{"_id":"678e80ddfa27e539040ef3ca","slug":"mp-news-ed-raids-saurabh-sharma-s-premises-recovers-rs-12-lakh-in-cash-9-9-kg-silver-and-digital-devices-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 12 लाख नकद, 9.9 किलो चांदी और डिजिटल डिवाइस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी में 12 लाख नकद, 9.9 किलो चांदी और डिजिटल डिवाइस बरामद
Mon, 20 Jan 2025 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Jan 2025 10:29 PM IST
सार
ईडी ने सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इसमें भोपाल में नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर सहित चार जगहों और ग्वालियर के मुरार कॉलोनी में भी ईडी ने चार ठिकानों पर दबिश दी।
विज्ञापन
सौरभ शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
ईडी ने सौरभ शर्मा से जुड़े करीबियों के यहां छापेमारी की थी। इसमें भोपाल में नवोदय हॉस्पिटल के संचालक डॉ. श्याम अग्रवाल के घर सहित चार जगहों और ग्वालियर के मुरार कॉलोनी में भी ईडी ने चार ठिकानों पर दबिश दी थी। ईडी ने भोपाल के इंद्रपुरी बी. सेक्टर में डॉ. श्याम अग्रवाल के घर पर छापा मारा था। इसके अलावा, नवोदय कैंसर हॉस्पिटल और एमपी नगर स्थित अन्य अस्पतालों की भी जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद ईडी ने बयान जारी कर बताया कि छापेमारी में 12 लाख रुपये केस, 9.9 किलोग्राम चांदी और डिजिटल डिवाइस, प्रापर्टी के दस्तावेज डिजिटल डिवाइस में भी बरामद किए गए है। इसके अलावा बैंक खातों में 30 लाख रुपये जब्त किए हैं।
विज्ञापन
बता दें, परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित ठिकानों पर लोकायुक्त ने छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 7.95 करोड़ रुपये की चल संपति मिली थी। वहीं, आयकर विभाग ने 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नगद लदी कार बारामद की थी। साथ ही ईडी ने भी अलग-अलग छापेमारी में सौरभ और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों से करोड़ों रुपये की चल संपत्ति बमराद की थी।
विज्ञापन
सौरभ शर्मा का अब तक नहीं कोई पता
एजेंसियों की कार्रवाई के पहले से ही सौरभ शर्मा और उसकी पत्नी गायब है। लोकायुक्त के अधिकारी भी सौरभ शर्मा को लेकर कोई जवाब नहीं दे पा रहे हैं। उसके दुबई में होने की बात कहीं जा रही है, लेकिन एजेंसियां अब उसके भारत में होने के ही कयास लगा रही हैं। सौरभ के दिल्ली के आसपास होने की बात सामने आ रही है।
