फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP News Today Live: मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 7 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
MP Breaking News Live Updates: Madhya Pradesh Latest  News Today in Hindi 7 November 2024

लाइव अपडेट

11:02 PM, 07-Nov-2024

Khargone: निमाड़ रतन ताराचंद पटेल की मूर्ति का हुआ अनावरण, पहुंचे सचिन पायलट, दिग्विजय सिंह सहित कई बड़े नेता

Khargone: The statue of Nimar Ratan Tarachand Patel was unveiled, many big leaders iarrived
गुर्जर कॉलेज परिसर में आयोजित हुए गुर्जर समाज के मूर्ति अनावरण और पुस्तक विमोचन के इस कार्यक्रम में निमाड के गुर्जर रतन कहे जाने वाले पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय ताराचंद पटेल की मूर्ति का अनावरण किया गया । और पढ़ें
10:58 PM, 07-Nov-2024

Chhatarpur: मौनिया नृत्य में धक्का लगने से विवाद, गुस्साए युवकों ने दांतों से चबा डाली कलाकार की नाक

Chhatarpur: Controversy over pushing during Maunia dance, angry youths cut off artist's nose with their teeth.
मध्य प्रदेश के छतरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र में मौनिया नृत्य के दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि एक युवक की नाक काटकर खा लेने का आरोप सामने आया है। आरोपियों ने नशे में धुत्त होकर हमला किया, जिसमें युवक का भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें
विज्ञापन
10:47 PM, 07-Nov-2024

Maihar: दो गज जमीन की लड़ाई ने लिया खूनी संघर्ष का रूप, छह लोग लहूलुहान, एक ने दम तोड़ा

Maihar: The fight over two yards of land took the form of a bloody conflict, six people were left bleeding.
दो परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई।  और पढ़ें
10:38 PM, 07-Nov-2024

MP News: पूर्व गृहमंत्री ने पुलिस पर लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप, कहा-कॉल डिटेल निकालकर बनाते हैं प्रेशर

MP News: Former Home Minister accused the police of blackmailing
भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान से अब प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बैठक में शामिल होने पहुंचे भूपेंद्र सिंह ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा है कि कई लोग शिकायत कर चुके हैं।  और पढ़ें
10:21 PM, 07-Nov-2024

Sagar News: पुताई करने में गिरे मजदूर की मौत, परिजनों ने मोतीनगर थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम

Sagar News: Laborer died after falling while painting, family members blocked the road by keeping dead body
2 laborers fell while painting: One laborer died during treatment, family members blocked the bier by keeping the bier in front of Motinagar police station. और पढ़ें
10:12 PM, 07-Nov-2024

Ujjain News: 66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह 12 से, जानिए सात दिनों में कब क्या होगा

66th All India Kalidas Celebration, Know when and what will happen in seven days from 12th...
66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह आगामी 12 से 18 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगामी 10 नवम्बर को प्रात: 08 बजे वाघार्चन किया जाएगा। इसके पश्चात 11 नवम्बर को प्रात: 09 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:42 PM, 07-Nov-2024

Ujjain: एशिया बौद्ध शिखर सम्मेलन में उज्जैन के डॉ. सुमेध ने पेश किया शोध पत्र, 38 देशों के विद्वान थे शामिल

Ujjain: Dr. Sumedh of Ujjain presented his research paper in the Asia Buddhist Summit
पहली एशियाई बौद्ध समिति का शुभारंभ भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया, जिसमें 38 देशों के 700 से अधिक बौद्ध विद्वानों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य एशिया में बुद्ध की शिक्षाओं के माध्यम से शांति और एकता को बढ़ावा देना था, जिससे क्षेत्रीय परंपराओं में सामंजस्य स्थापित हो सके। और पढ़ें
09:30 PM, 07-Nov-2024

Chhindwara: नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने वाला अब भुगतेगा आजीवन कारावास, मारकर बोरी में छिपा दिया था

Murder accused gets life imprisonmentMan sentenced to life imprisonment for raping and murdering minor girl
नाबालिग से दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले दोषी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उसने  पहले नाबालिग को हवस का शिकार बनाया फिर उसे कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी और शव को प्लास्टिक की बोरी में भरकर छिपा दिया था। और पढ़ें
09:24 PM, 07-Nov-2024

Khandwa: जमीन विवाद में रिश्तेदारों ने ही महिला को जबरन पिलाया जहर, मौत, अब फरार आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज

In a land dispute, relatives forcibly made a woman drink poison, she died, murder case registered
कुछ लोगों पर आरोप लगा था कि जमीन विवाद के चलते कुछ दिन पहले उन्होंने एक महिला को जबरन जहर पिला दिया था । जिसके बाद महिला को उपचार के लिए खंडवा जिला अस्पताल में भर्ती भी किया गया था । लेकिन इलाज़ के दौरान उसकी मौत हो गई । और पढ़ें
09:01 PM, 07-Nov-2024

Indore:सिख समाज की गुरुसिंघ सभा के चुनाव में 63 प्रतिशत वोटिंग, मतगणना शुुक्रवार को होगी

सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई। कुल 63 प्रतिशत मतदान हुआ। चारों मतदान केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात था। चुनाव मेें खालसा फतेह पैनल और खंडा पैनल के बीच कड़ी टक्कर है। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed