फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Veterinarian was beaten by half a dozen for not treating a sick dog, know what is the matter

Ujjain News: बीमार गाय का इलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा, जानिए क्या है मामला

Mon, 20 Jan 2025 11:13 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 20 Jan 2025 11:13 PM IST
सार

उज्जैन में पशु चिकित्सक डॉ. रिकेश वर्मा पर हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्वान के समय पर इलाज न होने से नाराज आरोपियों ने डॉक्टर को बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर आरोपियों को पकड़कर घटना में प्रयुक्त सामग्री जब्त की।

विज्ञापन
Veterinarian was beaten by half a dozen for not treating a sick dog, know what is the matter
पुलिस ने मामले की जानकारी दी।

विस्तार

विज्ञापन

16 जनवरी 2025 को मध्य रात्रि को पशु चिकित्सक डॉ. रिकेश वर्मा पर हमला करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला उज्जैन के माधवनगर थाना क्षेत्र का है, जहां घायल गाय के इलाज के बहाने डॉक्टर को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गई थी। इस घटना को लेकर पुलिस ने अपराध क्रमांक-22/2025 दर्ज कर जांच शुरू की थी।

विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि आरोपियों ने डॉक्टर वर्मा को घायल श्वान का इलाज न करने से हुई नाराजगी के चलते सबक सिखाने के उद्देश्य से हमला किया। डॉक्टर को पीजीबीटी कॉलेज ग्राउंड पर बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से उनकी कार रोककर मारपीट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर एसडीओपी माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे और थाना प्रभारी राकेश भारती ने जांच के दौरान घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फरियादी से बारीकी से पूछताछ की। इस दौरान सूचनाकर्ता और मुख्य आरोपी संजय परमार और विनोद मालवीय के साथ अन्य आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपी और जब्त सामग्री
गिरफ्तार आरोपियों में दुर्गेश उर्फ संजय परमार (25), आदित्य नाईक (24), विनोद चौहान (23), विनोद मालवीय (24), सावन राठौर, और एक नाबालिग शामिल हैं। घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें (MP19 MC-2767, MP41 N-3309), छह मोबाइल फोन और एक लोहे का कड़ा जब्त किया गया है।

घटना का कारण
आरोपियों ने बताया कि घायल श्वान के समय पर इलाज न मिलने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके मन में डॉक्टर वर्मा के प्रति आक्रोश था। इसी गुस्से में उन्होंने हमला करने की योजना बनाई। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

बीमार श्वान का ईलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा था जानिए क्या है मामला

बीमार श्वान का ईलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा था जानिए क्या है मामला

 

बीमार श्वान का ईलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा था जानिए क्या है मामला

बीमार श्वान का ईलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा था जानिए क्या है मामला

 

बीमार श्वान का ईलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा था जानिए क्या है मामला

बीमार श्वान का ईलाज नहीं करने के कारण पशुचिकित्सक को आधा दर्जन ने पीटा था जानिए क्या है मामला

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed