फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 20 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:30 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश से जुड़ी आज - 20-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.

विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 20 January 2025

लाइव अपडेट

11:23 PM, 20-Jan-2025

MP News: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर पुणे में 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र, CM निवेशकों से करेंगे संवाद

MP News: Interactive session on investment opportunities in Madhya Pradesh on January 22 in Pune, CM will inte
मुख्यमंत्री पुणे में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा। और पढ़ें
11:23 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: बैंक में गिरबी 110 करोड़ की जमीन की पुणे की कंपनी ने फर्जी एनओसी लगाई, एफआईआर

Bhopal: Pune based company filed fake NOC for land worth Rs 110 crore mortgaged in bank, FIR lodged
कोलार थाना क्षेत्र में 110 करोड़ की बैंक में गिरवी जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का मामला उजागर हुआ। पुणे की कंपनी ने नामांतरण के लिए फर्जी एनओसी पेश की। शिकायत पर पुलिस ने राधिका जैन, राजेश जैन और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। और पढ़ें
विज्ञापन
11:13 PM, 20-Jan-2025

Ujjain News: बीमार गाय का इलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा, जानिए क्या है मामला

Veterinarian was beaten by half a dozen for not treating a sick dog, know what is the matter
उज्जैन में पशु चिकित्सक डॉ. रिकेश वर्मा पर हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्वान के समय पर इलाज न होने से नाराज आरोपियों ने डॉक्टर को बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की। और पढ़ें
11:08 PM, 20-Jan-2025

Sidhi News: गड्ढे में डालकर व्यक्ति के साथ जूते से की मारपीट, थाना प्रभारी ने कहा- जांच के बाद करेंगे केस दर्ज

Sidhi News: A person was beaten with shoes after being thrown into a pit
सीधी में साइड न देने पर हुए विवाद में 7-8 लोगों ने आदित्य पति त्रिपाठी को गड्ढे में डालकर जूते, चप्पलों और पत्थरों से पीटा। घटना का वीडियो वायरल हुआ। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन 4 घंटे बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। पुलिस जांच कर रही है। और पढ़ें
11:05 PM, 20-Jan-2025

Bhopal: प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ रही भीड़, फ्लाइट का किराया 17 हजार, स्पेशल ट्रेनों का सहारा

Bhopal: Crowd of devotees going from Bhopal to Prayagraj is increasing, flight fare is 17, help of special tra
भोपाल से प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सख्या बढ़ने लगी है। भोपाल से प्रयागराज तक फ्लाइट का किराया 17 से ज्यादा है। लोग स्पेशल ट्रेनों और बसों से यात्रा कर रहें हैं। आने वाले समय में भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।  और पढ़ें
10:49 PM, 20-Jan-2025

Mandsaur News: प्राचीन मंदिर को करवाया अतिक्रमण मुक्त, तीन दिनों से लगातार की जा रही कार्रवाई

The ancient temple was made encroachment free, action is being taken continuously for three days
मंदसौर जिले के सीतामऊ में प्रशासन ने तीन दिन के अतिक्रमण विरोधी अभियान में करोड़ों की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई। प्राचीन भोलेनाथ मंदिर का रास्ता साफ किया गया और बाउंड्री वॉल बनाई गई। जनता ने अभियान की सराहना की, वहीं मंदसौर में भी अतिक्रमण हटाने की मांग तेज हो रही है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 PM, 20-Jan-2025

MP News: सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 12 लाख नकद, 9.9 किलो चांदी और डिजिटल डिवाइस बरामद

MP News: ED raids Saurabh Sharma's premises, recovers Rs 12 lakh in cash, 9.9 kg silver and digital devices
ईडी ने सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इसमें भोपाल में नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर सहित चार जगहों और ग्वालियर के मुरार कॉलोनी में भी ईडी ने चार ठिकानों पर दबिश दी। और पढ़ें
09:25 PM, 20-Jan-2025

Shahdol News: जिसे लावारिस समझ पुलिस ने दफनाया, वह पड़ोस थाने से हुआ था लापता, पुलिस की लापरवाही आई सामने

The person whom police buried thinking he was unclaimed had gone missing from the neighbouring police station

शहडोल जिले में गुमशुदा युवक भोला बर्मन का शव लावारिस समझकर दफना दिया गया। धनपुरी थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी, लेकिन बुढार और धनपुरी थानों की आपसी तालमेल की कमी के कारण यह पहचान नहीं हो सकी। घटना ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी। 

और पढ़ें
09:20 PM, 20-Jan-2025

Mp Weather Today: प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों में सुबह से छाया कोहरा, दिन में 30 डिग्री पार पहुंचा पारा

MP Weather Today: Fog has spread since morning in more than 14 districts of the state, temperature crossed 30
Mp Weather Today:प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 30 डिग्री पार रहा। वहीं रात का तापमान भी बढ़ा है। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। और पढ़ें
09:10 PM, 20-Jan-2025

Ujjain News: पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकारों ने महिषासुर-देवी दुर्गा के बीच के संघर्ष के साथ किया छाऊ नृत्य

पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध छाऊ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें कलाकार तारा पद रजक और उनकी टीम ने अपनी अनूठी प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से वह क्षण अविस्मरणीय था, जब देवी दुर्गा ने महिषासुर का वध किया।  और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed