Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Auraiya: Tanker overturns on highway after colliding with a bus in Babarpur; two passengers injured

औरैया: बस में टक्कर मारने के बाद हाईवे पर पलटा मोबिल ऑयल से भरा टैंकर, दो यात्री घायल

Mon, 16 Nov 2026 11:05 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 16 Nov 2026 11:05 AM IST
सार

यूपी के औरैया जिले में हाईवे पर मोबिल ऑयल से भरा टैंकर बस में टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में बस सवार दो यात्री घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 

विज्ञापन
Auraiya: Tanker overturns on highway after colliding with a bus in Babarpur; two passengers injured
हाईवे पर पलटा टैंकर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की सुबह साढ़े बजे नेशनल हाईवे पर भटा रोड के सामने सवारियां उतार रही एक निजी ट्रैवल्स की बस में मोबिल ऑयल से भरे टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गये। टक्कर लगने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने टक्कर लगने के बाद घायल हुई बस की दो सवारियों को सामुदायिक स्वास्थ्य अजीतमल पहुंचाया। जहां गंभीर चोट होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद एक को मेडिकल कॉलेज सैफई व दूसरे को चिचौली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


दिल्ली से सवारियां लेकर एक निजी ट्रैवल्स की बस कानपुर जा रही थी। बस सुबह साढ़े छह बजे औरैया जनपद में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में भटा रोड के सामने सवारियां उतार रही थी। बस के ऊपर छत पर स्कूटी रखी हुई थी। सवारी छत पर रखी स्कूटी उतार रही थी। तभी इटावा की तरफ से आ रही मोबिल ऑयल से भरे टैंकर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद टैंकर हाईवे पर पलट गया और उसमें भरा मोबिल ऑयल हाईवे पर फैल गया। टक्कर लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ऑटो चालक अपने ऑटो हटाने लगे। बस सवार प्रियांशू (24) पुत्र जयंत निवासी मूसानगर कानपुर देहात और रंजीत कुमार (23) पुत्र छोटेलाल निवासी कौशांबी को घायल अवस्था में एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर चोट होने के कारण प्रियांशू को जिला अस्पताल चिचौली एवं रंजीत को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची हाईवे क्रेन से पलटे हुए टैंकर को हटाया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि टैंकर ने बस में टक्कर मारी है जिसमें दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed