फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Murder for five rupees in Gwalior, two arrested

Gwalior Crime: पांच रुपये के लिए हत्या, गुटखा लेकर भाग रहे युवक को दुकानदार और उसके बेटे ने सरिये से पीटा

Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 11:43 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पांच रुपये के लिए युवक की बेरहमी से हत्या करने से सनसनी फैल गई। गुटका लेकर पैसे नहीं देने पर दुकानदार और उसके बेटे ने लोहे के सरियों से उसे तब तक पीटा, जब तक कि वह मर नहीं गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Murder for five rupees in Gwalior, two arrested
हमले के बाद बेहोश पड़े युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिर्फ पांच रुपये के लिए एक युवक की हत्या की बात पढ़कर आप चौंक गए होंगे, पर ये सच है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बिना पैसे दिए गुटखा लेकर भागे युवक को दुकानदार और उसके बेटे ने इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर की ललितपुर कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर का है। पुलिस ने बताया कि कंपू थाना क्षेत्र की ललितपुर कॉलोनी के रहने वाला 26 वर्षीय सुभाष शाक्य उर्फ मटका को गुटखा खाने की लत थी। उसी कॉलोनी में करन सिंह नामक युवक दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मटका करण की दुकान पर आया और पांच रुपये का गुटखा लिया। बाद में बिना पैसे दिए जाने लगा तो करण ने पैसे मांगे, जिस पर पहले तो पैसे नहीं होने की बात कहने लगा फिर गालियां देने लगा। करण ने अपने बेटे को बुलाया। वह लोहे का सरिया लेकर मटका को मारने दौड़ा। थोड़ी दूर बाद उसने मटका को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। करण ने भी मारपीट की। लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर वे चले गए।
विज्ञापन


 

थोड़ी देर मटका ऐसे ही सड़क पर पड़ा रहा, किसी ने उसके घरवालों को खबर की। वे उसे लेकर जयारोग्य अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखने पर आरोपी पिता-पुत्र सरिया लेकर मटका के पीछे भागते दिखे। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। कंपू थाना के सब इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि पान मसाला पाउच पर गाली-गलौज और झगड़े में वारदात की गई है। केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed