{"_id":"636e625c6e084422892f405d","slug":"collector-s-office-arrived-lying-on-the-rural-roads-of-niwari","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: निवाड़ी के ग्रामीण सड़कों पर लेटकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस, जानिए क्यों कर रहे अनोखा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: निवाड़ी के ग्रामीण सड़कों पर लेटकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस, जानिए क्यों कर रहे अनोखा प्रदर्शन
Fri, 11 Nov 2022 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, निवाड़ी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 08:26 PM IST
सार
ग्रामीण हाथों में बैनर लेकर और लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने नारे भी लगाए और सड़क बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बहुत समस्या होती है।
विज्ञापन
सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में खराब सड़कों से ग्रामीण परेशान हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब सुविधा नहीं मिली तो ग्रामीण अब आंदोलन और प्रदर्शन की राह अपनाने लगे हैं। शुक्रवार को कुछ ग्रामीण सड़कों पर लेट-लेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंचे और सड़क बनवा देने की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार मामला निवाड़ी जिले की ग्राम पंचायत चिरपुरा के गांव हसाई खिरक का है। यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि गांव में सड़क निर्माण की मांग कई वर्षों से की जा रही है। एक साल पहले भी शिकायत पत्र के द्वारा निवाड़ी कलेक्टर को अवगत कराया था फिर भी किसी प्रकार की सुनवाई नहीं की गई। अब आंदोलन की राह चुनी है।
शुक्रवार को ग्रामीण हाथों में बैनर लेकर और लेटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने नारे भी लगाए और सड़क बनवाने की मांग रखी। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से बहुत समस्या होती है। वर्षाकाल तो मुसीबत और बढ़ जाती है। करीब 4 से 5 फीट पानी में से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। जनप्रतिनिधि सड़क न बनने को लेकर एक-दूसरे दलों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

निवाड़ी के ग्रामीण क्यों सड़कों पर लेटकर पहुंचे कलेक्टर ऑफिस#niwari #Devlopment #road #MadhyaPradesh #MPNews #AmarUjala #AmarUjalaNews #amarujalamp pic.twitter.com/hgTAeZEbk1
— Dinesh Sharma (@dinesh6186) November 11, 2022