Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Election 2022 Live: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची, किन्नौर से जगत नेगी को मिला टिकट

Sat, 22 Oct 2022 03:26 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 22 Oct 2022 03:26 PM IST
खास बातें

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद प्रमुख पार्टियों ने अपने उम्मीदवार तय कर दिए हैं। कांग्रेस ने शनिवार को प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मतदान 12 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 26 दिन बाद यानि 8 दिसंबर को होगी। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़ा हर अपडेट...

विज्ञापन
Himachal Election 2022 Live HP Vidhan Sabha Chunav Date, Candidate List, Schedule, Opinion Poll
जगत नेगी।

लाइव अपडेट

03:17 PM, 22-Oct-2022

निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे गंगू राम मुसाफिर

गंगू राम मुसाफिर - फोटो : संवाद
पच्छाद सीट से टिकट न मिलने से नाराज वरिष्ठ नेता गंगू राम मुसाफिर ने बगावत कर दी है। गंगू राम मुसाफिर ने 40 साल बाद फिर निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। शनिवार को राजगढ़ में मुसाफिर ने समर्थकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई और निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया। गंगू राम के समर्थन में कांग्रेस के 1,000 पदाधिकारियों ने इस्तीफे दे दिए हैं। हाईकमान को 25 अक्तूबर तक टिकट बदलने का अल्टीमेटम दिया है। टिकट नहीं बदला गया तो गंगू राम निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। सात बार विधायक रहे गंगू राम निर्दलीय उतरते हैं तो कांग्रेस के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गंगूराम मुसाफिर ने 1982 में पहली बार निर्दलीय चुनाव जीता था। 1985 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीता। इसके बाद वह राज्य वन मंत्री, सहकारिता मंत्री, परिवहन मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भी रहे। वह सात बार पच्छाद के विधायक रहे। 2009 में वह लोकसभा, इसके बाद 2012, 2017 और 2019 में विधानसभा चुनाव हारे। 2019 में उपचुनाव में भी उन्हें हार मिली।
02:54 PM, 22-Oct-2022

कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की तीसरी सूची

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को हिमाचल विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी कर दी है। किन्नौर से जगत नेगी, जयसिंहपुर से यादविंद्र गोमा, मनाली से भुवनेश्वर गौड़ और पावंटा साहिब से किरनेश जंग को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हमीरपुर सीट से कांग्रेस अभी भी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन
01:37 PM, 22-Oct-2022

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : ANI
हिमाचल के कांगड़ा स्थित धर्मशाला में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशानाा साधा। संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे की जोड़ी और प्रदेश में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह जमानत पर हैं। दिल्ली में और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस मां-बेटे के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही।
 
01:15 PM, 22-Oct-2022

आशीष शर्मा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर से कारोबारी आशीष शर्मा ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। अशीष शर्मा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया है। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि शुक्रवार को हमीरपुर में जिला कांग्रेस, युवा इंटक, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस और अन्य अग्रणी संगठनों के 150 से अधिक पदाधिकारियों ने आपात बैठक बुलाकर पार्टी हाईकमान से हमीरपुर से संगठन के कार्यकर्ता को टिकट देने की मांग उठाई थी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा था कि अगर पार्टी व संगठन से बाहर के किसी व्यक्ति को कांग्रेस का टिकट मिलता है तो वह चुनाव में समानांतर निर्दलीय प्रत्याशी उतारेंगे और आशीष शर्मा की जमानत जब्त करवाएंगे।
01:00 PM, 22-Oct-2022

25 को जारी होगी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की लिस्ट 25 अक्तूबर को जारी होगी। 31 अक्टूबर को सुबह कुल्लू में प्रियंका गांधी का रोड शो होगा और दोपहर को वे मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी।
12:55 PM, 22-Oct-2022

डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे नड्डा

बिलासपुर सदर से विधायक सुभाष ठाकुर का टिकट कटने और त्रिलोक जम्वाल को टिकट मिलने से विरोध बढ़ गया है। भाजपा के ही राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुभाष शर्मा ने सदर से नामांकन किया है। मौजूदा विधायक, सदर भाजयुमो के कई पदाधिकारी भी त्रिलोक से दूरी बनाकर बैठे हैं। दूसरी तरफ, सदर से कांग्रेस ने बंबर ठाकुर को टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। झंडूता में पूर्व भाजपा मंत्री रिखीराम कौंडल के बेटे ने भी बगावत कर नामांकन पत्र भरा है। बिलासपुर दौरे के दौरान नड्डा डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि जेपी नड्डा 22 अक्तूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे। नड्डा के निवास स्थान विजयपुर में दीप मिलन कार्यक्रम रखा गया है। इसमें जिले भर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। नड्डा दिवाली तक बिलासपुर में ही रुकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 22-Oct-2022

बगावत शांत करने आज बिलासपुर पहुंचेंगे नड्डा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा हेलिकाप्टर से शनिवार दोपहर 3:00 बजे बिलासपुर के लुहणू मैदान पहुंचेंगे। यहां कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद वह अपने घर विजयपुर जाएंगे। विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नड्डा का यह दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। बिलासपुर नड्डा का गृह जिला है। यहां सदर और झंडूता विस क्षेत्र में भाजपा में बगावत चिंता का कारण बन गई है। 
11:33 AM, 22-Oct-2022

अनुराग ठाकुर का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया

अनुराग का काफिला झलेड़ा की तरफ से आ रहा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अनुराग का काफिला कुछ देर के लिए रुक गया। अनुराग को देखकर रायजादा तुरंत समर्थकों के कंधों से उतरकर उनसे मिलने पहुंच गए। उन्होंने अनुराग से हाथ मिलाया। अनुराग ने भी रायजादा को चुनाव के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद रायजादा ने समर्थकों से काफिले के लिए रास्ता देने की अपील की। इसके बाद अनुराग वहां से रवाना हो गए।
11:11 AM, 22-Oct-2022

कांग्रेस की रैली में फंसा अनुराग ठाकुर का काफिला, विधायक रायजादा ने खुलवाया रास्ता

विधानसभा चुनावों के कारण प्रदेश भर में इस समय राजनीतिक गरमाहट चरम पर है। इस बीच, ऊना में शुक्रवार को कुछ अलग नजारा देखने को मिला। ऊना शहर में कांग्रेस की रैली में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का काफिला फंस गया। ऊना सदर से कांग्रेस प्रत्याशी एवं विधायक सतपाल रायजादा ने रास्ता खुलवाया।

 
11:04 AM, 22-Oct-2022

अभी तक प्रदेश में 255 नामांकन हुए

शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन प्रदेश भर में विभिन्न राजनीतिक दलों के 206 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। अभी तक प्रदेश में 255 नामांकन दर्ज हो चुके हैं। अब 22 से 24 अक्तूबर तक अवकाश रहेगा। 25 को नामांकन का आखिरी दिन है। 27 को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 29 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed