फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Budget Session Live: जयराम ठाकुर बोले- घाटा कम दर्शाने के लिए राजस्व बढ़ा-चढ़ाकर दिखाईं प्राप्तियां

Mon, 19 Feb 2024 06:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Feb 2024 06:44 PM IST
खास बातें

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई। आज कई विषयों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
himachal assembly budget session latest live updates today
हिमाचल प्रदेश विधानसभा शिमला - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:44 PM, 19-Feb-2024
27 को लेकर विधानसभा सदन में खूब लगे ठहाके
 प्रश्नकाल के दौरान अनुपूरक सवाल पूछने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने नेता विपक्ष जयराम ठाकुर का नाम बोलते हुए मुख्य... कहते हुए एकाएक स्वयं को दुरुस्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कहा। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अच्छा लगा जो आपने पहले कहा। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि आप पूर्व में मुख्यमंत्री रह चुके है, बाकी पता 27 के बाद चलेगा। इस पर विपक्ष के कई सदस्यों ने एक साथ कहा कि जी, 27 फरवरी के बाद पता चलेगा। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मैं 2027 की बात कर रहा हूं। इसको लेकर सदन में खूब ठहाके लगे। बता दें कि 27 फरवरी को राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव होना है। कांग्रेस की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा की ओर से हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया गया है। 
06:08 PM, 19-Feb-2024
सुख तो सिर्फ मित्रों को ही मिल रहा
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अपने नाम से योजनाओं के नाम रखने में मुख्यमंत्री को आनंद आ रहा है। योजनाओं के नाम तो रखो, मगर सुख की अनुभूति भी तो हो, जो नहीं हो रही है। सुख तो सिर्फ मित्रों को ही मिल रहा है। सरकार के मंत्री ही कह रहे हैं कि बजट अधूरा है। कई विभागों की अनदेखी की गई है। मुख्यमंत्री को इसे लेकर स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। हमारी सरकार ने हिमाचल में उद्योग लाए, अब उद्योग पलायन कर रहे हैं। उद्योग सस्ती बिजली के लिए हिमाचल आते थे, अब पड़ोसी राज्यों में सस्ती बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
05:57 PM, 19-Feb-2024
ग्रीन काॅरिडोर को हम दूरबीन से ढूंढ रहे
जयराम ने कहा कि ग्रीन काॅरिडोर को हम दूरबीन से ढूंढ रहे हैं। इसके लिए मुख्यमंत्री अगर प्रधानमंत्री से मिलते तो सलाह भी मिलती और मदद भी। कहा गया कि हेली टैक्सी चलाएंगे। जो चल रही थी, वह भी बंद हो गई। धर्मशाला को पर्यटन राजधानी बनाने की बात की पर बजट में इसका जिक्र नहीं। पिछली सरकार ने डॉक्टरों के 500 पद निकाले थे। एक साल बीत गया, एक डॉक्टर भी सरकारी नौकरी में नहीं पहुंचा। एनपीए भी बंद कर दिया है। लोन लेकर बच्चे पढ़े हैं, मगर आज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। पैट स्कैन की सुविधा छह मेडिकल कॉलेजों में शुरू करने की घोषणा की, लेकिन एक में भी शुरू नहीं हुई। निगम कर्मियों को भी ओपीएस देने की बात की थी, मगर नहीं दी। ओपीएस के लिए केंद्र से 9,000 करोड़ रुपये लेने की बात कर रहे हैं। जो कर्मचारी सेवानिवृत्त होगा, यह पैसा उसका है। सरकार अपने खाते में जमा करने को कह रही है।
05:19 PM, 19-Feb-2024
बजट पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से घाटा कम दर्शाने के लिए राजस्व प्राप्तियों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है, जबकि सच्चाई पेश की जानी चाहिए थी। पिछले एक साल से विकास कार्य ठप हैं, कहीं थोड़े-बहुत चले हैं तो वह भी ठप हो जाएंगे। कर्मचारियों व पेंशनरों की देनदारियों की बात करें तो कर्मचारियों का एरियर ही 10 हजार करोड़ रुपये है। इसे बजट में छिपा दिया है। कांग्रेस ने जो गारंटियां दी हैं, बजट दस्तावेज में उनका जिक्र नहीं है। चीजों को छिपाकर प्रदेश का भला होने वाला नहीं है। सरकार ने ऋण लेने की स्पीड ऐसे बढ़ाई है, जैसे गाड़ी फोरलेन पर चलती है। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले बजट में आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की बात कही थी। प्रदेश तो हो नहीं रहा, मुख्यमंत्री मित्रों को ही आत्म निर्भर बनाने में लगे हैं।
उन्होंने यह शायरी भी पढ़ी -
सोचना गलत है कि तुम पर नजर नहीं,
मसरूफ हम बहुत हैं मगर बेखबर नहीं।
04:14 PM, 19-Feb-2024
आपदा एक्ट में तलाश रहे भूमिहीनों को राहत देने का समाधान : जगत
 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में भूमिहीनों को भवन बनाने के लिए जमीन देना वहीं संभव है, जहां भूमि एफसीए से बाहर हो। सरकाघाट में एफसीए के मामले अधिक हैं। यहां एफआरए में भूमि दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आपदा एक्ट में भी भूमिहीनों को राहत देने का समाधान तलाशा जा रहा है। प्रश्नकाल के दौरान सरकाघाट से भाजपा विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि उनके क्षेत्र में आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। भूमिहीन लोगों को भवन निर्माण के लिए भूमि भी नहीं दी जा रही। क्षेत्र की सड़कें जो आपदा के समय में बंद थीं, उनमें बसें अभी भी नहीं चल पा रही हैं। जवाब में राजस्व मंत्री ने कहा कि 12 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जारी कर दी गई है। 90 फीसदी खर्च भी कर दी गई है। लोगों को लाभ पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत देखा जा रहा है, जहां पर जमीन नहीं है तो इस एक्ट का लाभ कैसे उठा सकते हैं। सभी विभागों को बजट दिया गया है। लोक निर्माण विभाग को कहा जाएगा कि वहां पर कोई समाधान निकाला जाए।
03:44 PM, 19-Feb-2024
सभी विभागों को बजट दिया गया, लोक निर्माण विभाग को सड़कें बनाने को कहेंगे
 सरकाघाट के भाजपा विधायक दलीप ठाकुर ने कहा कि उनके क्षेत्र में आपदा में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। जो धनराशि जारी की गई है, उसके बारे में सूचना भी मांगी गई थी। बहुत सारे लोग अनुसूचित जाति के भी हैं। यह निश्चित ही नहीं किया गया कि कब जमीन देने वाले हैं। जिस व्यक्ति के पास जमीन ही नहीं है, वह कहां मकान बनाएगा। उनके क्षेत्र की सड़कें जो आपदा के समय में बंद थीं, उनमें बसें नहीं चल पा रही हैं। लोगों को जमीन दिलाने के प्रयास किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:28 PM, 19-Feb-2024
सप्ताह की कार्यसूची की जानकारी हर्षवर्द्धन चौहान ने दी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सदन में नहीं थे तो सप्ताह की कार्यसूची की जानकारी संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से संबंधित अन्य सभी दस्तावेजों को भी सदन के पटल पर रखा।
03:18 PM, 19-Feb-2024
आयुर्वेद के छात्रों को नहीं दिया जा रहा स्टाइपेंड
भाजपा विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने सरकार कि आयुर्वेद के छात्र एक जैसे टेस्ट लेने के बाद जब पढ़ाई करने जाते हैं तो उन्हें इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड नहीं दिया जाता है। जो भेदभाव हुआ है, क्या सरकार इस बारे में विचार कर रही है। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि निजी संस्थान अपने स्तर पर स्टाइपेंड देना चाहे तो दे सकते हैं। विपिन सिंह परमार ने कहा कि विषय वजीफे को लेकर नहीं है। यह आयुष मंत्री है। यह प्रस्तावना उन्होंने शुरू की है। पपरोला कॉलेज को क्लब करने की बात है। वर्तमान सरकार कहां तक इस विषय में सफल हो पाई है। आयुष मंत्री गोमा ने कहा कि जब पिछली सरकार के वक्त में प्रस्ताव केंद्र सरकार को गया था तो उस वक्त भी मामला उठाया गया था। अभी तक केंद्र सरकार ने कोई सकारात्मक जवाब नहीं दिया है। जहां तक रिक्तियों की बात है पूरे प्रदेश में सीटें आ चुकी हैं। इन्हें भरने का काम करेंगे।

 
03:09 PM, 19-Feb-2024

HP Budget Session Live: जयराम ठाकुर बोले- घाटा कम दर्शाने के लिए राजस्व बढ़ा-चढ़ाकर दिखाईं प्राप्तियां

हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्यवाही दोपहर 2:00 बजे शुरू हुई।  शाहपुर के कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने अनुपूरक प्रश्न किया। इस पर उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि शराब पर मिल्क सेस 10 रुपये प्रति बोतल लगाया है। 90 करोड़ रुपये एकत्र कर दिए गए हैं। इस वित्त वर्ष के अंत तक 100 करोड़ रुपये इकट्ठा कर दिए जाएंगे। पिछले चार वर्षों में शराब के ठेकों की नीलामी होती थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शराब के ठेके नीलाम करने के बाद आबकारी से राजस्व प्राप्तियों में 40 फीसदी वृद्धि  हुई है।

जल्द शक्ति विभाग के नतीजे खुद अच्छे नहीं : चंद्र कुमार
भाजपा विधायक बलवीर सिंह वर्मा ने प्रश्न किया कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 79 योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने कहा कि मृदा संरक्षण प्रभाग को इन योजनाओं को डालने के बजाय इन्हें जल शक्ति विभाग को दिया जाना चाहिए। इन्हें तकनीकी तौर पर लागू किया जाए। इस पर कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि जल शक्ति विभाग के पास बड़ी योजनाएं ही रहती हैं। जलशक्ति विभाग के नतीजे खुद अच्छे नहीं आ रहे हैं। यह विभाग खुद उनके पास रहा है।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed