Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Streets of Indore appeared spick and span the day after Diwali; the large volume of waste was cleared

इंदौर: दीपावली के दूसरे दिन चकाचक दिखी इंदौर की सड़कें, सबसे ज्यादा कचरा तेजी से किया साफ

Mon, 09 Nov 2026 08:04 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Mon, 09 Nov 2026 08:04 AM IST
सार

दीपावली की खुशियों के बीच इंदौर की सड़कों पर कचरे का अंबार लग गया था, लेकिन शहर की स्वच्छता व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई। डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा निकलने के बावजूद सफाईकर्मियों ने मोर्चा संभाला और सुबह नौ बजे तक पूरे शहर को चमका दिया। 

विज्ञापन
Indore: Streets of Indore appeared spick and span the day after Diwali; the large volume of waste was cleared
दीपावली के दूसरे दिन साफ - फोटो : amarujala

विस्तार

विज्ञापन

स्वच्छता में सिरमौर रहे इंदौर के लिए दीपावली के बाद शहर को साफ रखना नगर निगम के सामने बड़ी चुनौती थी। त्योहार पर इस साल शहर में रिकॉर्ड मात्रा में कचरा निकला, लेकिन नगर निगम के सफाई अमले ने भी उतनी ही तेजी से मोर्चा संभाला। तड़के चार बजे से आठ हजार सफाईकर्मी सड़कों पर उतर गए और महज चार घंटे में शहर की सफाई कर दी। सुबह जब शहरवासी घरों से बाहर निकले तो उन्हें सड़कें और गलियां रोज की तरह साफ-सुथरी नजर आईं।
 

इंदौर में इस साल दीपावली के दिन पूरे साल की तुलना में सबसे ज्यादा कचरा निकला। सड़कों पर पटाखों के अवशेष, पॉलिथीन और दुकानों से निकला कचरा बिखरा पड़ा था, लेकिन सोमवार सुबह तक यह सब साफ हो चुका था। तड़के चार बजे से सफाई अमले ने मोर्चा संभाला और सुबह आठ बजे तक शहर के ज्यादातर हिस्सों की सफाई पूरी कर ली। सुबह नौ बजे तक पूरा शहर साफ हो चुका था।

विज्ञापन

 

आमतौर पर दीपावली के अगले दिन देर तक सड़कों और गलियों में कचरा बिखरा रहता है। त्योहार के कारण सफाईकर्मी भी देर से काम पर पहुंचते हैं। इस स्थिति से बचने के लिए नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले साल की तरह इस बार भी विशेष सफाई योजना तैयार की थी। अधिकारियों ने भी सुबह से ही मैदान में उतरकर व्यवस्था की निगरानी की। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सुबह चार बजे से ही सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा साफ किया

इस बार दीपावली पर शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। इसके चलते डेढ़ हजार टन से ज्यादा कचरा निकला, जबकि सामान्य दिनों में इंदौर में करीब एक हजार टन कचरा निकलता है। एमजी रोड और रीगल चौराहे जैसे प्रमुख मार्गों की सफाई के लिए मशीनें सुबह चार बजे ही पहुंच गई थीं। सुबह पांच बजे तक कई प्रमुख मार्ग साफ हो चुके थे, जबकि आठ बजे से पहले शहर की गलियों में भी सफाई पूरी कर ली गई थी।


 

हालांकि, इस दौरान सफाईकर्मियों को धुएं के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर कचरा जलता हुआ मिला, जिससे सफाई कार्य में दिक्कत आई। इसके बावजूद सफाई अमले ने तय समय में शहर को स्वच्छ कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed