{"_id":"672cde4e6538f8b90101c9e8","slug":"2-laborers-fell-while-painting-one-laborer-died-during-treatment-family-members-blocked-the-bier-by-keeping-the-bier-in-front-of-motinagar-police-station-sagar-news-c-1-1-noi1338-2293276-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पुताई करने में गिरे मजदूर की मौत, परिजनों ने मोतीनगर थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पुताई करने में गिरे मजदूर की मौत, परिजनों ने मोतीनगर थाने के सामने शव रखकर किया चक्काजाम
Thu, 07 Nov 2024 10:21 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
चक्काजाम
सागर में पुताई का काम करने वाले एक मजदूर की मौत के बाद गुरुवार दोपहर 3:00 बजे परिजनों ने मोती नगर थाने के सामने सड़क पर अर्थी रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजन इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजन मान गए और चक्काजाम खत्म किया।
विज्ञापन
दरअसल, मोती नगर थाना क्षेत्र के राजीव नगर वार्ड निवासी पप्पू अहिरवार और दीपक अहिरवार 31 अक्टूबर को दीपावली वाले दिन नर्मदा शर्मा के यहां पुताई का काम करने गए थे। काम के दौरान दोनों तीन मंजिला इमारत से नीचे गिर गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान आज पप्पू अहिरवार की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए चक्का जाम कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि दीपावली के दिन दोनों युवक नर्मदा शर्मा के यहां काम करने गए थे, तभी यह हादसा हुआ। गिरने के बाद दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जहां आज पप्पू अहिरवार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दीपक अहिरवार का इलाज भोपाल के हमीदिया अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान अस्पताल में भी गंभीर लापरवाही की गई। इसके साथ ही आरोप है कि जिस नर्मदा प्रसाद के यहां दोनों युवक काम कर रहे थे, उन्होंने भी कोई मदद नहीं की।
विज्ञापन
गुस्साए परिजनों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए मोती नगर थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन मान गए और चक्का जाम समाप्त कर दिया।

चक्काजाम

चक्काजाम

चक्काजाम
