Live
झोटा हत्याकांड पर पंजाब बंद: लापरवाही बरतने पर मानसा की महिला एसएचओ सस्पेंड, लाडोवाल टोल फ्री
{"_id":"6ad03cdb01a5a9d4330959d5","slug":"parvinder-singh-jhota-murder-anti-drug-task-force-punjab-bandh-bhagwant-mann-dgp-gaurav-yadav-live-2026-10-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड पर पंजाब बंद: लापरवाही बरतने पर मानसा की महिला एसएचओ सस्पेंड, लाडोवाल टोल फ्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 15 Oct 2026 01:03 PM IST
Nivedita
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:03 PM IST
खास बातें
पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की मंगलवार को दिनदहाड़े हत्या हुई थी। झोटा ने आरोपी को एक बुजुर्ग व्यक्ति को कथित तौर पर नशीली दवाएं बेचते हुए पकड़ा था। यह घटना झोटा के लाइव फेसबुक सेशन के दौरान कैमरे में कैद हो गई थी। इस हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद है। जानें सभी अपडेट...
विज्ञापन
झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:03 PM, 15-Oct-2026
नंगल में भाजपा का प्रदर्शन, सीएम मान का इस्तीफा मांगा
भारतीय जनता पार्टी के नंगल मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की के नेतृत्व में आज झोटा हत्याकांड के विरोध में एसडीएम दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया। भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के त्यागपत्र के साथ साथ मानसा पुलिस प्रमुख और डीएसपी के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की मांग की।12:34 PM, 15-Oct-2026
लाडोवाल टोल प्लाजा को करवाया फ्री
लुधियाना में सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल को फ्री कर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
11:28 AM, 15-Oct-2026
बठिंडा में किसानों को किया डिटेन
बठिंडा में किसानों ने जब अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने का प्रयास किया तो पुलिस ने 10 से ज्यादा किसानों को डिटेन कर लिया। इसके बाद उन्हें नजदीकी पुलिस थाना में ले जाया गया। एसपी सिटी अशवंत सिंह ने कहा कि शांत तरीके से प्रदर्शन पर कोई रोक नहीं, लेकिन रोड जाम करने नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा आम पब्लिक को कोई मुश्किल नहीं आने दी जाएगी।11:26 AM, 15-Oct-2026
मानसा की महिला एसएचओ सस्पेंड
झोटा हत्याकांड में सिटी पुलिस स्टेशन-2 की महिला स्टेशन हाउस ऑफिसर बेअंत कौर को सस्पेंड कर दिया गया है। गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा के पिता, भीम सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे द्वारा कई बार शिकायतें दर्ज कराने और ड्रग तस्करों के बारे में जानकारी देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।झोटा हत्याकांड के संबंध में डीआईजी हरजीत सिंह ने भी कहा था कि लापरवाही के दोषी पाए जाने वाले किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि सिटी पुलिस स्टेशन-2 की महिला एसएचओ बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है और उन्हें पुलिस लाइन्स में रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है।
11:20 AM, 15-Oct-2026
मोहाली में सड़क जाम
मोहाली में थमी रफ्तार, एंट्री-एग्जिट प्वाइंट बंद होने से लोग परेशानमानसा में झोटा हत्याकांड के बाद पंजाब बंद के आह्वान का असर मोहाली जिले में भी देखने को मिला। जीरकपुर, डेराबस्सी, लालडू, खरड़, कुराली और मोहाली में कई जगह प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर आवाजाही रोक दी। मोहाली के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट बंद होने से दफ्तर जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह लोगों को वैकल्पिक रास्तों की जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में उन्हें जिस रास्ते से आने की कोशिश की, उसी रास्ते से वापस लौटना पड़ा।
सुबह से ही प्रमुख चौकों और सड़कों पर प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी के कारण यातायात प्रभावित रहा। मोहाली से चंडीगढ़ जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों ने रास्तों से गुजरने की कोशिश कर रहे लोगों को रोक दिया। इस दौरान दफ्तर जाने वाले कुछ लोगों और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई। स्थिति को संभालने के लिए फेज-7 चौक समेत कई स्थानों पर पुलिस को बीच-बचाव करना पड़ा। यह हालात दिनभर शहर में बने रहे।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी नहीं मिली एंट्री
चंडीगढ़ जाने के लिए निकले लोगों को रास्ते में रोकने के बाद पुलिस ने उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाने की सलाह दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी संबंधित रास्ते से चंडीगढ़ की ओर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इससे रोजाना काम के सिलसिले में मोहाली और चंडीगढ़ के बीच आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दूसरे रास्तों की जानकारी नहीं मिल पाई।
वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना था कि पंजाब बंद का पहले ही एलान किया जा चुका था। इसके बावजूद लोग रास्ता खुलवाने के लिए उनसे बहस कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने बंद के दौरान लोगों से सहयोग करने की अपील की।
खरड़ हाईवे पर रोकीं सरकारी बसें
खरड़ में गोपाल स्वीट्स के पास हाईवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया। यहां सरकारी बसों को भी रोक दिया गया। सुबह से बसों की आवाजाही प्रभावित होने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। बसों में सफर कर रहे यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पैदल जाने को मजबूर होना पड़ा। अचानक बसें रुकने से यात्रियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ा।
फेज-5 और फेज-9 में शराब के ठेके बंद करवाए
पंजाब बंद के दौरान मोहाली के फेज-5 में प्रदर्शनकारियों ने शराब के ठेके बंद करवा दिए। इसके अलावा फेज-9 में भी शराब के ठेके बंद करवाए गए। सड़कों पर आवाजाही रोकने और व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करवाने का असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ा। हालांकि, एंबुलेंस और अस्पताल जाने की मजबूरी बताने वाले लोगों को रास्ते से गुजरने दिया गया।
जीरकपुर में ओल्ड कालका रोड बंद
पंजाब बंद की कॉल के चलते जीरकपुर में ओल्ड कालका रोड बंद कर दी गई, जिससे इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने के कारण वाहन चालकों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
डेराबस्सी के स्कूलों में छुट्टी
पंजाब बंद की कॉल के मद्देनजर डेराबस्सी में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। सुबह रोजाना की तरह स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों को छुट्टी की सूचना मिलने के बाद वापस घर भेज दिया गया। अचानक छुट्टी होने के कारण विद्यार्थियों और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीरकपुर के जीएस मेमोरियल स्कूल में भी छुट्टी कर दी गई।
10:51 AM, 15-Oct-2026
पंजाब बंद के समर्थन में मुक्तसर के बाजार बंद
मानसा एक्शन कमेटी' के आह्वान पर पंजाब बंद की काल के चलते वीरवार को मुक्तसर में बंद का असर देखने को मिला। वहीं कुछ जगह खुली दुकानों को सिख संगठनों की ओर से बंद करवाया गया। बंद के समर्थन में आज बीकेयू (एकता-उगराहां), बीकेयू (एकता-दकोंडा-धनेर गुट), पंजाब खेत मजदूर यूनियन, क्रांतिकारी यूनियन एकता (बुट्टर गुट) और क्रांतिकारी पेंडु मजदूर यूनियन सहित विभिन्न भाईचारे संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।सुबह से ही मुक्तसर के बाजार पूरी तरह बंद रहे। दुकानों के शटर नहीं खुले, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी रही। बंद के दौरान आम जनजीवन पर पड़ने वाले असर को देखते हुए विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी लगातार लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। वहीं मुक्तसर में कई जगह पर सिख संगठनों की ओर से बाजार बंद करवाए गए। पंजाब बंद के आह्वान के चलते निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया । वही सुबह के समय सरकारी बसें चलती रहीं लेकिन निजी बसें बंद रही।
एसपीडी अशोक मीना ने कहा कि बंद के चलते शांति बनाएं रखने के लिए जगह जगह पुलिस कर्मचारियों को तैनात किया गया । किसी भी शरारती अनसर को माहौल खराब करने की इजाजत नही दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 15-Oct-2026
मानसा लगातार तीसरे दिन बंद
परविंदर सिंह 'झोटा' की हत्या के बाद, मानसा शहर लगातार तीसरे दिन भी पूरी तरह बंद है। इसके अलावा, मानसा क्षेत्र के सभी शहरों और कस्बों में आज बंद के आह्वान को भारी समर्थन मिला है। पंजाब में इस बंद का आह्वान मानसा में परविंदर सिंह 'झोटा' की याद में बनाई गई 31 सदस्यीय समिति ने किया है; इस समिति में उनके पिता, भीम सिंह फौजी भी शामिल हैं।मानसा के आस-पास के कस्बे भीखी, बुढलाडा, बरेटा, बोहा, सरदुलगढ़ और झूनीर पूरी तरह बंद हैं। इन कस्बों के निवासियों और दुकानदारों ने आज सुबह अपनी दुकानें नहीं खोलीं। साथ ही, इन कस्बों से होकर गुजरने वाली सभी निजी बसें और ज्यादातर सरकारी बसें भी नहीं चल रही हैं। जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में छुट्टी है।
मानसा में परविंदर सिंह 'झोटा' की हत्या के बाद से लगातार तीन दिनों से विरोध-प्रदर्शन चल रहा है। भारी बारिश के कारण प्रदर्शन स्थल पर पानी भर गया था, लेकिन इसके बावजूद वहां लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई है। बाद में, प्रशासन ने ट्यूबवेल की मदद से वहां से पानी निकलवाया। मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
10:26 AM, 15-Oct-2026
मोगा में बाजार बंद, कई संगठनों के नेता हिरासत में
मोगा में भी पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान शहर के बाजार पूरी तरह बंद रहे और व्यापारिक गतिविधियां ठप नजर आईं।दुकानें बंद करवाने पहुंचे विभिन्न संगठनों के नेताओं और समर्थकों को मोगा पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया। स्थिति को देखते हुए मोगा पुलिस की ओर से जिले भर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
मोगा के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने कहा कि जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
फिलहाल मोगा में स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है। पुलिस प्रशासन की ओर से हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
10:24 AM, 15-Oct-2026
बठिंडा में पंजाब बंद का असर, नहीं खुलीं दुकानें
बठिंडा में वीरवार सुबह पंजाब बंद का असर दिखने लगा। सभी दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। दुकानदार संजीव का कहना था कि यह नशे के खिलाफ लड़ाई पूरे पंजाब के बच्चों के लिए है, इसी लिए सभी लोग साथ देंगे। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति चाहता है कि पंजाब नशा मुक्त हो जाए। नशे की चपेट में आकर जवानी बर्बाद हो रही है, जिसको बचाना जरूरी है।10:13 AM, 15-Oct-2026
अमृतसर में किसानों का प्रदर्शन
मानसा के परमिंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में विरोध जताते हुए अमृतसर में किसान नेता सरवन सिंह पंधेर के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू किया गया। प्रदर्शन की शुरुआत अमृतसर के गोल्डन गेट से की गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार का पुतला जलाया।प्रदर्शन में शामिल लोगों ने परमिंदर झोटा हत्याकांड को लेकर रोष जताया और मामले में न्याय की मांग उठाई। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इस मामले को लेकर पंजाब सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।