Himachal Election 2022 Live: किरेन रिजिजू बोले- भारत विरोधी ताकतों का साथ देते हैं कांग्रेस विचारधारा के लोग
{"_id":"635dea4ea727ed27000759a3","slug":"himachal-election-2022-live-hp-vidhan-sabha-chunav-schedule-bjp-congress-aap-candidates-nominations-list","type":"live","status":"publish","title_hn":"Himachal Election 2022 Live: किरेन रिजिजू बोले- भारत विरोधी ताकतों का साथ देते हैं कांग्रेस विचारधारा के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sun, 30 Oct 2022 06:19 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Oct 2022 06:19 PM IST
खास बातें
Himachal Election 2022 Vidhan Sabha Chunav Live News in Hindi : नामांकन वापसी के बाद अब 68 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव में इनके भविष्य का फैसला होगा। 8 दिसंबर को नतीजे घोषित होने हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:19 PM, 30-Oct-2022
देश के बजाय परिवार के बारे में सोचती है कांग्रेस
मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत में रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। वह बिना तथ्य की बातें करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की एक अलग छवि विश्व भर में बनाई है, लेकिन सराहना के बजाय कांग्रेस कोसने का काम कर रही है। भाजपा भविष्य की ओर देखती है। कांग्रेस की गलतियों को भूलने नहीं देंगे। कांग्रेस देश के बजाय परिवार के लिए सोचती है।05:46 PM, 30-Oct-2022
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता अपने नेतृत्व के बारे में सोचें। कांग्रेस के शीर्ष नेता देश के बाहर जाकर जहर उगलते हैं। कांग्रेस विचारधारा के लोग भारत विरोधी ताकतों का साथ देते हैं और पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। भारत में रहते हुए भी भारत के खिलाफ बात करते हैं। रिजिजू ने रविवार को हरोली के ललड़ी और सदर विधानसभा क्षेत्र में ऊना शहर में जनसभाओं को संबोधित किया। रिजिजू ने कहा कि मोदी सरकार के आने से अब विश्व स्तर पर परिस्थितियों में बदलाव हुआ है। कांग्रेस सत्ता में रहते हुए भारत विरोधी ताकतों को लेकर बेहद नरम रही। ऐसे लोगों के खिलाफ केस तक दर्ज करने से कतराते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के अलावा सीमावर्ती इलाके में विकास कोई नहीं कर सकता है। राष्ट्रवादी विचारों वाली पार्टी ही देश का भला कर सकती है।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता के लिए नहीं बल्कि सेवा के लिए आते हैं। विकास कार्यों में और तेजी लाने के लिए भाजपा का सत्ता में रहना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
05:20 PM, 30-Oct-2022
10-10 लाख रुपये में बेचे पुलिस भर्ती के पेपर: सुक्खू
कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जयराम ठाकुर नौकरियां बेचने वाले मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने प्रदेश में हुई पुलिस भर्ती के पेपर दस-दस लाख रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। सुक्खू ने यहां जारी बयान में कहा कि यदि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से होती तो तय था कि मुख्यमंत्री के कार्यालय से लेकर पुलिस मुख्यालय तक के बडे़ अधिकारी जेल के अंदर होते। भाजपा सरकार के समय प्रदेश के लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगार युवाओं की संख्या दस लाख के पार पहुंच गई है। पब्लिक सर्विस कमीशन और स्टाफ सिलेक्शन कमीशन बने हैं लेकिन इन भर्ती आयोगों से सरकार ने बहुत कम ही भर्ती करवाई है। ब्यूरो
04:06 PM, 30-Oct-2022
कांग्रेस भारत जोड़ो नहीं, प्रायश्चित यात्रा कर रही
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा कर रही है। लेकिन यह भारत जोड़ो नहीं बल्कि प्रायश्चित यात्रा है। अनुच्छेद 370, अफजल गुरु को फांसी ऐसे कार्य हैं जो भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए। कांग्रेस की फितरत सिर्फ विकास कार्य ने अड़ंगा अटकना है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पर्यटन के नाम पर हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी आई। लेकिन हिमाचल में इसका कोई वजूद नहीं। उन्होंने कहा कि
आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी भारत को महानता के पथ पर ले जा रहे हैं।
आज पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में भारत आगे बढ़ रहा है। नरेंद्र मोदी भारत को महानता के पथ पर ले जा रहे हैं।
03:09 PM, 30-Oct-2022
मोदी सरकार ने बहाल किया विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को मनाली के पतलीकूहल में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह सरकार के समय हिमाचल को विशेष राज्य की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था, लेकिन जब मोदी सरकार आई तो इसे बहाल किया गया। अब 90 प्रतिशत केंद्र सरकार देती है और सिर्फ 10 प्रतिशत राशि ही राज्य देता है। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने लंज के वटवला में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम सरकार ने 6 लाख 22 हजार लोगों को मुफ्त इलाज की सुविधा देकर रिकॉर्ड बनाया है। पहले जहां प्रदेश में दो मेडिकल कालेज थे और आज छह मेडिकल कालेज हैं। पहले हिमाचल में 32 वेंटिलेटर थे जो आज बढ़कर एक हजार हो गए हैं।
02:42 PM, 30-Oct-2022
मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक ने पार्टी पदाधिकारियों को सुनाई खरी-खरी
मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक पार्टी पदाधिकारियों पर बरसीं।
- फोटो : संवाद
भाजपा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना के सामने भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मन की बात कार्यक्रम की जिला संयोजक उषा बिरला ने पार्टी पदाधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला मंच पर नाम न लेने पर नाराज हो गईं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से पूछा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान कहां है। इस दौरान उषा ने पदाधिकारियों को खरी-खरी सुनाई। कहा कि पार्टी में महिलाओं का कोई मान-सम्मान नहीं है। इस बीच अविनाश राय खन्ना ने हस्तक्षेप कर मामला शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:14 PM, 30-Oct-2022
राज्य में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी: सीएम जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
- फोटो : ANI
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के विजय संकल्प अभियान के तहत चंबा के चुराह में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने दावा किया विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में भाजपा की सरकार जरूर बनेगी। भाजपा इस बार रिवाज बदलेगी और प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।
12:44 PM, 30-Oct-2022
चार को धार देने के लिए भाजपा ने उतारे स्टार प्रचारक
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा ने आज 30 स्टार प्रचारक मैदान में उतारे हैं। भाजपा कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा 30 अक्तूबर को केलांग, मनाली और अखड़ा बाजार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुराह, चंबा औ नूरपुर में जनसभा कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बद्दी, नाहन और परवाणू में रैली करेंगे।
12:06 PM, 30-Oct-2022
उत्तराखंड-हिमाचल सीमाओं से विभाजित, लेकिन हमारे दिल एकजुट: धामी
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : ANI
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा ने आज 30 स्टार प्रचारक मैदान में उतारे हैं। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शिमला जिले के चौपाल में आयोजित चुनावी जनसभा में कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्य सीमाओं से विभाजित हैं लेकिन हमारे दिल एकजुट हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चौपाल और नारग रामलीला मैदान में जनसभाओं में शिरकत की। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू हरोली और ऊना में जनसभा कर रहे हैं। वहीं, पांवटा साहिब विधानसभा की भगानी पंचायत में धामी ने कहा कि मोदी राज में एक भारत श्रेष्ठ भारत बन रहा है। आज विश्व का एक शक्तिशाली भारत है। कहा कि उत्तराखंड ने चुनाव में मिथक तोड़ा, अब हिमाचल की जनता इतिहास रचेगी।
The States of Uttarakhand and Himachal Pradesh are divided by boundaries but our hearts are united: Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami addressing an election rally in Himachal Pradesh's Chopal Assembly constituency pic.twitter.com/bnXO5Zi0fu
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 30, 2022
11:39 AM, 30-Oct-2022
2017 के विधानसभा चुनावी दंगल में उतरे थे 310 उम्मीदवार
हिमाचल में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावी दंगल में 310 उम्मीदवार अपना दमखम दिखाने को उतरे थे और अबकी बार विधानसभा चुनाव लड़ने को 413 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। राज्य में वर्ष 1977 के विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा 671 प्रत्याशी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी दंगल में उतरे थे। अभी तक कांग्रेस और भाजपा ही सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारती रही है लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों में आप ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। तीनों ही दल विधानसभा चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंके हुए हैं।