फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Political Crisis Live: सीएम पद पर बने रहेंगे सुखविंद्र सुक्खू, विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा

Thu, 29 Feb 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 29 Feb 2024 06:19 PM IST
खास बातें

Himachal Pradesh Political Crisis Live Updates News in Hindi: हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री  ने अपने सरकारी आवास पर कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों को दिया ब्रेकफास्ट। विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए। छह बागी विधायक अयोग्य करार कर दिए हैं। यहां पढ़ें पल-पल के अपडेट्स

विज्ञापन
Himachal Pradesh Political Crisis Live Updates Six Rebel Congress MLAs Terminated News in Hindi
संयुक्त पत्रकार वार्ता में सीएम सहित अन्य मंत्री मौजूद रहे। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:16 PM, 29-Feb-2024
अगर कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विधानसभा में डिवीजन ऑफ वोट नहीं दिया: जयराम
हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि देवभूमि हिमाचल जैसे राज्य में किस प्रकार से राजनीतिक घटनाक्रम घटे हैं। अगर कांग्रेस के पास बहुमत होता तो विधानसभा में हमने वित्तीय विधेयक पर जो डिवीजन ऑफ वोट मांगा था वो क्यों नहीं दिया गया
05:11 PM, 29-Feb-2024
मेरे ही इस्तीफे का षडयंत्र हुआ: सीएम सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव के बाद जो हुआ, उससे कई अटकलें लगने लगी कि हिमाचल प्रदेश की सरकार गिरने वाली है।  मेरे पास मेरे ही इस्तीफे की खबर आ गई, यह एक षडयंत्र के तहत खबर चल रही थी ताकि वोटिंग के समय हमारी संख्या कम हो जाए। उन्होंने पूछा कि भाजपा किस बहुमत की बात कर रही है?... मार्शल के साथ 15 विधायकों ने दुर्व्यवहार किया जिसके लिए उन्हें निष्कासित किया गया। नौ विधायक जो थे उन्हें तो किसी ने निष्कासित नहीं किया था, तो वे अंदर क्यों नहीं आए थे। हमने ईमानदारी से सरकार चलाई है। हिमाचल प्रदेश में हमारी सरकार निश्चित तौर पर चलेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जीत के लिए काम करना है। 
विज्ञापन
04:49 PM, 29-Feb-2024
कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि सुखविंद्र सुक्खू मुख्यमंत्री पद पर रहेंगे। कांग्रेस सरकार पांच साल तक चलेगी। सरकार व संगठन में समन्वय के लिए छह सदस्यीय समन्वय समिति बनाई जाएगी। इसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित अन्य सदस्य होंगे। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पार्टी एकजुट होकर काम करेगी। पर्यवेक्षकों ने कहा कि मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। पत्रकार वार्ता में सीएम सुखविंद्र सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मंत्री विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह सहित मंत्री भी मौजूद रहे। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव में पार्टी को सीट खोने का अफसोस है। पार्टी विधायकों से बात की गई है और इसे लेकर आपस में एक सहमति बनी है। सभी विधायक एकजुट हैं। 
04:29 PM, 29-Feb-2024
पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल बोले, पार्टी में सब कुछ ठीक है। सरकार पूरी तरह से स्थिर है। विक्रमादित्य सिंह और प्रतिभा सिंह को लेकर डीके शिवकुमार ओक ओवर पहुंचें। मंत्री हर्षवर्धन और यादविंदर गोमा सीएम आवास से सचिवालय की ओर रवाना हो गए हैं। पांच बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई गई है।
04:12 PM, 29-Feb-2024

प्रदेश में सब कुछ ठीक हो गया है: डीके शिवकुमार

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार बोले प्रदेश में सब कुछ ठीक हो गया है, प्रदेश सरकार पांच साल तक सत्ता में रहेगी। सभी विधायकों से एक-एक कर बात कर ली गई है। पूरी पार्टी एकजुट है। उन्होंने कहा कि सभी मसलों को बातचीत के माध्यम से सुलझा लिया गया है।
03:11 PM, 29-Feb-2024
कांग्रेस विधायकों की बैठक के बाद मंत्री विक्रमादित्य सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सरकारी आवास पर पहुंचे हैं। इससे पूर्व दोनों ने होटल में जाकर पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार और भूपेश बघेल से मुलाकात की। सुबह सीएम की ओर से विधायकों, मंत्रियों को दिए गए ब्रेकफास्ट के दौरान विक्रमादित्य सिंह मौजूद नहीं रहे। विधानसभा अध्यक्ष के अलावा मुख्यमंत्री सहित सभी 33 कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री आवास पर हाजिरी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:22 PM, 29-Feb-2024
ओकओवर में पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायक दल की बैठक
शिमला के ओकओवर में पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायक दल की आयोजित की जा रही है। बैठक में आगामी रणनीति तय की जाएगी। बैठक में विक्रमादित्य सिंह शामिल नहीं हुए हैं। बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित मंत्री व विधायक मौजूद हैं। 
 
01:41 PM, 29-Feb-2024
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
जनता के बीच अपना भरोसा खो चुकी है कांग्रेस: बिंदल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता में कहा कि हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव हिमाचल के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। इसमें भारतीय जनता पार्टी की ओर से हर्ष महाजन चुनाव में निर्वाचित हुए हैं और उनका निर्वाचन प्रदेश में एक बहुत बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम है। बिंदल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान में कांग्रेस पार्टी की सरकार अपना नैतिक आधार सत्ता में रहने का खो चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष बिंदल ने कहा कि वर्तमान में सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में चलने वाली सरकार को बहुत बड़े बहुमत के साथ चलने वाली सरकार रही, लेकिन 34-34 वोटों पर टाईअप हो जाना किसी भी तरह से सत्ता में रहने का हक वर्तमान सरकार खो चुकी है। कहा कि पिछले एक साल और दो महीने की वर्तमान सरकार की कार्यशाली पूरी तरह से निराशाजनक है। 
01:24 PM, 29-Feb-2024
बागी विधायकों के निलंबन में हुई जल्दबाजी, लोकसभा चुनाव में होगा नुकसान:  प्रतिभा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधायकों के निलंबन में जल्दबाजी की गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को इसका नुकसान होगा। हॉलीलॉज में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिन छह विधायकों का नाराज होना जायज है। उन्हें बिठाकर उनकी बात को सुना जाना चाहिए था। मैंने भी  बातें हाईकमान के समक्ष रखी हैं। बीते रोज भी मामला पर्यवेक्षकों के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि आज जो परिस्थिति बनी है उसे कई बार हाईकमान के समक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की एक बहुत बड़ी राजनीतिक विरासत थी।  वह क्या चाहते थे और क्या हो रहा है, इन सारी चीजों को हाईकमान के समक्ष रखा गया है। पार्टी आलाकमान को तय करना है कि आगे क्या करना है।  प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह मंत्री पद से इस्तीफा दिया है और वह अभी भी इस पर कायम है। 
01:08 PM, 29-Feb-2024
किस दल के पास कितने विधायक 
वर्तमान में हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 68 में से 62 सदस्य रह गए हैं। इनमें से कांग्रेस के पास 34, भाजपा 25 और तीन निर्दलीय विधायक हैं। निर्दलीय विधायकों ने राज्यसभा सदस्य के चुनाव में भाजपा का साथ दिया है। यदि वे भाजपा के साथ बने रहते हैं तो भी भाजपा के पास 28 सदस्य होंगे। यानी कांग्रेस सरकार के पास वर्तमान में बहुमत है। राज्य सरकार में बने रहने के लिए 32 विधायक चाहिए।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed