फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 11 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Mp Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest News Today in Hindi 11 november 2022

लाइव अपडेट

11:36 PM, 11-Nov-2022

Gwalior: पांच रुपये के लिए हत्या, गुटखा लेकर भाग रहे युवक को दुकानदार और उसके बेटे ने सरिये से पीटा

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पांच रुपये के लिए युवक की बेरहमी से हत्या करने से सनसनी फैल गई। गुटका लेकर पैसे नहीं देने पर दुकानदार और उसके बेटे ने लोहे के सरियों से उसे तब तक पीटा, जब तक कि वह मर नहीं गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।  और पढ़ें
11:01 PM, 11-Nov-2022

MP News: भोपाल में ICICI बैंककर्मी का अपहरण, रातीबढ़ में बेसुध मिला, मां को आया 1 करोड़ की फिरोती का फोन

MP News ICICI bank worker kidnapped in Bhopal, found unconscious in Ratibad
33 वर्षीय राहुल राय परिवार के साथ कटारा हिल्स में रहता है। वह एमपी नगर स्थित आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत है। जानकारी के अनुसार रातीबढ़ पुलिस को राहुल भोपाल और सीहोर की बॉर्डर पर जंगल में बेसुध हालात में मिला। जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी वह बोलने की हालात में नहीं है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:45 PM, 11-Nov-2022

Bhopal News: भोपाल में पांच साल की मूक बधिर बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी का घर गिराया

Bhopal News: Five-year-old deaf and mute girl raped in Bhopal, the accused demolished at home
कोलार पुलिस के अनुसार पांच साल की मूक बधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। बच्ची बोल नहीं पाती, लेकिन उसके मुंह से आवाज निकलती है। गुरुवार को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। आरोपी हरिओम उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम करने लगा। बच्ची आरोपी को दादा कहती थी।  और पढ़ें
10:27 PM, 11-Nov-2022

Damoh Crime: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रहे युवक पर फायरिंग, बम भी फेंका

Damoh Crime: Firing on a young man going home after being discharged from the hospital, also threw a bomb
दमोह में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर हमला किया गया। दो दिन पहले भी युवक पर चाकू से हमला किया गया था। और पढ़ें
09:31 PM, 11-Nov-2022

MP News: 99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया विदा

99 year old freedom fighter Raghuveer Charan Sharma passed away
प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली।  और पढ़ें
08:47 PM, 11-Nov-2022

MP HighCourt: निर्भया मामले में पारित गाइड लाइन का पालन करने के लिए जारी किए जा चुके हैं निर्देश, याचिका खारिज

Petition regarding getting the guidelines of the Supreme Court to be followed
याचिका में कहा गया है कि हाईकोर्ट में ऐसे प्रकरणों की सुनवाई का प्रसारण यू-टयूब में किया जाता है। सुनवाई के दौरान जो टिप्पणी की जाती है उसकी रिकॉर्डिंग कर उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाता है।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
08:21 PM, 11-Nov-2022

Bhopal News: सीएम की तय गाइडलाइन में सिर्फ हमीदिया रोड को चमकाया, बाकी जगह सड़क पर गड्डे कायम

Bhopal News: Only Hamidia Road was brightened in the guidelines set by the CM
सीएम ने नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को 15 दिन में सड़कें ठीक करने का समय दिया था, इसके बाद दोबारा समीक्षा करने की बात कही थी। अधिकरियों ने सीएम के जिस हमीदिया रोड का जिक्र किया था, उस पर पूरा फोकस लगा दिया और पूरी सड़क ही चमका दी। बाकी जगह खानापूर्ति कर काम पूरा कर दिया।  और पढ़ें
08:25 PM, 11-Nov-2022

MP News: निवाड़ी के ग्रामीण सड़कों पर लेटकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस, जानिए क्यों कर रहे अनोखा प्रदर्शन

Collector's office arrived lying on the rural roads of Niwari
 ग्रामीण हाथों में बैनर लेकर और लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने नारे भी लगाए और सड़क बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बहुत समस्या होती है।  और पढ़ें
07:10 PM, 11-Nov-2022

MP News: दृष्टि IAS कोचिंग के संस्थापक विकास दिव्यकीर्ति की राम और सीता पर टिप्पणी का विरोध तेज, FIR की मांग

Drishti IAS Coaching Foundation Development Divyakirti
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि डॉक्टर दिव्यकीर्ति ने अपनी कोचिंग में भगवान राम और सीता के प्रति जिस प्रकार की अनर्गल टिप्पणी की है। उसका संस्कृति बचाओ मंच विरोध करता है और यह मांग करता है कि इस मामले में केंद्र सरकार हस्तक्षेप करे और आपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार करे। और पढ़ें
07:04 PM, 11-Nov-2022

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान

Madhya Pradesh: सीएम शिवराज का एलान- एमपी में महापुरुषों का पूरा नाम बोले जाने का होगा प्रावधान  CM Shivraj's announcement - There will be a provision to speak the full names of great men in MP और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed