{"_id":"636e7f07c8e3056b52380c4a","slug":"damoh-crime-firing-on-a-young-man-going-home-after-being-discharged-from-the-hospital-also-threw-a-bomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"Damoh Crime: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रहे युवक पर फायरिंग, बम भी फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Damoh Crime: अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रहे युवक पर फायरिंग, बम भी फेंका
Fri, 11 Nov 2022 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 10:32 PM IST
सार
दमोह में दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर हमला किया गया। दो दिन पहले भी युवक पर चाकू से हमला किया गया था।
विज्ञापन
हमले के बाद गोली के खोल पड़े मिले।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। बदमाश खुलेआम चाकू और गोलियां चला रहे हैं। शुक्रवार को दमोह में भी दिनदहाड़े युवक पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बीच-बचाव के लिए पहुंची महिलाओं पर हमला किया गया। दो दिन पहले भी युवक पर चाकू से हमला किया गया था। पुलिस पर भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मामला दमोह शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया गया कि मुर्शिद बाबा मैदान क्षेत्र में समीर खान नामक युवक पर हमला किया गया है। उसकी पुरानी रंजिश चल रही है। समीर शुक्रवार दोपहर अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। परिजनों ने बताया कि जब समीर पर हमला होने की बात पता चली तो हम बचाने पहुंचे तो महिलाओं पर भी हमला किया गया। एक महिला के सिर पर गंभीर चोट पहुंची है।
परिजनों का कहना है कि समीर को दो दिन पहले भी आधा दर्जन आरोपियों ने चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसी के बाद वह अस्पताल में भर्ती था। शुक्रवार को फिर हमला किया गया। परिजनों ने बताया कि एक माह पहले भी इन्हीं आरोपियों ने घायल समीर के छोटे भाई फहीम को चाकू मारकर घायल किया था और शुक्रवार दोपहर फिर उन्हीं आरोपियों ने अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर जा रहे समीर खान और फहीम खान के ऊपर हमला कर दिया और गोलियां भी चलाईं जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
महिला गुलब्जा ने आरोप लगाया कि कई बार उनके ऊपर आरोपियों ने बेखौफ होकर हमला किया है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। गुरुवार रात भी उन्होंने कोतवाली पुलिस को सूचना दी थी कि उनके घरों पर आरोपियों के द्वारा पथराव किया जा रहा है, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची।
एएसआई अलजार सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने क्षेत्र में जाकर भी खोजबीन की है। कार्रवाई की जा रही है। उधर परिजनों ने पुलिस पर सही कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। गुलब्जा ने बताया कि आज दोपहर आरोपी मुब्बू, बारिस, दानिश, पप्पू थूका ने उन पर हमला किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों द्वारा जिस कट्टे से फायर किया पुलिस ने उसे जब्त किया है। जिसका वीडियो उसने मोबाइल से बनाया है। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी कसाई मंडी की ओर भागे हैं लेकिन पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए नहीं गई। महिला का यह भी कहना है आरोपियों के खिलाफ इस घटना का मामला अभी तक दर्ज नहीं किया गया है।