फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Budget Live: कोई नया कर नहीं, महिलाओं को एक हजार रुपये भी नहीं... बजट भाषण समाप्त

Wed, 26 Mar 2025 12:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 26 Mar 2025 12:50 PM IST
खास बातें

Punjab Budget Session Live Updates News in hindi: वित्तमंत्री हरपाल चीमा बजट पेश कर रहे हैं। सरकार के बजट से प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद है। सरकार ने उन्हें एक हजार रुपये प्रति माह आर्थिक मदद देने का वादा किया था। पढ़ें पल-पल के अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Budget Session 2025-26 Live Updates Bhagwant Mann Harpal Cheema Expectation Details in Hindi
बजट पेश करते वित्तमंत्री हरपाल चीमा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:49 PM, 26-Mar-2025

बजट भाषण समाप्त

बजट भाषण समाप्त हो गया है। सदन गुरुवार सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया गया है। 
12:47 PM, 26-Mar-2025

बजट में कोई नया कर नहीं

बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की बड़ी घोषणा भी नहीं की गई।
विज्ञापन
12:41 PM, 26-Mar-2025

डेराबस्सी, खन्ना और पातड़ां में बनेगा न्यायालय परिसर 

132 करोड़ रुपये की लागत से डेराबस्सी, खन्ना और पातड़ां में न्यायालय परिसर बनेगा।
12:29 PM, 26-Mar-2025

गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए 11,560 करोड़ का फंड

गृह, न्याय और जेल विभाग के लिए सरकार ने बजट में 11,560 करोड़ का फंड रखा। राज्य में जेलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपए रखा गया है।
12:22 PM, 26-Mar-2025

रोजगार के लिए 230 करोड़ का फंड

पंजाब सरकार ने बजट में रोजगार उत्पन्न करने के लिए 230 करोड़ का फंड रखा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक है।
12:12 PM, 26-Mar-2025

शिक्षा बजट 17,975 करोड़ रुपये

पंजाब सरकार ने शिक्षा के लिए बजट में 17,975 करोड़ रुपये रखे। यह कुल बजट का 12 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:03 PM, 26-Mar-2025

संगरूर के किसानों को नहरी पानी के लिए सौ करोड़ का प्रोजेक्ट

संगरूर के बीस हजार किसानों को नहरी पानी के लिए सौ करोड़ का प्रोजेक्ट।
12:01 PM, 26-Mar-2025

उद्योग जगत के लिए 3426 करोड़ का बजट आवंटित

बजट में उद्योग को 250 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन से वित्तीय सहायता दी गई है। अमृतसर में यूनिटी मॉल और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए गए। लुधियाना में ऑटो पार्ट्स एवं हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी के लिए 10 करोड़ रुपये का अपग्रेड। औद्योगिक क्षेत्र का बजट 3,426 करोड़ रुपये आवंटित
11:58 AM, 26-Mar-2025

कृषि के लिए बजट में पांच फीसदी का इजाफा

कृषि के लिए सरकार ने बजट में पांच फीसदी का इजाफा किया। बजट में कृषि के लिए 14,524 करोड़ रखे गए हैं। किसानों को बिजली सब्सिडी के लिए 9992 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार ने पांच सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा।
11:56 AM, 26-Mar-2025
सरकार ने एससी लोगों द्वारा 31 मार्च 2020 तक कारपोरेशन से लिए सभी कर्ज माफ कर दिए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed