फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar: Young woman preparing for Bihar Police recruitment stabbed after resisting molestation.

बिहार: छेड़खानी का विरोध किया तो बिहार पुलिस की तैयारी कर रही युवती को चाकू मारा, आरोपी फरार

Wed, 23 Sep 2026 05:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुज्जफरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 23 Sep 2026 05:10 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर में बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती से छेड़खानी और मारपीट के बाद चाकू से हमला किया गया। युवती ने आरोपी रवि पर दो सप्ताह से पीछा करने का आरोप लगाया है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
Bihar: Young woman preparing for Bihar Police recruitment stabbed after resisting molestation.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में छेड़खानी का विरोध करने पर बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही 22 वर्षीय युवती पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक कई दिनों से युवती का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। मंगलवार को युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और सिर पर चाकू से वार कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

मामला मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। घायल युवती को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद उसने थाने में आवेदन देकर आरोपी युवक रवि के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन

दो दिन में छात्राओं पर हमले की दूसरी घटना
मुजफ्फरपुर में छात्राओं से जुड़ी घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्रवाई के बीच दो दिनों में यह दूसरी घटना सामने आई है। इससे दो दिन पहले बरुराज थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही दो चचेरी बहन छात्राओं पर हमला किए जाने का मामला सामने आया था। उस मामले में भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गंगा में उतरे थे करमा पूजा की मूर्ति विसर्जित करने, 11 लोग डूबे; चार को बचाया, छह लापता और एक की मौत

मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुई घटना के दौरान युवती साइकिल से घर लौट रही थी। आरोप है कि पोखर के पास आरोपी रवि ने उसे रोक लिया और छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद युवती किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर के पास तक पहुंच गया और उसके सिर पर चाकू से वार कर दिया।

घटना के दौरान आसपास के लोग मौके पर जुटने लगे तो आरोपी वहां से फरार हो गया। युवती ने पुलिस को बताया कि आरोपी पिछले करीब दो सप्ताह से उसका पीछा कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था। युवती बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है और रोज मोतीपुर फील्ड में दौड़ लगाने जाती है। इसके अलावा वह कॉलेज भी आती-जाती है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी
एसडीपीओ वेस्ट-1 सुचित्रा कुमारी ने बताया कि युवती के साथ घटना हुई है। पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्रवाई कर रही है। युवती ने आरोपी पर परेशान करने, छेड़खानी और मारपीट के बाद चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed