{"_id":"678e8d99483731dd51021192","slug":"mp-news-interactive-session-on-investment-opportunities-in-madhya-pradesh-on-january-22-in-pune-cm-will-inte-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर पुणे में 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र, CM निवेशकों से करेंगे संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों पर पुणे में 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र, CM निवेशकों से करेंगे संवाद
Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:23 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुणे में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा।
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र पुणे में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री पुणे में 'मध्य प्रदेश में निवेश के अवसर' पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु और कोयंबटूर में मिली सफलता के बाद पुणे का यह सत्र राज्य को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मध्य प्रदेश में औद्योगिक, पर्यटन, आईटी/आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्र के लिए सकारात्मक वातावरण व संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्किंग डिनर में शामिल होंगे। इस अवसर पर राज्य के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय दुबे विभागीय प्रजेन्टेशन देंगे। कार्यक्रम में उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन संजय किर्लोस्कर और पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन सुधीर मेहता भी प्रदेश के इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल और मध्य प्रदेश की सरल औद्योगिक नीतियों के संबंध में अपने अनुभव साझा करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन