फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   66th All India Kalidas Celebration, Know when and what will happen in seven days from 12th...

Ujjain News: 66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह 12 से, जानिए सात दिनों में कब क्या होगा

Thu, 07 Nov 2024 10:12 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 07 Nov 2024 10:12 PM IST
सार

66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह आगामी 12 से 18 नवम्बर तक आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आगामी 10 नवम्बर को प्रात: 08 बजे वाघार्चन किया जाएगा। इसके पश्चात 11 नवम्बर को प्रात: 09 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
66th All India Kalidas Celebration, Know when and what will happen in seven days from 12th...
66 वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह 12 से जानिए सात दिनो मे कब क्या होगा.....

विस्तार

66वां अखिल भारतीय कालिदास समारोह आगामी 12 से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 नवंबर को सुबह 8 बजे वाघार्चन होगा। इसके पश्चात 11 नवंबर को सुबह 9 बजे मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी, फिर शाम 7 बजे कालिदास अकादमी में नान्दी-भक्ति संगीत का आयोजन होगा। 12 नवंबर को समारोह का उद्घाटन शाम 4 बजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 7 बजे प्रस्तुत किए जाएंगे। 13 नवंबर को सुबह 10 बजे महाकवि कालिदास के साहित्य में पंच महाभूत विमर्श पर आधारित राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का प्रथम सत्र, दोपहर 2 बजे विक्रम विश्वविद्यालय में शोध संगोष्ठी और शाम 5 बजे पंडित सूर्यनारायण व्यास व्याख्यान माला का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 7 बजे शास्त्रधर्मी शैली पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।

विज्ञापन


देव प्रबोधिनी एकादशी से कालिदास समारोह का शुभारंभ
66वें अखिल भारतीय कालिदास समारोह का शुभारंभ देव प्रबोधिनी एकादशी पर 12 नवंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। इस अवसर पर संस्कृति विभाग द्वारा 2022 और 2023 के लिए शास्त्रीय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, रूपंकर कलाओं, और रंगकर्म में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण प्रदान किया जाएगा। कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति लेखन के लिए राष्ट्रीय और प्रादेशिक स्तर पर दो विद्वानों को भी सम्मानित किया जाएगा। अकादमी के निदेशक डॉ. गोविंद गंधे ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी (इंदौर) और डॉ. बालकृष्ण शर्मा (ग्वालियर) को उनके श्रेष्ठ लेखन के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण से ये होंगे सम्मानित
समारोह के शुभारंभ पर संस्कृति विभाग द्वारा घोषित चार विद्याओं में आठ कलाकारों को अलंकरण दिए जाएंगे। उपराष्ट्रपति इन कलाकारों को 5 लाख रुपये, प्रशस्ति पत्र, शाल, और श्रीफल से सम्मानित करेंगे। शास्त्रीय संगीत में 2022 के लिए पं. उदय भवालकर (पुणे) को ध्रुपद गायन और 2023 के लिए पं. अरविंद पारीख (मुंबई) को सितार वादन के लिए, शास्त्रीय नृत्य में 2022 के लिए डॉ. संध्या पूरेचा (मुंबई) को भरतनाट्यम और 2023 के लिए गुरु कलावती देवी (मणिपुर) को मणिपुरी नृत्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। रूपंकर कलाओं में 2022 के लिए पी.आर. दारोज (दिल्ली) को मूर्तिकला और 2023 के लिए रघुपति भट्ट (मैसूर) को चित्रकला के लिए तथा रंगकर्म में 2022 के लिए भानु भारती (राजस्थान) और 2023 के लिए रुद्रप्रसाद सेनगुप्ता (कोलकाता) को सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed