{"_id":"636e832230b89c7e94603fa9","slug":"bhopal-news-five-year-old-deaf-and-mute-girl-raped-in-bhopal-the-accused-demolished-at-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal News: भोपाल में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म, जिसे दादा बोलती थी उसने ही की दरिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal News: भोपाल में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म, जिसे दादा बोलती थी उसने ही की दरिंदगी
Sat, 12 Nov 2022 03:40 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 12 Nov 2022 03:40 PM IST
सार
कोलार पुलिस के अनुसार पांच साल की मूक-बधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। बच्ची बोल नहीं पाती, लेकिन उसके मुंह से आवाज निकलती है। गुरुवार को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी।
विज्ञापन
भोपाल में बच्ची से दुष्कर्म
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
मध्यप्रदेश की राजदानी भोपाल के कोलार इलाके में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची 55 साल के जिस आरोपी को दादा बोलती थी, उसने ही उसके साथ दरिंदगी की। पड़ोसी ने आवाज सुनकर बच्ची की मां को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने आरोपी का घर गिरा दिया।
विज्ञापन
कोलार पुलिस के अनुसार पांच साल की मूक-बधिर बच्ची अपने परिवार के साथ रहती है। बच्ची बोल नहीं पाती, लेकिन उसके मुंह से आवाज निकलती है। गुरुवार को बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी। आरोपी हरिओम उसे चॉकलेट खिलाने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम करने लगा।
विज्ञापन
बच्ची की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली महिला बाहर निकली और बच्ची की मां को जानकारी दी। उसकी मां और पड़ोस के लोग आरोपी के घर पहुंचे, जहां से आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
मजदूरी करता है आरोपी, पत्नी नहीं थी घर
आरोपी मजदूरी करता है। घटना के समय उसकी पत्नी बाहर गई हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां बच्ची का मेडिकल कराने के बाद उसकी काउंसलिंग कराने पर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। घटना के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर निगम ने आरोपी का घर बुलडोजर से गिरा दिया।
