फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punjab Election 2022 Live: 'यूपी के भैया' वाले बयान पर चन्नी की सफाई, बोले- प्रवासी हमारे प्यारे हैं, पंजाब भी उनका उतना ही है जितना हमारा

Thu, 17 Feb 2022 05:43 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 05:43 PM IST
खास बातें

उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब 20 फरवरी को पंजाब, जबकि 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में मणिपुर में चुनाव होने हैं।

विज्ञापन
Punjab Election 2022 Live: Punjab Vidhan Sabha Election News,  Voting Date, News Updates in Hindi
प्रियंका गांधी और चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : Twitter@Amit Malviya

लाइव अपडेट

05:40 PM, 17-Feb-2022

'यूपी के भइये' वाले बयान पर चन्नी की सफाई

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, 'जो दुर्गेश पाठक, संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल जैसे लोग बाहर से आकर पंजाब में खलल डालते हैं, मैंने उनके बारे में बात की, लेकिन जो लोग उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान से पंजाब में आते हैं और पंजाब में काम करते हैं, पंजाब भी उनका उतना ही है जितना हमारा है। इसलिए इसे गलत तरीके से पेश करना सही नहीं है। प्रवासी हमारे लिए प्यारे हैं। प्रवासी पंजाब में विकास के लिए आता है।
04:53 PM, 17-Feb-2022

चन्नी ने सिद्धू के लिए किया रोड शो

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ मिलकर अमृतसर में रोड शो किया।

 
विज्ञापन
04:01 PM, 17-Feb-2022

चन्नी के बयान पर प्रियंका की सफाई

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चन्नी के यूपी के भइया वाले बयान पर सफाई दी है। उन्होंने लुधियाना में कहा कि चन्नी जी कह रहे थे कि पंजाब की सरकार पंजाबियों से चलनी चाहिए। उन्होंने जिस तरह से बोला उसे बस घुमाया गया है। मुझे नहीं लगता कि यूपी से यहां कोई आकर राज करना चाहता है और यूपी में भी नहीं चाहते कि कोई पंजाब से आकर वहां राज करे।
03:45 PM, 17-Feb-2022

कुछ भी करके आप को बदनाम करने की कोशिश हो रही है: राघव चड्ढा

कुमार विश्वास के आरोपों पर आप नेता राघव चड्ढा ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान को रोकना चाहते हैं, इनका मकसद है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी चुनाव जीत रही है तो अब कुछ भी करके या कोई भी षड्यंत्र करके आप को बदनाम करो और अरविंद केजरीवाल को बर्बाद करो या रोको।
03:37 PM, 17-Feb-2022

कुमार विश्वास के आरोपों पर आप की सफाई

कुमार विश्वास के आरोप पर आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बेईमान ताकतों के प्रोपेगेंडा में पंजाब के लोग नहीं आएंगे। पंजाब के लोग जानते हैं कि केजरीवाल और आप को रोकने के लिए बेइमान ताकतें साजिश रच रही हैं।  उन्होंने कहा कि 2017 से पहले कुमार विश्वास ने कुछ क्यों नहीं कहा। फर्जी वीडियो से बदनाम करने की साजिश की जा रही है। केजरीवाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही हे। बेइमान ताकतों को डर लग रहा है। पंजाब की जनता आप के साथ है। पंजाब में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
01:55 PM, 17-Feb-2022

कांग्रेस लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है: राजनाथ सिंह

 पंजाब के मुख्यमंत्री के 'यूपी वाले भइये' बयान पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने अमृतसर में कहा कि कांग्रेस लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है,जब चन्नी ये बोल रहे थे तब प्रियंका गांधी वहीं पर थीं, जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस ने पंजाब को लूटा और दूसरा दिल्ली से आकर यहां सरकार बनाने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 17-Feb-2022

पंजाबियत की बात करने वाले उद्योपतियों के सामने झुके हैं: प्रियंका

प्रियंका ने कहा, 'आज जो आपके सामने आकर पंजाबियत की बात करते हैं उनमें से एक अपने बड़े-बड़े उद्योगपति मित्रों के सामने झुक चुका है। दूसरा अरविंद केजरीवाल वो सिर्फ सियासत सत्ता के लिए किसी के भी सामने झुक जाएगा।'
01:30 PM, 17-Feb-2022

प्रियंका गांधी ने बताया पंजाबियत का मतलब

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पठानकोट में रैली कर रही है। यहां उन्होंने कहा कि काफी समय से मैं देख रही हूं की दूसरी पार्टी के लोग क्या-क्या कह रहे हैं। जब मैंने देखा कि प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल पंजाबियत की बात कर रहे हैं तो मुझे हंसी आई। मैंने सोचा ये पंजाबियत को समझने के लिए उसे जीना पड़ता है। पंजाबियत एक जज्बा है। मेरी शादी एक पंजाबी परिवार में हुई। मैं बताऊं पंजाबियत क्या है। मेरी बड़ी सासू मां मेरे ससुर जी को जब वो छह साल के थे तब उन्हें कंधे पर दुपट्टे से टांग करके, छतों को टाप-टाप करके के सियालकोट से यहां लेकर आईं। ये है पंजाबियत। पंजाबियत मेरे ससुर जी की है जो सबकुछ छोड़कर बटवारे समय मुरादाबाद शहर में अपने खून-पसीने से बिजनेस बनाया। अपने परिवार की परवरिश की। पंजाबियत सेवा है, पंजाबियत सच्चाई है,  सद्भाव है मेहनत है और खुद्दारी है। पंजाबियत ये है जो किसी के सामने नहीं झुकती। सिर्फ मालिक के सामने झुकती है।
01:19 PM, 17-Feb-2022

चन्नी के यूपी वाले भइया वाले बयान पर मोदी का हमला

कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने जो बयान दिया है। उस पर दिल्ली का उनका मालिक खड़े होकर तालियां बजा रहा है। अपने इन बयानों से ये लोग किसका अपमान कर रहे है्ं। यहां का कोई ऐसा गांव नहीं होगा, जहां हमारे उत्तर प्रदेश और बिहार के भाई-बहन मेहनत नहीं करते हों। कल ही हमने संत रविदास जी की जयंती मनाई है। मैं इन नेताओं से पूछना चाहता हूं कि संत रविदास जी कहां पैदा हुए थे? संत रविदास उत्तर प्रदेश के काशी में पैदा हुए थे। आप कहते हो उत्तर प्रदेश के भइयों को घुसने नहीं दोगे। तो क्या संत रविदास जी का भी नाम मिटा दोगे? क्या भाषा बोलते हो आप लोग।
01:01 PM, 17-Feb-2022

हम गरीब के लिए जीते हैं गरीब के लिए काम करते हैं: मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हम गरीब के लिए जीते हैं गरीब के लिए काम करते हैं, मध्यम वर्ग के लिए जीते हैं मध्यम वर्ग के लिए काम करते हैं। हमारे बनाए जनऔषधि केंद्र के पंजाब के लोगों की मदद की है। हमने जो जनऔषधि केंद्र खोले हैं वहां बाजार में मिलने वाली सौ रुपए वाली दवाई 10-20 रुपए में मिल जाती है। यहां के नागरिकों को हर साल दवाई के खर्चे में तीन सौ करोड़ रुपए का फायदा हो रहा है। '
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed