फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live: पीएम मोदी की दहाड़, बोले- सिंदूर मिटाने वाले मिट्टी में मिल गए, आतंक का फन कुचलने की यही रीति है

Thu, 22 May 2025 01:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर\बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर\बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 22 May 2025 01:03 PM IST
खास बातें

PM Modi Bikaner Visit Live Updates In Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर दौरे 6 हजार करोड़ रुपये से ज़्यादा की विकास योजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास किया। सुबह पीएम मोदी ने करणी माता मंदिर में दर्शन किए और फिर 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत नए बने देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि अब पाकिस्तान से बात सिर्फ पीओके (पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर) को लेकर ही होगी।
 

विज्ञापन
PM Modi Rajasthan Visit Live Updates Bikaner Palana Rally Karni Mata Temple Projects News in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:48 PM, 22-May-2025
पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "पाकिस्तान को भारत के पानी का हक नहीं मिलेगा। यह भारत का ठेका और संकल्प है। कोई भी ताकत इस संकल्प को रोक नहीं सकती। जो पाकिस्तान आतंकियों का साथ देगा, उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।"
12:48 PM, 22-May-2025
मोदी की नसों में गरम सिंदूर बह रहा है: पीएम

 
पीएम मोदी ने कहा, "मेरी नसों में अब गरम लहू नहीं, बल्कि सिंदूर बह रहा है। भारत ने साफ कर दिया है कि हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ये कीमत पाकिस्तान की सेना और उनकी अर्थव्यवस्था दोनों चुकाएंगे। पाकिस्तान ने नाल एयरबेस को निशाना बनाया था, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, उनके रहिमयारखान एयरबेस को हम ने इतना नुकसान पहुंचाया कि वह अब ICU में पड़ा है और कब ठीक होगा पता नहीं। पाकिस्तान के साथ न तो व्यापार होगा और न ही बातचीत। अगर बात होगी तो केवल कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके की होगी।"
विज्ञापन
12:44 PM, 22-May-2025
ऑपरेशन सिंदूर ने तय किए तीन नियम-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद से लड़ने के तीन नियम बनाए हैं। पहला, अगर भारत में कोई आतंकी हमला करेगा तो उसे तेज और कड़ा जवाब मिलेगा। इसे देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा और जवाब देने का समय सेना तय करेगी। दूसरा, भारत परमाणु धमकी से डरने वाला देश नहीं है। तीसरा, आतंकवादी और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार को एक समान माना जाएगा। पाकिस्तान अपना ‘स्टेट’ और ‘नॉन-स्टेट’ वाला खेल नहीं चला पाएगा। पूरी दुनिया में अलग-अलग सात प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान की सच्चाई दुनिया के सामने रखेंगे। पाकिस्तान का असली चेहरा सबके सामने आएगा।"
12:40 PM, 22-May-2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
ये न्याय का नया स्वरूप है-पीएम मोदी
 
पीएम मोदी ने कहा, "यह बदले का खेल नहीं है, बल्कि न्याय का नया तरीका है। इसे ऑपरेशन सिंदूर कहते हैं। यह गुस्सा नहीं, बल्कि एक मजबूत भारत की ताकत है। ये भारत का नया रूप है। पहले दुश्मन घर में घुसकर हमला करता था, अब हमने सीधा सीने पर प्रहार किया है।"
12:37 PM, 22-May-2025
पीएम मोदी - फोटो : अमर अजाला

मैं देश को कभी नहीं मिटने दूंगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि चुरू में मैंने कहा था कि एयर स्ट्राइक के बाद मैंने इस मिट्टी की कसम ली है कि मैं देश को कभी मिटने नहीं दूंगा और देश को कभी झुकने नहीं दूंगा। आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़े आदर के साथ कहना चाहता हूं कि पूरे देश में तिरंगा यात्राएं चल रही हैं। जो लोग देश की मिट्टी को मिटाने की सोच रहे थे, उन्हें हम मिट्टी में मिला चुके हैं। जो लोग हिंदुस्तान का खून बहा रहे थे, उनका हिसाब हमने लिया है। जो सोचते थे कि भारत चुप रहेगा, आज वे डर के मारे अपने घरों में छुपे हुए हैं। जो अपनी ताकत पर घमंड करते थे, वे आज मलबे के नीचे दबे हैं।

12:34 PM, 22-May-2025
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
सिंदूर बना बारूद: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हमने सिर्फ 22 मिनट में आतंकियों के 9 सबसे बड़े ठिकानों को तबाह कर दिया। जब सिंदूर बारूद बन जाता है, तो क्या अंजाम होता है, ये हमने पाकिस्तान को दिखा दिया। एक खास बात है, जब पांच साल पहले बालाकोट में एयर स्ट्राइक हुई थी, तब भी मेरी पहली जनसभा राजस्थान में हुई थी। और अब ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी मेरी पहली जनसभा बीकानेर में, आप सभी के बीच हो रही है। ये इस वीर धरती का ही असर है कि ऐसा संयोग बार-बार बनता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 22-May-2025
पीएम मोदी बोले-पाकिस्तान को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "हम एक तरफ सिंचाई की योजनाएं पूरी कर रहे हैं और नदियों को जोड़ने का काम भी कर रहे हैं, जिससे किसानों और राजस्थान की धरती को फायदा मिलेगा। राजस्थान की वीर धरती हमें सिखाती है कि देश और देशवासियों से बड़ा कुछ नहीं होता। 22 तारीख को आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मासूमों को मार डाला और मांग का सिंदूर उजाड़ दिया। वो हमला पहलगाम में हुआ था, लेकिन उसका दर्द पूरे देश ने महसूस किया। इसके बाद पूरे देश ने ठान लिया था कि आतंकवाद को जड़ से खत्म करना है। हमारी सरकार ने सेना को खुली छूट दी, और तीनों सेनाओं ने मिलकर ऐसा जवाब दिया कि पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा।"
12:26 PM, 22-May-2025
PM मोदी बोले-राजस्थान में तेजी से बढ़ रहा है विकास

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "रिफाइनरी का काम अब आखिरी चरण में है। इकॉनॉमिक कॉरिडोर जालौर, बीकानेर जैसे कई शहरों से होकर गुजर रहा है। दिल्ली और मुंबई से भी राजस्थान के कई शहर अब सीधे जुड़ रहे हैं। राजस्थान में 'पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' तेजी से आगे बढ़ रही है। इस योजना से अब तक 40 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं और इससे कमाई भी कर रहे हैं। बिजली से जुड़ी कई योजनाओं का शिलान्यास हुआ है और बिजली का बढ़ता उत्पादन राज्य को नई रफ्तार दे रहा है। राजस्थान महाराजा गंगा सिंह की धरती है। यहां के लोग पानी की अहमियत को अच्छे से जानते हैं।"
12:25 PM, 22-May-2025

PM मोदी बोले: रेलवे के विकास के लिए 10,000 करोड़ से ज्यादा मिलेंगे

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "केंद्र सरकार रेलवे के विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करेगी। यह राशि 2014 के मुकाबले 15 गुना ज्यादा है। इससे राजस्थान का विकास और भी तेजी से होगा।"

12:23 PM, 22-May-2025
PM मोदी बोले-बीकानेर को मिलेगा विकास का फायदा

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "राजस्थान के गांव तेजी से तरक्की कर सकें और युवाओं को शहरों में अच्छे मौके मिलें, इसके लिए डबल इंजन की सरकार लगातार काम कर रही है। नई औद्योगिक नीतियां लागू की गई हैं, जिनका फायदा बीकानेर को जरूर मिलेगा। जब बीकानेर की बात होती है तो बीकानेरी भुजिया का स्वाद और रसगुल्लों की मिठास दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही है और आगे और भी बढ़ेगी।"
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed