फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Bhopal Crime: Servant murdered swing owner after making him drink alcohol

Bhopal Crime: नौकर ने शराब पिलाने के बाद की झूला मालिक की हत्या, प्रेमिका पर कमेंट्स करने से था नाराज

Wed, 13 Nov 2024 09:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 13 Nov 2024 09:40 PM IST
सार

भोपाल में झूला मालिक महेश मेहरा की उसके ही दो कर्मचारियों ने हत्या कर दी। महेश द्वारा प्रेमिका पर भद्दे कमेंट्स से नाराज नौकर रघुवीर ने अपने साथी नरेंद्र के साथ मिलकर महेश को नशे में सुनसान जगह ले जाकर पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Bhopal Crime: Servant murdered swing owner after making him drink alcohol
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका भर भद्दे कमेंट्स से नाराज चल रहे नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर मालिक की हत्या करने की साजिश रची। बातों में बहलाते हुए उन्होंने मालिक को शराब पिलाई जब वह बुरी तरह से नशे में धुत हो गया तो पत्थर से सिर कुचलकर उसकी हत्या कर दी। गांधी नगर पुलिस ने झूला मालिक की लाश एयरोसिटी में झाड़ियों से बरामद की है। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


गांधी नगर पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय महेश मेहरा ईंटखेड़ी इलाके में रहता था। वह एयरोसिटी रोड स्थित नई बस्ती के मैदान में झूला लगाता था। उसके झूला पर 21 वर्षीय रघुवीर और 18 वर्षीय नरेंद्र नाम के युवक काम करते थे। करीब तीन साल पहले उन्हें काम पर रखा गया था। दोनों नई बस्ती के ही रहने वाले थे। रघुबीर का एक युवती से प्रेम प्रसंग था और जल्द ही उसकी शादी होने वाली थी। झूला मालिक महेश रघुबीर की प्रेमिका के बारे में भद्दे कमेंट्स करता था। इससे रघुबीर परेशान होता था। उसने कई बार मना किया लेकिन इसके बाद भी बार-बार महेश रघुवीर की प्रेमिका पर कमेंट्स करता रहा था। परेशान होकर रघुवीर ने नरेंद्र के साथ मिलकर महेश की हत्या की साजिश रची।
विज्ञापन


सोमवार को झूला बंद होने के बाद करीब नौ बजे दोनों ने महेश के साथ शराब पीना शुरू किया और फिर जैसे ही महेश शराब के नशे में चूर हो गया तो वे उसे देर रात बीडीए कॉलोनी के जे सेक्टर ले गए। यहां सुनसान इलाके में रात करीब तीन बजे दोनों युवकों ने उससे मारपीट की और फिर पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी उसका शव झाड़ियों में फेंक कर भाग गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में मिला सिर कुचला हुआ शव 
महेश जब समय पर घर नहीं लौटा तो परिजनों ने गांधीनगर थाने में महेश के गुम होने की सूचना दी थी।  जिसके बाद पुलिस खोजबीन करने निकली तो नई बस्ती के पास झाड़ियों में उसके शव मिला। जांच के बाद पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed