फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: 77.32% voting in Budhni and 77.85% voting in Vijaypur, voting reduced compared to 2023

MP News: बुधनी में 77.32% और विजयपुर में 77.85%  वोटिंग, 2023 के मुकाबले कम हुआ मतदान

Wed, 13 Nov 2024 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 13 Nov 2024 10:59 PM IST
सार

मध्य प्रदेश की दोनों ही सीट विजयपुर और बुधनी में  बुधवार को हंगामे के बीच मतदान हुआ। यहां पर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टी में सीधी टक्कर है। इन दोनों सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

विज्ञापन
MP News: 77.32% voting in Budhni and 77.85% voting in Vijaypur, voting reduced compared to 2023
विजयपुर और बुधनी उपचुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश की बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में बंपर मतदान दर्ज किया गया। चुनाव आयोग की तरफ से जारी अनंतिम आंकड़ों के अनुसार बुधनी में 77.32% और विजयपुर में 77.85% वोटिंग हुई। 2023 के विस चुनाव में विजयपुर में 81.33 और बुधनी में 84.86 फीसदी मतदान हुआ था। इसकी तुलना में उपचुनाव में दोनों जगह  बुधनी में 7.54% और विजयपुर में 3.48 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। दोनों ही सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 
विज्ञापन


बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के दौरान हंगामे के बीच जमकर वोटिंग हुई। चुनाव आयोग की तरफ से शाम 7 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार विजयपुर में 77.85% और बुधनी में 77.32% मतदान हुआ। आयोग की तरफ से अभी अनंतिम आंकड़े जारी किए गए हैं। फाइनल आंकड़े अभी आना बाकी है। सुबह सात से शाम 6 बजे तक दोनों ही सीटों पर तेज मतदान हुआ। विजयपुर में सुबह मतदान शुरू होते ही कई बूथों से मारपीट और बवाल की खबरें आईं। प्रशासन ने बवाल को देखते ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए थे। दोनों सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। अब 23 नवंबर को दोनों सीटों के नतीजे आएंगे। 
विज्ञापन


रावत व मल्होत्रा को हिरासत में लिया
विजयपुर सीट पर भाजपा के वन मंत्री रामनिवास रावत का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है। मतदान शुरू होने के साथ ही पुलिस ने दोनों ही प्रत्याशियों को सुरक्षा कारणों से अपनी हिरासत में ले लिया था। दोनों को मतदान पूरा होने के बाद छोड़ा गया। विजयपुर में पिछले चुनाव में 81.33 प्रतिशत का रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया था। उस समय कांग्रेस के टिकट पर रामनिवास रावत ने जीत दर्ज की थी। वहीं, निर्दलीय मुकेश मल्होत्रा तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, दूसरी सीट बुधनी विधानसभा सीट पर भाजपा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल के बीच मुकाबला है। इस सीट पर पिछले चुनाव में 84.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के विक्रम मस्ताल को करारी मात दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed