फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 13 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 13 November 2024

लाइव अपडेट

11:12 PM, 13-Nov-2024

Guna News: गुना की अशांति फैलाने की कोशिश, शिवलिंग चुराने के बाद बालाजी की आंखों पर लगाई गंदगी

मध्यप्रदेश के गुना जिले के मृगवास में प्राचीन मंदिर में स्थित हनुमान जी की प्रतिमा की आंखों पर मंगलवार की देर शाम को असामाजिक तत्व के द्वारा आंखों पर गंदगी लगा दी है,जिसके विरोध में बुधवार को भी बाजार बंद रहा। और पढ़ें
11:06 PM, 13-Nov-2024

MP News: गांधी सागर बांध में रेत के अवैध उत्खननकर्ताओं पर छापामार कार्रवाई, डेम से तीन बोट, एक पनडुब्बी जब्त

MP News: Guerrilla action against illegal sand excavators in Gandhi Sagar Dam, three boats, one submarine seiz
बुधवार को नीमच जिले के गांधी सागर डेम के राजपुरा क्षेत्र में रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें तीन बोट एवं एक पनडुब्बी जब्त की गई एवं पानी के किनारे रेत छानने के लिए लगे हुए तीन छलनों को भी नष्ट किया गया। और पढ़ें
विज्ञापन
11:03 PM, 13-Nov-2024

Khandwa: NHDC ने मप्र शासन को अंतरिम लाभांश के रूप में 84.19 करोड़ का किया भुगतान, सीएम को सौंपा राशि का चेक

NHDC paid Rs 84.19 crore as interim dividend to the MP government, handed over the cheque to the CM
एनएचडीसी के प्रबंध निदेशक राजीव जैन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की और 84.19 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा। उन्होंने प्रदेश में आगामी विद्युत परियोजनाओं को एनएचडीसी को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहयोग का आश्वासन दिया। और पढ़ें
10:59 PM, 13-Nov-2024

MP News: बुधनी में 77.32% और विजयपुर में 77.85%  वोटिंग, 2023 के मुकाबले कम हुआ मतदान

MP News: 77.32% voting in Budhni and 77.85% voting in Vijaypur, voting reduced compared to 2023
मध्य प्रदेश की दोनों ही सीट विजयपुर और बुधनी में  बुधवार को हंगामे के बीच मतदान हुआ। यहां पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में सीधी टक्कर है। इन दोनों सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।  और पढ़ें
10:57 PM, 13-Nov-2024

Jabalpur News: मनमानी फीस वसूली तथा फर्जी पुस्तक मामले में प्रशासन ने सिर्फ एक स्कूल की पेश की स्टेटस रिपोर्ट

Jabalpur News: In the case of arbitrary fee collection and fake book, the administration presented the status
हाईकोर्ट में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूली और फर्जी पुस्तकों के मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की गई। प्रशासन ने केवल लिटिल किंगडम स्कूल की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि अन्य स्कूलों की रिपोर्ट अभी बाकी है। अगली सुनवाई 28 नवम्बर को होगी। और पढ़ें
10:46 PM, 13-Nov-2024

Jabalpur: स्थगन के खिलाफ आवेदन पर जवाब तलब, 53 प्रजातियों के वृक्ष की कटाई अनुमति मुक्त किए जाने का मामला

High Court seeks reply on application filed against postponement
हाईकोर्ट ने 53 वृक्ष प्रजातियों की कटाई और परिवहन पर अनुमति हटाने के सरकार के आदेश पर रोक लगाई है। यह आदेश पर्यावरणीय नुकसान और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के उल्लंघन का हवाला देकर चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने हस्तक्षेप आवेदन पर उत्तर देने के निर्देश दिए, अगली सुनवाई 2 दिसंबर को है। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
10:40 PM, 13-Nov-2024

Ujjain: पहले ही दो पत्नियां फिर भी गर्लफ्रेंड को लेकर घूम रहा था सरपंच, सड़क पर शुरू ड्रामा थाने पर हुआ खत्म

Know what is the case of two wives, one husband and that in Ujjain
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 27 सेकंड के वीडियो को देखकर पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब लोगों को इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो सब दंग रह गए, क्योंकि दो पत्नियां होने के बावजूद भी पति तीसरी महिला के चक्कर में पड़ा हुआ था। और पढ़ें
10:33 PM, 13-Nov-2024

Gwalior: ग्वालियर दुर्ग पर 16 नवंबर को होगा अंतरराष्ट्रीय कला उत्सव "पैनोरमा एडिशन", कई देशों के कलाकार आएंगे

Gwalior: International art festival "Panorama Edition" will be held at Gwalior Fort on 16th November
ग्वालियर दुर्ग पर 16 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय कला उत्सव "पैनोरमा एडिशन" आयोजित होगा, जिसमें 48 से अधिक भारतीय व अंतर्राष्ट्रीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देंगे। UNESCO, मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग और कई देशों के सांस्कृतिक केंद्रों की साझेदारी से होने वाला यह कार्यक्रम नि:शुल्क होगा; सीट आरक्षण आवश्यक है। और पढ़ें
09:40 PM, 13-Nov-2024

Bhopal Crime: नौकर ने शराब पिलाने के बाद की झूला मालिक की हत्या, प्रेमिका पर कमेंट्स करने से था नाराज

Bhopal Crime: Servant murdered swing owner after making him drink alcohol
भोपाल में झूला मालिक महेश मेहरा की उसके ही दो कर्मचारियों ने हत्या कर दी। महेश द्वारा प्रेमिका पर भद्दे कमेंट्स से नाराज नौकर रघुवीर ने अपने साथी नरेंद्र के साथ मिलकर महेश को नशे में सुनसान जगह ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। और पढ़ें
09:20 PM, 13-Nov-2024

Digital Arrest: छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रहे इंजीनियर को क्राइम ब्रांच ने बचाया, जानें क्यों मांग रहे थे 4 लाख

भोपाल के स्टेशन बजरिया में एक इंजीनियर को साइबर जालसाजों ने छह घंटे तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और केस खत्म करने के लिए 4 लाख रुपये की मांग की। परिवारजनों की सतर्कता से क्राइम ब्रांच मौके पर पहुंची और इंजीनियर को मुक्त कराया। मामले में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed