फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   99 year old freedom fighter Raghuveer Charan Sharma passed away

MP News: 99 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का निधन, राजकीय सम्मान के साथ किया विदा

Fri, 11 Nov 2022 09:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विदिशा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 09:32 PM IST
सार

प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली। 

विज्ञापन
99 year old freedom fighter Raghuveer Charan Sharma passed away
स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का गुरुवार को निधन हो गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी रघुवीर चरण शर्मा का मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को निधन हो गया। शुक्रवार को अंतिम यात्रा निकली। गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें विदा किया गया। मुख्यमंत्री समेत कई लोगों ने शोक संवेदना जताई है। 
विज्ञापन


जिले के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 99 वर्षीय शर्मा की गुरुवार को अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वे लंबे समय से इलाज करा रहे थे।  उनके देहांत की खबर लगते ही पूरे शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं, लेकिन वह अकेले रह रहे थे। बता दें कि शर्मा ने अपने मानदेय से 25 लाख रुपये शहर में महान नेताओं की प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए दान दिए थे और विदिशा में शहीद ज्योति स्तंभ और हिंदी भवन की स्थापना की थी।
विज्ञापन


कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने कहा कि गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार को निज निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई। स्वतंत्रता संग्राम रघुवीर चरण शर्मा के शरीर को तिरंगे से लपेटा गया था। पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम यात्रा शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई मुक्तिधाम पहुंची। इसमें शहर के तमाम लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी सम्मिलित हुए। कलेक्टर ने उनके निवास स्थान पर पहुंचकर पुष्प चक्र भेंट किया। नोबल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने पुष्पचक्र अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया और स्वतंत्रता संग्राम और सामाजिक क्षेत्र में उनके अमूल्य योगदान को याद किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि विदिशा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रघुवीर चरण शर्मा जी के निधन का समाचार दुःखद है। समाज व देशहित में उनके महनीय कार्य प्रेरणास्पद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोकमय परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed