Punjab Nikay Chunav : लुधियाना में पूर्व मंत्री आशू की पत्नी हारी, जालंधर में एक वोट से जीता आप प्रत्याशी
{"_id":"67660a23d5ec876933040d0c","slug":"punjab-nagar-nigam-chunav-2024-live-municipal-corporation-election-vote-counting-result-jalandhar-patiala-news-2024-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Punjab Nikay Chunav : लुधियाना में पूर्व मंत्री आशू की पत्नी हारी, जालंधर में एक वोट से जीता आप प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 21 Dec 2024 07:45 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2024 07:45 PM IST
खास बातें
Punjab Municipal Corporation Election 2024 Jalandhar, Patiala, Ludhiana, Amritsar, News: पंजाब में पांच जिलों में आज नगर निगम, 41 नगर परिषद व नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए हैं। मतदान सुबह सात से शाम चार बजे चला। इसके बाद मतगणना शुरू हो गई है।
विज्ञापन
चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद जश्न मानते विजेता उम्मीदवारों के समर्थक।
- फोटो : संवाद
लाइव अपडेट
06:03 PM, 21-Dec-2024
भारत भूषण आशू की पत्नी भी हारी
वहीं, लुधियाना नगर निगम में शिअद के जिला प्रधान भूपिंदर सिंह भिंदा भी चुनाव हार गए हैं। आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत बब्बल ने उनको हराया है। इस वार्ड में पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की पत्नी ममता आशु भी चुनाव लड़ रही थी और उनको भी हार का सामना करना पड़ा है। आप विधायक गुरप्रीत गोगी की पत्नी डॉ. सुखचैन कौर गोगी भी चुनाव हार गई हैं।
05:54 PM, 21-Dec-2024
आप को झटका, विधायक की पत्नी हारी
लुधियाना के हलका सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी की धर्मपत्नी मीनू पराशर की करारी हार हुई है। मीनू पराशर को भाजपा की उम्मीदवार पूनम रतड़ा ने 574 मतों के अंतर से हराया है। वहीं जालंधर नगर निगम के वार्ड नंबर 48 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह लाडा सिर्फ एक वोट से जीते हैं। उन्होंने आजाद उम्मीदवार शिवनाथ शिबू को हराया है।
विज्ञापन
03:53 PM, 21-Dec-2024
चार बजे के बाद शुरू हुई मतगणना
पटियाला जिले में दोपहर तीन बजे तक 32 प्रतिशत मतदान हुआ है। पटियाला नगर निगम में 29 प्रतिशत, भादसों नगर परिषद 71%, नगर परिषद गगा 76%, नगर नगर नाभा 47%, नगर निगम पातरां 61%, नगर निगम राजपुर में 50% मतदान हुआ है। वहीं, जालंधर में दोपहर 3 बजे 47.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। जालंधर नगर निगम में 42.56%, नगर परिषद मैहतपुर में 56.16% , नगर परिषद बिलगा में 59.17%, नगर परिषद शाहकोट में 54.77%, नगर निगम गोराया में 56.80%, नगर परिषद भोगपुर में 64.70%, नगर परिषद फिल्लौर में 48.69% वोटिंग हुई है। जालंधर नगर निगम के 85 वार्ड, भोगपुर नगर परिषद के 13 वार्ड, गोराया नगर परिषद के 13 वार्ड, फिल्लौर नगर परिषद के 1 वार्ड सहित कुल 137 वार्डों के लिए मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा है। बिलगा नगर पंचायत में 11, शाहकोट नगर पंचायत के 13 वार्ड और मैहतपुर नगर पंचायत का 1 वार्ड है। शाम चार बजे तक वोटिंग हुई, जिसके बाद पोलिंग बूथों के गेटों को बंद कर दिया गया। अब काउंटिंग शुरू हो गई है।
#WATCH | Ludhiana: Municipal Corporation Elections 2024 | AAP MLA Ashok Prashar says, "...Everything is fine here...BJP has nothing except levelling allegations against us. The machine that PM Modi and Union Home Minister Amit Shah have does not work in Punjab...No one supports… pic.twitter.com/Zz69zqPrTp
— ANI (@ANI) December 21, 2024
03:33 PM, 21-Dec-2024
स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत, बच्चा घायल
अमृतसर, नगर निगम चुनाव के दौरान अमृतसर में वोट डालने जा रही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा अमृतसर के क्रिस्टल चौक पर हुआ। महिला के हाथ में शादी चूड़ा था। मृतका एक बच्चे को साथ लेकर स्कूटी से जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अमृतसर, वार्ड नंबर 8, 9 और 10 के कॉमन बूथ में विवाद हो गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ये विवाद हुआ था। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पैसे बांट रहे है। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को हटाया। इस विवाद में एक युवक भी घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
03:15 PM, 21-Dec-2024
दोपहर एक बजे तक पटियाला में 26 प्रतिशत मतदान
दोपहर एक बजे तक पटियाला में मतदान 26 प्रतिशत हुआ है।01:37 PM, 21-Dec-2024
हंडिआया में 1 बजे तक 60.8% मतदान
नगर पंचायत हंडिआया में 1 बजे तक 60.8% मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:19 PM, 21-Dec-2024
अमलोह में विधायक के पीए की पिटाई
अमलोह में उपचुनाव के दौरान विधायक के पीए की पिटाई का मामला सामने आया है। वहीं आरोप है कि विधायक के भाई ने एक नौजवान को डंडे से जख्मी किया।12:55 PM, 21-Dec-2024
हंडिआया पंचायत में 11 बजे तक 38.9 फीसदी मतदान
नगर पंचायत हंडिआया में 11 बजे तक 38.9% मतदान हुआ है। पठानकोट के नरोट जैमल सिंह में 11 बजे 42.4% मतदान हुआ।12:44 PM, 21-Dec-2024
निगम चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों ने साथ खिंचवाई फोटो
अमृतसर के हलका वेस्ट की वार्ड नं. 70 से नगर निगम का चुनाव लड़ रहे आप, कांग्रेस, भाजपा और आजाद उम्मीदवारों ने एक साथ फोटो खिंचवाई।
12:25 PM, 21-Dec-2024
पटियाला में भाजपा उम्मीदवार ने खुद पर पेट्रोल छिड़का
पटियाला में निकाय चुनाव के दाैरान कई जगह बवाल और हंगामा हुआ है। वार्ड नंबर 34 में भाजपा उम्मीदवार सुनील नैयर ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने का प्रयास किया वहीं वार्ड नंबर 12 में अकाली नेता सुखजिंदर पाल सिंह मिंटा टंकी पर चढ़ गए हैं। उन्होंने विपक्ष पर अपना बूथ हटाने का आरोप लगाया है।