फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Chhatarpur: Controversy over pushing during Maunia dance, angry youths cut off artist's nose with their teeth.

Chhatarpur: मौनिया नृत्य में धक्का लगने से विवाद, गुस्साए युवकों ने दांतों से चबा डाली कलाकार की नाक

Thu, 07 Nov 2024 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 10:58 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के छतरपुर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। छतरपुर के ईशानगर थाना क्षेत्र में मौनिया नृत्य के दौरान झगड़ा इतना बढ़ा कि एक युवक की नाक काटकर खा लेने का आरोप सामने आया है। आरोपियों ने नशे में धुत्त होकर हमला किया, जिसमें युवक का भाई भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Chhatarpur: Controversy over pushing during Maunia dance, angry youths cut off artist's nose with their teeth.
छतरपुर में आरोपियों ने युवक की नाक काट दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड अंचल के ईशानगर थाना क्षेत्र में मौनिया नृत्य के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवक की नाक काटने के बाद उसे खाने का आरोप लगा है। यह घटना बुधवार की रात बिहटा-डबकोई गांव में पारंपरिक मौनिया नृत्य के दौरान हुई, जिसमें टीकमगढ़ जिले के कुड़ीला थाना क्षेत्र के महोबिया गांव से आए 23 वर्षीय रामचरण रजक और उनके भाई रामगोपाल रजक शामिल हुए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नृत्य के दौरान रामगोपाल का धक्का डबकोई के रहने वाले इंद्रपाल रजक और जयपाल रजक को लग गया, जिससे दोनों युवक भड़क गए और विवाद करने लगे। मामला इतना बढ़ गया कि इंद्रपाल और जयपाल ने रामगोपाल पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने रामगोपाल की नाक को दांत से काटकर अलग कर दिया और गुस्से में उसकी नाक को खा गए। घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए रामगोपाल के भाई रामचरण को भी आरोपियों ने डंडे से मारा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद घायल रामगोपाल और रामचरण ने ईशानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों घायल भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बताया कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed