है। हिमाचल राम मंदिर निर्माण की संकल्प भूमि है। यह संकल्प सिद्ध हो चुका है। अब 500 सालों का इंतजार खत्म हुआ है। ये आपके वोट की ताकत है। आज अयोध्या में रामलला विराजमान हुए हैं। हिमाचल खुश हुआ है। देवी-देवता आशीर्वाद बरसा रहे हैं। अगर आपके वोट ने मोदी की ताकत नहीं बढ़ाई होती, कांग्रेस कभी राम मंदिर नहीं बनने देती। आपके वोट ने अनुच्छेद 370 की दीवार गिराई।

02:08 PM, 24-May-2024
मंडी में मोदी की रैली।
- फोटो : संवाद
पीएम मोदी का कर्म, चरित्र व देशभक्ति देशवासियों के लिए आदर्श: कंगना
मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना ने पीएम के संबोधन से पहले कहा कि पीएम का कर्म, देशभक्ति,चरित्र देशवासियों के लिए एक आदर्श है। कहा कि पीएम का गुणगान सूरज को दीपक दिखाने के समान है। कहा अब मैं भी पीएम मोदी की सेना में जुड़ चुकी हूं। अब में केंद्र की हर योजना को आप तक पहुंचाऊंगी।

01:48 PM, 24-May-2024
मंडी में पीएम की रैली।
- फोटो : संवाद
मंडी पड्डल मैदान में डोमनुमा पंडाल पैक, बाहर रोके लोग
मंडी के पड्डल मैदान में डोम से बाहर हजारों लोग माैजूद हैं। अभी भी लोगों का आना है जारी है। पुलिस पंडाल भरने पर अंदर नहीं आने दे रही। थोड़ी देर में पीएम मोदी यहां जनसभा करेंगे। पीएम मंडी पहुंच गए हैं।

12:43 PM, 24-May-2024
पहाड़ी बोली में की भाषण की शुरुआत
पीएम मोदी ने पहाड़ी बोली में अपने भाषण की शुरुआत की। पीएम ने सभी खे मेरी ढाल, सभी खे रामराम... कहकर लोगों को संबोधित किया। कहा, ऐसा लग रहा कि अपने घर आया हूं। स्थानीय व्यंजन पटांडे व सिड्डू का भी जिक्र किया। मोदी ने मां बाला सुंदरी, माता रेणुका, परशुराम की धरती, चूड़ेश्वर महाराज, शिरगुल और महासू देवता का भी जिक्र किया। इस दाैरान पीएम को लोईया(स्थानीय पोषाक), डांगरा(परशु) व टोपी से सम्मानित किया गया।
12:26 PM, 24-May-2024
इंडी गठबंधन ने संविधान की धज्जियां उड़ाईं: मोदी
कहा कि कांग्रेस व इंडी गठबंधन एससी-एसटी और ओबीसी आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रहे हैं। पश्चिमी बंगाल में मुसलमान की 77 जातियों को आरक्षण इंडी गठबंधन ने वहां ओबीसी छीनकर दिया। संविधान की धज्जियां उड़ा दीं। इनके लिए संविधान मायने नहीं रखता। अपने वोट बैंक के लिए ही कांग्रेस राम मंदिर का विरोध करती थी। इन्होंने मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का बहिष्कार किया।। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में राम मंदिर को लेकर साजिश चल रही है। कांग्रेस सत्ता में आई तो राम मंदिर पर ताला लगा देगी। पीएम ने कहा कि मोदी ने तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गारंटी दी है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बिजली बिल जीरो होगा।
12:16 PM, 24-May-2024
राज्य की कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना
राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल के लोगों से खूब झूठ बोला। पहली कैबिनेट में ये देंगे, वो देंगे। लेकिन पहली कैबिनेट में मिला तो कुछ नहीं, लेकिन कैबिनेट ही टूट-फूट गई। महिलाओं को 1500 रुपये मिले क्या? पहली कैबिनेट में पांच लाख नाैकरियां मिलीं क्या? महिलाओं को नाैकरी तो छोड़ो, ये तालाबाज सरकार है। नाैकरी की परीक्षा करवाने वाले आयोग को ही ताला लगा दिया। उन्होंने कांग्रेस व इंडी गठबंधन को स्वार्थी, अवसरवादी बताया। इन दोनों में तीन चीजें एक जैसी हैं। कांग्रेस सांप्रदायिक, जातिवादी व परिवारवादी है।

12:09 PM, 24-May-2024
हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हाैसला बुलंद रखना सिखाया
मोदी ने कहा कि हिमाचल सीमा से सटा राज्य है। हिमाचल के लोग मजबूत व ताकतवर सरकार का मतलब जानते हैं। मोदी आपके लिए जान की बाजी लगा देगा, लेकिन संकट नहीं आने देगा। कांग्रेस के दाैर में देश में एक कमजोर सरकार हुआ होती थी और पाकिस्तान हमारे सिर पर चढ़कर नाचता था। मोदी ने कहा कि भारत अब दुनिया के पास भीख नहीं मांगेगा, भारत अपनी लड़ाई खुद लड़ेगा।
लेकिन अब भारत घर में घुसकर मारता है। हिमाचल के ऊंचे पहाड़ों ने मुझे अपना हाैसला बुलंद रखना सिखाया है। बफीर्ली पहाड़ियों ने ठंडे दिमाग से काम करना सिखाया है। पहाड़ों ने मुझे अपना सिर गर्व से ऊंचा करना सिखाया है। मैं मां भारती का अपमान नहीं सह सकता। कांग्रेस मां भारती के अपमान से भी बाज नहीं आती। कांग्रेस को भारत माता की जय और वंदे मातरम कहने से दिक्कत है।
कांग्रेस ने भारत की सीमाओं को अपने हाल पर छोड़ दिया था। ऐसी डरपोक सोच मोदी के मिजाज के साथ मेल नहीं खाती।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन