फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Weather Today: Fog has spread since morning in more than 14 districts of the state, temperature crossed 30

Mp Weather Today: प्रदेश के 14 से ज्यादा जिलों में सुबह से छाया कोहरा, दिन में 30 डिग्री पार पहुंचा पारा

Mon, 20 Jan 2025 09:20 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: संदीप तिवारी Updated Mon, 20 Jan 2025 09:20 PM IST
सार

Mp Weather Today:प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को दिन का तापमान 30 डिग्री पार रहा। वहीं रात का तापमान भी बढ़ा है। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है।

विज्ञापन
MP Weather Today: Fog has spread since morning in more than 14 districts of the state, temperature crossed 30
मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सोमवार को प्रदेश में दिन का तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है। अगले 3 दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है। सोमवार को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा छाया है। जबकि मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन

 


30 डिग्री पार पहुंचा दिन का तापमान
प्रदेश के मौसम उतार चढ़ाव जारी है जहां दो दिन पहले बर्फीली हवाओं की वजह से प्रदेश में दिन के तापमान में गिरावट देखी गई थी। वहीं लागता दूसरे दिन सोमवार को तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई है। खंडवा 30.5 डिग्री, खरगोन 30.4 डिग्री, खजुराहो 30.2 डिग्री, मंडल 30.0 डिग्री, नर्मदा प्रोग्राम 29.2 डिग्री, सागर 29.1 डिग्री, गुना 28.5 डिग्री, दमोह 28.5 डिग्री, सतना 28.5 डिग्री, टीकमगढ़ 28.2 डिग्री, भोपाल 27.4 डिग्री इंदौर 28 डिग्री, ग्वालियर 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन



12 डिग्री से कम तापमान वाले शहर
रविवार-सोमवार की रात में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है। प्रदेश सबसे ठंडा मंडला रहा यहा का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शहडोल 5.1, पचमढ़ी 6.5, मलाजखंड 6.9, उमरिया 7.4, सिंगरौली 7.9, छत्तरपुर 8.5, सतना  8.6, शाजापुर 8.6, जबलपुर 8.6, सीहोर 9.2, राजगढ़ 9.4, भोपाल 9.6, रायसेन 9.8, सतना 9.8, छिंदवाड़ा 10, टीकमगढ़ 10.5, नरसिंहपुर 10.6, सीधी 11, सिवनी 11, बैतूल 11, शिवपुरी 11.1, नीमच 11.5, बड़वानी 11.6, खजुराहो 11.6, रीवा 11.9, खंडवा 12, उज्जैन 12, दमोह 12 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 जनवरी: ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।

22 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed