फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal: Crowd of devotees going from Bhopal to Prayagraj is increasing, flight fare is 17, help of special tra

Bhopal: प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ रही भीड़, फ्लाइट का किराया 17 हजार, स्पेशल ट्रेनों का सहारा

Mon, 20 Jan 2025 11:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 20 Jan 2025 11:05 PM IST
सार

भोपाल से प्रयागराज महाकुंभ में जाने वाले श्रद्धालुओं की सख्या बढ़ने लगी है। भोपाल से प्रयागराज तक फ्लाइट का किराया 17 से ज्यादा है। लोग स्पेशल ट्रेनों और बसों से यात्रा कर रहें हैं। आने वाले समय में भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Bhopal: Crowd of devotees going from Bhopal to Prayagraj is increasing, flight fare is 17, help of special tra
भोपाल एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में स्नान को लेकर राजधानी भोपाल से श्रद्धालु लगातार यात्रा कर रहे हैं। 144 साल बाद आए इस महाकुंभ में हर कोई डुबकी लगाना चाहता है। लगातार बढ़ती भीड़ के कारण फ्लाइट का किराया 17 हजार से ज्यादा पहुंच गया है, जबकि इसके पहले महज 3 हजार रुपये में प्रयागराज पहुंचा जा सकता था। वहीं, रेलवे कई स्पेशल ट्रेन चल रहा है। ट्रेनों में भी लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इसके साथ अब लोग बसों से भी यात्रा करने लगे हैं। हालांकि, अभी तक प्रयागराज के लिए सीधी बस नहीं थी, लेकिन अब कुछ निजी ट्रैवल्स इक्का-दुक्का बस प्रयागराज तक चलाने लगे हैं। आने वाले समय में भीड़ और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। 
विज्ञापन


तीन हजार वाला टिकट 17 हजार का
हवाई टिकट का हाल ये है कि प्रयागराज जाने के लिए फ्लाइट टिकट अचानक से महंगे हो गए हैं। दरअसल, भोपाल से प्रयागराज का एक तरफ का टिकट पिछले साल दिसंबर के अंत तक करीब 3000 रुपये था, लेकिन मौजूदा समय में महाकुंभ शुरू होने के बाद ये किराया 498% तक बढ़ गया है। मौजूदा समय में भोपाल से प्रयागराज के लिए 17,796 रुपये हो गया है।
विज्ञापन


भोपाल से केवल एक फ्लाइट
भोपाल से प्रयागराज के लिए फ्लाइट फिलहाल रायपुर होकर जाती है। हालांकि, एयरपोर्ट प्रबंधन ने भोपाल से प्रयागराज के लिए सीधी फ्लाइट का प्रस्ताव भेजा है। इसमें तीन कंपनियों को फ्लाइट शुरू करने का प्रस्ताव दिया है, लेकिन अभी तक एक भी कंपनी ने सहमति नहीं जताई है। भोपाल एयरपोर्ट डायरेक्टर राम जी अवस्थी ने बताया कि अभी 70 सीटर एक फ्लाइट रोज यात्रियों को ले जा रही है, कंपनियों को और फ्लाइट चालने का प्रस्ताव भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ट्रेनों में कर सकते हैं सफर
1. गाड़ी संख्या 01025 बलिया स्पेशल ट्रेन सुबह 4:05 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलती है और शाम 6:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचती है। यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलती है।
2. गाड़ी संख्या 11071 कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन हफ्ते में सातों दिन सुबह 03:53 बजे रानी कमलापति स्टेशन से निकलती है, जो 15:45 मिनट पर प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाती है।
3. गाड़ी संख्या 15560 दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में एक दिन शनिवार को सुबह 8:20 बजे बैरागढ़ से निकलती है, जो शाम को 6 बजे प्रयागराज पहुंचती है।
4. गाड़ी संख्या 14115 प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन सातों दिन शाम 16:20 बजे भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से निकलती है और सुबह 6 बजे प्रयागराज पर पहुंचती है।
5. गाड़ी संख्या 19483 बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन शाम 17:40 बजे रानी कमलापति स्टेशन से निकलती है. सुबह 07:18 बजे प्रयागराज पहुंचती है।

6. गाड़ी संख्या 19489 गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन शाम को 20:45 पर भोपाल के संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन से निकलती है और सुबह 08:45 पर प्रयागराज पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed