फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The person whom police buried thinking he was unclaimed had gone missing from the neighbouring police station

Shahdol News: जिसे लावारिस समझ पुलिस ने दफनाया, वह पड़ोस थाने से हुआ था लापता, पुलिस की लापरवाही आई सामने

Mon, 20 Jan 2025 09:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

शहडोल जिले में गुमशुदा युवक भोला बर्मन का शव लावारिस समझकर दफना दिया गया। धनपुरी थाने में युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले से दर्ज थी, लेकिन बुढार और धनपुरी थानों की आपसी तालमेल की कमी के कारण यह पहचान नहीं हो सकी। घटना ने पुलिस की लापरवाही उजागर कर दी। 

विज्ञापन
The person whom police buried thinking he was unclaimed had gone missing from the neighbouring police station
कब्र से शव निकालते लोग

विस्तार

शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में 13 जनवरी को सड़क किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। पहचान न हो पाने पर अगले दिन 14 जनवरी को पुलिस ने उसे लावारिस समझकर दफन कर दिया। बाद में पता चला कि वह युवक धनपुरी थाना क्षेत्र के बिलियस नंबर 1 निवासी भोला बर्मन था, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उसकी मां ने तीन दिन पहले, 11 जनवरी को, धनपुरी थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन दोनों थानों की आपसी तालमेल की कमी के चलते शव को लावारिस घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

बुढार थाना पुलिस ने तर्क दिया कि उन्होंने जिले के सभी थानों से संपर्क कर शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे बुढार मुक्तिधाम में दफना दिया गया। दूसरी ओर, धनपुरी थाना पुलिस ने मृतक की गुमशुदगी की सूचना 11 जनवरी को ही दर्ज कर ली थी, लेकिन उस सूचना को ठीक से अन्य थानों तक नहीं पहुंचाया गया।

विज्ञापन

पुलिस की समन्वयहीनता उजागर
मामला दो थानों की आपसी तालमेल की कमी को उजागर करता है। बुढार और धनपुरी थाना एक ही पुलिस अनुभाग के तहत आते हैं और महज चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके बावजूद बुढार थाना पुलिस को मृतक की गुमशुदगी की जानकारी नहीं मिली, और शव को लावारिस घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब इस घटना की जानकारी पांच दिन बाद मृतक के परिजनों तक पहुंची, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को कब्र से बाहर निकाला गया और परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार अंतिम संस्कार किया।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस घटना ने बुढार और धनपुरी थानों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि धनपुरी पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना समय पर अनुभाग और अन्य थानों को प्रेषित की थी, तो बुढार पुलिस ने लापरवाही कैसे कर दी? वहीं, बुढार थाना पुलिस का दावा है कि उन्होंने जिले के सभी थानों से संपर्क किया था, फिर भी सूचना का आदान-प्रदान क्यों नहीं हो सका?

थाना प्रभारी का बयान
इस संबंध में धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने कहा कि गुमशुदगी की सूचना समय पर सभी संबंधित थानों और प्रशासन को भेज दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed