{"_id":"6734b9f9d3f93d6f80008a8b","slug":"know-what-is-the-case-of-two-wives-one-husband-and-that-in-ujjain-due-to-which-drama-reached-the-police-station-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2312950-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: पहले ही दो पत्नियां फिर भी गर्लफ्रेंड को लेकर घूम रहा था सरपंच, सड़क पर शुरू ड्रामा थाने पर हुआ खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: पहले ही दो पत्नियां फिर भी गर्लफ्रेंड को लेकर घूम रहा था सरपंच, सड़क पर शुरू ड्रामा थाने पर हुआ खत्म
Wed, 13 Nov 2024 10:40 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:40 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 27 सेकंड के वीडियो को देखकर पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब लोगों को इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो सब दंग रह गए, क्योंकि दो पत्नियां होने के बावजूद भी पति तीसरी महिला के चक्कर में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन
नानाखेड़ा पुलिस स्टेशन का मामला
विस्तार
बुधवार को उज्जैन में पूरा दिन दो पत्नी एक पति और वो का ड्रामा चलता रहा। इंदौर रोड से शुरू हुआ यह ड्रामा देखते ही देखते नानाखेड़ा थाने तक पहुंचा, जहां पुलिस ने इस पूरे मामले में सभी की बात सुनी और आखिर में दोनों ही पक्षों द्वारा कोई भी कार्यवाही न किए जाने पर सभी को छोड़ दिया।
पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि नानाखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित होटल प्रकाश से नीमच जिले के ग्राम सावन में रहने वाले सरपंच अपनी कार में एक महिला को बैठाकर कहीं जा रहे थे कि तभी उनकी कार को एक अन्य महिला ने रोका और पहले कार में बैठी महिला के साथ मारपीट की और फिर पति पर भी नाराज होती दिखाई दी। बीच सड़क पर आधे घंटे तक हुए इस घटनाक्रम का वीडियो वायरल होने व विवाद की जानकारी लगते ही तुरंत नानाखेड़ा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी लोगों को साथ लेकर थाने आ गई।
पहले ही दो पत्नियां फिर भी गर्लफ्रेंड को लेकर घूम रहा था सरपंच
बताया जाता है कि सरपंच की पहले ही दो पत्नियां है इसके बावजूद भी वह गांव में ही आंगनवाड़ी में काम करने वाली एक युवती को अपने साथ लेकर घूम रहे थे। सरपंच पति के उज्जैन आने की जानकारी दूसरी पत्नी को उसके मोबाइल से ही लगी थी। इसके बाद वह कल रात से ही उज्जैन आ गई थी और पति को खोजते खोजते उस होटल पर पहुंच गई जहां पर वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रुका हुआ था। आज सुबह जैसे ही सरपंच अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नीचे उतरा वैसे ही पत्नी ने महिला के साथ मारपीट की और पति पर भी नाराजगी जताई।
विज्ञापन
जिसने सुना रह गया दंग
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 27 सेकंड के वीडियो को देखकर पहले तो लोग कुछ समझ नहीं पाए लेकिन जब लोगों को इस घटनाक्रम की जानकारी लगी तो सब दंग रह गए, क्योंकि दो पत्नियां होने के बावजूद भी पति तीसरी महिला के चक्कर में पड़ा हुआ था। पत्नी ने आरोप लगाया कि मैंने इस महिला के कई बार हाथ पैर जोड़े लेकिन यह मेरे पति को ब्लैकमेल कर रही है। उसने बताया कि सपपंच चार बच्चों का पिता है लेकिन उसके बावजूद भी वह महिला मित्र के चक्कर में पड़ा हुआ है।

जानिए उज्जैन मे दो पत्नी एक पति और वो का क्या है मामला, जिसको लेकर मचा ड्रामा पहुंचा थाने