फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Day 2026: इन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी; जानें सभी एलान

Wed, 15 Apr 2026 01:25 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/रिकांगपिओ।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला/रिकांगपिओ। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 15 Apr 2026 01:25 PM IST
खास बातें

Himachal Day 2026: बुधवार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे।

विज्ञापन
Himachal Day 2026 15 Personalities to be Honored Orders Issued for Release of Dearness Allowance to Employees
किन्नौर में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सम्मानित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

लाइव अपडेट

03:50 PM, 15-Apr-2026

ग्रीन कवर में 32 प्रतिशत करने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। जल्द ही मिशन 32 प्रतिशत शुरू किया जाएगा। इसके तहत प्रदेश के ग्रीन कवर को साल 2030 तक 29 प्रतिशत से बढ़ाकर 32 प्रतिशत तक पहुंचाया जाएगा। ग्रीन एनेर्जी को बढ़ावा देने के लिए 500 मेगावाट के सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने किन्नौर के लिए कई घोषणाएं की। इससे पहले मुख्यमंत्री ने परेड में पुलिस, सहित स्कूली बच्चों की टुकड़ियों ने सलामी दी। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
 
03:50 PM, 15-Apr-2026

पहला डे बोर्डिंग स्कूल रिकांगपिओ में होगा शुरू

उन्होंने कहा कि 151 स्कूलों को सीबीएसई किया गया है। इस फैसले से स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ रही है। सभी स्कूलों में एक सामान फीस ली जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में डे बोर्डिंग स्कूल खोले जा रहे हैं। पहला डे बोर्डिंग स्कूल रिकांगपिओ में छह बाद शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
03:50 PM, 15-Apr-2026

कुल्लू, ऊना, नाहन, बिलासपुर धर्मशाला के अस्पतालों में लगेगी एमआईआर मशीनें

उन्होंने कहा कि कुल्लू, ऊना, नाहन, बिलासपुर धर्मशाला के जिला अस्पतालों में एमआईआर मशीनें लगेंगी। चंबा, नाहन और बिलासपुर अस्पताल में मेमो ग्राफी मशीन लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 300 चिकित्सकों की भर्ती की है। सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी के 314 पद भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
11:58 AM, 15-Apr-2026

इन कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि 01 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के बीच रिटायर हुए क्लास फॉर कर्मचारियों को मई में ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट का भुगतान होगा। 
11:55 AM, 15-Apr-2026

पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मिलेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस दौरान घोषणा की कि किन्नौर की 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी पात्र महिलाओं को 1500-1500 रुपये मिलेंगे। वहीं, सीएम ने कहा कि क्लास-1 और क्लास 2 की सैलरी की डेफर करने का ऑर्डर सरकार ने विड्राल कर लिया है। इसके साथ सीएम ने घोषणा की कि प्रदेश के स्कूलों में सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी।
 
11:48 AM, 15-Apr-2026

ईमानदार पुलिस कर्मियों को सेवानिवृति पर एक रैंक अधिक दिया जाएगा : सीएम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रिकांगपिओ के मिनी स्टेडियम में संबोधित करते हुए कहा कि ईमानदार पुलिस कर्मियों को सेवानिवृति पर एक रैंक अधिक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:21 AM, 15-Apr-2026

शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया 79वां स्थापना दिवस

हिमाचल प्रदेश के 79वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया। शिमला में जिला स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण किया। परेड का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में भव्य परेड आयोजित की गई। इसमे हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड, स्काउट एन्ड गाइड, महिला पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, एनएनएस  और स्काउट एन्ड गाइड की टुकड़ियां शामिल रही।   इस दौरान कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल , कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान, उप महापौर उमा कौशल, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, समेत नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।

11:00 AM, 15-Apr-2026

राहुल गांधी ने भी दी बधाई

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, 'देवभूमि हिमाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। अपने अद्भुत सौंदर्य और गौरवशाली परंपराओं के लिए प्रसिद्ध हिमाचल, ऐसे ही प्रगति और समृद्धि की राह पर अग्रसर रहे।'
 
10:59 AM, 15-Apr-2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लोगों को दी शुभकामनाएं 

प्रधानमंत्री ने एक्स(X) पर लिखा 'समस्त हिमाचलवासियों को हिमाचल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पावन देवभूमि अपनी समृद्ध परंपराओं, अनुपम सांस्कृतिक धरोहर और यहां के लोगों की कर्मठता, कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के कारण विशेष पहचान रखती है। इस पुनीत अवसर पर मैं प्रदेश के सभी परिवारजनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।'
 
10:50 AM, 15-Apr-2026

Himachal Day 2026: इन महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये, सभी छात्रों से एक समान फीस ली जाएगी; जानें सभी एलान

हिमाचल दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम बुधवार को किन्नौर जिले के रिकांगपिओ स्थित मिनी स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पूर्वाह्न 11 बजे तिरंगा फहराकर समारोह का शुभारंभ करेंगे। हिमाचल दिवस पर जहां जिले के लोगों को पर्यटन सहित अन्य योजनाओं की घोषणाओं की उम्मीद है, वहीं, प्रदेश के कर्मचारी महंगाई भत्ते की आस लगाए हैं।

समारोह के दौरान अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाणा के प्राचार्य डॉ. बृज शर्मा, पद्मश्री प्रेम लाल गौतम, डॉ.ओपी शर्मा और बिलासपुर के मोरसिंघी से हैंडबाल कोच स्नेहलता को हिमाचल गौरव पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा समारोह में सिविल सर्विस अवॉर्ड श्रेणी में जिला प्रशासन मंडी (उपायुक्त अपूर्व देवगन), डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग और एसडीएम बल्ह (मंडी) स्मृतिका नेगी को सम्मान दिया जाएगा। जबकि प्रेरणा स्रोत सम्मान श्रेणी में जिला शिमला की चारू शर्मा और किन्नौर जिले की कुमारी छोंजिन अंगमो का चयन किया गया है।

विश्व विजेता टीम की खिलाड़ी भी की जाएंगी सम्मानित : विश्व विजेता भारतीय महिला कबड्डी टीम की हिमाचल से संबंध रखने वाली खिलाड़ी रितु नेगी (सिरमौर), साक्षी शर्मा (सिरमौर), पुष्पा (सिरमौर), भावना देवी (मंडी) और चंपा ठाकुर (चंबा) को भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed