फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Farmer Protest Live: चंडीगढ़ तक नहीं पहुंच पाए किसान, पंजाब में ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 05 Mar 2025 02:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 05 Mar 2025 02:46 PM IST
खास बातें

Punjab Farmer Protest Live News in Hindi: पंजाब के किसान 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं। किसानों ने पांच मार्च को चंडीगढ़ कूच का एलान किया हुआ है।वहीं पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए चंडीगढ़ के सभी एंट्री पाइंट बंद कर दिए हैं। लोग भीषण जाम से जूझ रहे हैं।   पढ़ें सभी अपडेट...

विज्ञापन
Punjab Farmer Protest Live Updates Farmers March to Chandigarh Today Bhagwant Mann Details News in Hindi
चंडीगढ़ जाने से रोकने के विरोध में किसानों का प्रदर्शन - फोटो : संवाद

लाइव अपडेट

01:42 PM, 05-Mar-2025

विरोध में धरने पर बैठे किसान

किसानों को चंडीगढ़ जाने से रोकने के विरोध में जगह जगह सरकार के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। इनमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
12:47 PM, 05-Mar-2025

मोगा में पुलिस और किसान आमने सामने

मोगा के डीसी कॉम्प्लेक्स के बाहर किसानों ने धरना दिया। इस दाैरान किसान जबरदस्ती कॉम्प्लेक्स के अंदर दाखिल हुए। पुलिस ने उन्हें रोका तो दोनों तरफ से धक्का मुक्की हो गई। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

विज्ञापन
12:31 PM, 05-Mar-2025

उगराहां को छाजली थाने ले जाया गया

संगरूर के गांव चट्ठा ननहेडा, खड़ियाल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। अंदेशा है कि इन्हीं दोनों गांवों में से एक में उगराहां को हिरासत में लिया गया है। यहां खुफिया एजेंसियों के अधिकारी भी सिविल ड्रेस में तैनात थे। उगराहां को छाजली थाने ले जाया गया है। 
12:23 PM, 05-Mar-2025

जोगिंदर सिंह उगराहां हिरासत में

संगरूर पुलिस ने किसान नेता जोगिंदर सिंह उगराहां को हिरासत में लिया गया है। उन्हें चंडीगढ़ आते समय हिरासत में लिया गया। हिरासत में लेते समय उगराहां के साथ जत्थेबंदी के कई कार्यकर्ता साथ थे लेकिन पुलिस जोगिंदर सिंह उगराहां को ही साथ लेकर गई है। बताया जाता है कि एसपी डी पलविंदर सिंह चीमा ने उन्हें हिरासत में लिया है।
12:18 PM, 05-Mar-2025

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर बोले-पंजाब में शांति है

रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। किसान जहां भी आए हैं, उस क्षेत्र की पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया है। वे वहां शांतिपूर्वक बैठे हैं। पूरे पंजाब में यातायात सामान्य है... उन्हें किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ नहीं आने दिया जाएगा। हमारे पास कड़ी सुरक्षा है...पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच अच्छा समन्वय है।


 
11:42 AM, 05-Mar-2025

कौमी इंसाफ मोर्चा वाली सड़क को किया गया बंद

चंडीगढ़ पुलिस ने कौमी इंसाफ मोर्चा वाली सड़क को बंद कर दिया है। यहां वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
10:56 AM, 05-Mar-2025

कौमी इंसाफ मोर्चा बैरियर पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मोहाली में कौमी इंसाफ मोर्चा बैरियर पर पहुंचे हैं। यहां चंडीगढ़ एसएसपी कंवरदीप कौर सुबह से ही खुद मौजूद हैं।
10:42 AM, 05-Mar-2025

मलोया पुलिस ने पकड़े किसान समर्थक

मलोय पुलिस ने किसान समर्थक मलविंदर पाल सिंह मलोया रघुबीर सिंह मलोया,मोहन सिंह दादूमजरा  को गिरफ्तार किया। कांग्रेस प्रवक्ता दिलावर सिंह और अमरीक सिंह पन्नू उनका हालचाल पूछने मलोया पुलिस स्टेशन पहुंचे।
10:13 AM, 05-Mar-2025

हर वाहन की चेकिंग

चंडीगढ़ में आने वाले सभी रास्तों पर पुलिस का सख्त पहरा है। पुलिस हर वाहन को चेक करने के बाद ही आगे भेज रही है। 

09:41 AM, 05-Mar-2025

किसान इन मांगों को लेकर कर रहे प्रदर्शन

किसान छह फसलों पर प्रदेश सरकार से न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, कर्ज माफी को लेकर नई योजना लाने, गन्ना किसानों को ब्याज समेत बकाया राशि देने, आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों को मुआवजा देने, सरहिंद फीडर नहर पर लगी मोटरों के बिल माफ करने और सरकार और किसानों के बीच समन्वय के लिए सब-कमेटी बनाने समेत कुल 18 मांगें पूरी करने की मांग कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed